Year: 2025

डॉ. श्रीमाली बने कॉमर्स कॉलेज के विभागाध्यक्ष

डॉ. श्रीमाली बने कॉमर्स कॉलेज के विभागाध्यक्ष

उदयपुर : मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कॉमर्स कॉलेज में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभागाध्यक्ष का पद डॉ. देवेंद्र श्रीमाली को सौंपा गया है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा जारी आदेशानुसार वे विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि विभाग की शैक्षणिक विरासत समृद्ध रही है। इससे पहले यहां प्रो. मंजू बाघमार (राज्यमंत्री, राजस्थान सरकार), प्रो. कैलाश सोडाणी (पूर्व कुलपति), प्रो. विजय श्रीमाली, प्रो. बी.एल. वर्मा, प्रो. डी.एस. चुंडावत और प्रो. राजेश्वरी नरेंद्रन जैसे दिग्गज शिक्षाविद विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। डॉ. श्रीमाली के नेतृत्व में विभाग की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों में और प्रगति की उम्मीद जताई जा रही है।
Read More
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट, दोनों के बीच बालिका शिक्षा, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई 

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट, दोनों के बीच बालिका शिक्षा, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई 

उदयपुर. मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह और राष्ट्रपति द्रौपदी के बीच राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समसामयिक विषयों और मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास के पारस्परिक संबंधों पर विस्तार से चर्चा हुई।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण जैसे अतिमहत्वपूर्ण विषय पर भी गंभीरता से वार्ता हुई। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी को बताया कि मेवाड़ राजघराने ने आज से 162 वर्ष पूर्व बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन…
Read More
आदि कर्मयोगी : जिला स्तरीय प्रोसेस लैब प्रारंभ

आदि कर्मयोगी : जिला स्तरीय प्रोसेस लैब प्रारंभ

14 ब्लॉक से अधिकारी - कर्मचारी ले रहे प्रशिक्षण उदयपुर  9 सितंबर। आदि कर्मयोगी अभियान, उत्तरदायी शासन कार्यक्रम अंतर्गत जिला कलक्टर के निर्देशन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिया डाबी की अध्यक्षता में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रोसेस लैब का प्रारंभ मंगलवार से आरटीडीसी होटल कजरी में हुआ। कार्यक्रम में 14 ब्लॉक से विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला मास्टर ट्रेनर जगदीश चौबीसा ने कार्यक्रम का परिचय दिया। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरमा राम ने कार्यक्रम का उद्देश्य, संस्थागत स्वरूप एवं प्रक्रिया के बारे परिदृश्य को प्रतिभागियों के समक्ष रखा। जिला मास्टर ट्रेनर नवीन राज ने बताया कि किस प्रकार…
Read More
फतहसागर पाल पर गवरी का भव्य आयोजन, उमड़े लोग

फतहसागर पाल पर गवरी का भव्य आयोजन, उमड़े लोग

टीआरआई ने किया आयोजन उदयपुर, 9 सितम्बर। मेवाड़ की पारंपरिक लोकसंस्कृति गवरी इन दिनों पूरे जोश और उत्साह के साथ खेली जा रही है। गांव-गांव में गवरी का मंचन हो रहा है और लोग बड़ी संख्या में इसे देखने पहुँच रहे हैं। मंगलवार को माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से फतहसागर पाल देवाली छोर पर गवरी का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ पड़े। गवरी का शुभारंभ संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी और टीआरआई निदेशक ओ.पी. जैन के आतिथ्य में हुआ। संभागीय आयुक्त और टीआरआई निदेशक ने गवरी कलाकारों और गौरज्या माता…
Read More
उदयपुर को मिला वेटलैण्ड शहर का प्रमाण पत्र

उदयपुर को मिला वेटलैण्ड शहर का प्रमाण पत्र

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रदान किया सर्टिफिकेट अतिवृष्टि के कारण कलक्टर नहीं गए दिल्ली, अलवर कलक्टर ने ग्रहण किया प्रमाण पत्र उदयपुर, 9 सितम्बर। रामसर कंर्वेशन की ओर से वेटलैण्ड शहरों की सूची में शामिल उदयपुर को प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उदयपुर और इंदौर शहरों को रामसर कंर्वेशन की ओर से जारी प्रमाण पत्र प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि हाल ही रामसर कंर्वेशन ने देश के उदयपुर और इंदौर शहरों को वैश्विक…
Read More
अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को लेकर प्रशासन संवेदनशील

अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को लेकर प्रशासन संवेदनशील

जिला कलक्टर ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, लिया हालातों का जायजा आमजन को त्वरित राहत देने के अधिकारियों को दिए निर्देश उदयपुर, 9 सितम्बर। अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को त्वरित राहत प्रदान कराने की राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन पूरी तरह से संवेदनशील है। जिला कलक्टर नमित मेहता लगातार क्षेत्र का दौरा कर हालातों की जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में जिला कलक्टर ने मंगलवार को गोगुन्दा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का अवलोकन करते हुए आमजन को अस्थायी तौर पर त्वरित राहत के लिए अधिकारियों को…
Read More
‘डॉ. रामप्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान ‘ डॉ.ममता पानेरी  को

‘डॉ. रामप्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान ‘ डॉ.ममता पानेरी  को

जोधपुर । 'डॉ रामप्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान 2025  ' युवा कवयित्री कहानीकार डॉ ममता पानेरी  को उनके कहानी संग्रह 'वास्तव'  पर भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा ।आपको  सम्मान राशि 11000 रुपए ,प्रशस्ति पत्र ,शॉल और श्रीफल प्रदान किया जाएगा । निर्णायक मण्डल में आलोचक डॉ कौशलनाथ उपाध्याय ,आलोचक डॉ मंजु चतुर्वेदी तथा कहानीकार हरिप्रकाश राठी थे । परिषद की महामंत्री डॉ पद्मजा शर्मा ने बताया कि युवा कवयित्री कहानीकार डॉ ममता पानेरी का यह प्रथम कहानी संग्रह है । इससे पूर्व आपका एक कविता संग्रह 'कविता की अनुगूँज ',समकालीन हिन्दी एकांकियों में सामाजिक परिवर्तन तथा एक मोनोग्राफ नंदकिशोर आचार्य…
Read More
युवक पर चाकू से हमला, हाथ की नस कटने से गंभीर घायल

युवक पर चाकू से हमला, हाथ की नस कटने से गंभीर घायल

उदयपुर। शहर के सूरजपोल इलाके में मंगलवार देर रात आपसी कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक का हाथ बुरी तरह घायल हो गया और नस कट जाने से वह खून से लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी और उसके साथी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, भोपालवाड़ी निवासी विकास साहू रात करीब 11:30 बजे देहलीगेट स्थित महेश किराना स्टोर के सामने शराब की दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान इलाके का बदमाश कंकी वहां पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहस…
Read More
उदयपुर में पुलिया पर बहे पानी में फंसी जीप, पुलिस और सिविल डिफेंस ने किया रेस्क्यू

उदयपुर में पुलिया पर बहे पानी में फंसी जीप, पुलिस और सिविल डिफेंस ने किया रेस्क्यू

उदयपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोमवार देर रात डबोक थाना क्षेत्र में दो युवक बहते पानी के बीच ओपन जीप लेकर पुलिया पर चढ़ गए। तेज बहाव में जीप बीच पुलिया पर बंद हो गई और दोनों युवक उसमें फंस गए। जानकारी मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। डबोक थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि ओरडी-नांदवेल पुलिया पर तेज बहाव के कारण पहले ही रास्ता बंद किया गया था। सुरक्षा के…
Read More
रेगर समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 : 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं व समाजजनों का सम्मान

रेगर समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 : 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं व समाजजनों का सम्मान

उदयपुर।  रेगर विकास कल्याण संस्थान सुरजपोल उदयपुर, मेवाड़ रेगर समाज उदयपुर द्वारा और से प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 आयोजन किया गया जिसमें उदयपुर जिला  के प्रतिनिधियों ने भाग लिया रेगर समाज के सदस्य भरत फुलवारिया ने बताया कि समारोह में रेगर समाज के कक्षा 8वीं 10वीं एवं 12वीं 80% प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने NEET JEE ,सरकारी सेवा में पद प्राप्त करने वाले 100 से अधिक प्रतिभाशाली बालक बालिकाओं समाजजनो को सम्मानित किया गया छात्र-छात्राओं को प्रेरणादायी संबोधन भी दिया समारोह किया गया इस अवसर मुख्य अतिथि  नाना लाला चंगेरीवाल    बगदीलाल वागोरिया मीडिया प्रभारी दीपक जाटोलिया बताया कि …
Read More
error: Content is protected !!