Year: 2025

एनआईआरएफ रैंकिंग में राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों में एमपीयूएटी का प्रथम स्थान

एनआईआरएफ रैंकिंग में राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों में एमपीयूएटी का प्रथम स्थान

उदयपुर, 15 सितम्बर। हाल ही में एनआईआरएफ रैंकिंग में राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों में एमपीयूएटी ने राजस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया है। निदेशक प्लानिंग एवं मॉनिटरिंग डॉ सुनील जोशी ने बताया कि विश्वविद्यालयों में मानक मापदंडों के लिए राष्ट्रीय संस्थागत रैकिंग फ्रेमवर्क (एन आई आर एफ) शिक्षा मंत्रालय द्वारा 2015 से प्रारंभ किया गया था। यह देश के शिक्षा संस्थानों को मुख्यतः 5 मापदंडों पर रैंक प्रदान करता है जिसमें शिक्षण, सीखना और संसाधन (30 फ़ीसदी), अनुसंधान एवं व्यावसायिक अभ्यास (30 फ़ीसदी), स्नातक परिणाम (20 फ़ीसदी), और आऊट रीच और समावेशित और सहकर्मी धारणा (प्रत्येक 10 फ़ीसदी), तय किये गए…
Read More
राष्ट्रीय सम्मेलन “बदलते कृषि परिदृश्य में सतत पादप संरक्षण की प्रगति” विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

राष्ट्रीय सम्मेलन “बदलते कृषि परिदृश्य में सतत पादप संरक्षण की प्रगति” विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

उदयपुर, 15 सितम्बर।  सोमवार को दोपहर बाद 12:15 बजे अनुसंधान निदेशालय के सम्मेलन कक्ष, एन्टोमोलॉजिकल रिसर्च एसोसिएशन तथा महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय का कीटविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सम्मेलन "बदलते कृषि परिदृश्य में सतत पादप संरक्षण की प्रगति" विषय पर में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया । इस वार्ता में डॉ मनोज महला अधिष्ठाता राजस्थान कृषि महाविद्यालय ने विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हाउस से पधारे मेरे मित्रो और मीडिया प्रतिनिधियों संवाददाताओं का स्वागत किया। माननीय कुलगुरू डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने कृषि में सतत पौध संरक्षण सम्मेलन के महत्वपूर्ण…
Read More
प्रदेश में 2 लाख 96 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट

प्रदेश में 2 लाख 96 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट

विभिन्न निरोधात्मक कार्यवाही में 1683 केस दर्ज - 1035 गिरफ्तार उदयपुर, 15 सितम्बर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए अगस्त माह में 2 लाख 96 हजार 36 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में विभिन्न निरोधात्मक कार्यवाही में 1683 केस दर्ज करते हुए 1035 को गिरफ्तार किया गया। आबकारी आयुक्त के अनुसार प्रदेश में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही…
Read More
उदयपुर विश्वविद्यालय में विवादित बयान पर बवाल, छात्रों ने प्रशासनिक भवन किया बंद

उदयपुर विश्वविद्यालय में विवादित बयान पर बवाल, छात्रों ने प्रशासनिक भवन किया बंद

उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रोफेसर सुनीता मिश्रा के बयान को लेकर सोमवार को छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मामला तब भड़का जब प्रो. मिश्रा ने हाल ही में आयोजित एक सेमिनार में मुगल शासक औरंगजेब को "कुशल प्रशासक" कह दिया। यह टिप्पणी सामने आते ही छात्र संगठनों में गुस्सा फैल गया और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता कैंपस में जुट गए। छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के बाहर जमकर नारेबाजी की और गेट बंद किए जाने पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। माहौल बिगड़ता देख मौके पर पुलिस को तैनात करना पड़ा। प्रो. मिश्रा…
Read More
आईएपी वूमेन ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को सौंपा पत्र, फिजियोथेरेपिस्ट महिला प्रकोष्ठ के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की जानकारी दी

आईएपी वूमेन ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को सौंपा पत्र, फिजियोथेरेपिस्ट महिला प्रकोष्ठ के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की जानकारी दी

उदयपुर, 15 सितम्बर। आईएपी वूमेन की सदस्याओं ने रविवार को राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को "आईएपी वूमेन सेल" का पत्र सौंपा। इस अवसर पर राजस्थान स्टेट सब कोऑर्डिनेटर और वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. बलदीप शर्मा ने उप मुख्यमंत्री को दिल्ली में 13 और 14 सितंबर को आयोजित फिजियोथेरेपिस्ट महिला प्रकोष्ठ के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की जानकारी दी। इस सम्मेलन में देश भर के प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट और विशेषज्ञ शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन आईएपी नेशनल हेड डॉ. संजीव झा और आईएपी वूमेन सेल हेड डॉ. रूचि वास्ट्रे ने नेतृत्व में किया। डॉ. बलदीप शर्मा ने बताया कि फिजियोथेरेपिस्ट पूरे भारत…
Read More
लफ़्ज़ों की महफ़िल की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह हुआ आयोजित अशोका पैलेस में: मुकेश माधवानी

लफ़्ज़ों की महफ़िल की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह हुआ आयोजित अशोका पैलेस में: मुकेश माधवानी

उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल की हर माह आयोजित होने वाली काव्य गोष्ठी रविवार को अशोका पैलेस के बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। इस गोष्ठी में शहर के कई वरिष्ठ और युवा कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं और श्रोताओं का दिल जीत लिया। संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि गोष्ठी में सितम्बर माह में आयोजित काव्य प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। प्रथम स्थान श्रीमती श्वेता ईनाणी,  द्वितीय स्थान श्रीमती अनिता "अन्ना" तथा तृतीय स्थान श्री सुभाष अग्रवाल "साकी" ने प्राप्त किया तथा इन्हें विशेष पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया…
Read More
कवि चौपाल की प्रथम कवि गोष्ठी में

कवि चौपाल की प्रथम कवि गोष्ठी में

कवियों ने बिखेरे गीत, ग़ज़ल, कविताओं के इंद्रधनुषी रंग... उदयपुर, 15 सितम्बर। नवगठित साहित्यिक समूह कवि चौपाल की ओर से सोमवार को आयोजित कवि गोष्ठी में नगर के प्रबुद्ध कवियों ने राष्ट्रीय प्रेम, आध्यात्मिक, राजभाषा हिंदी, स्त्री विमर्श और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी बहुरंगी रचनाओं की वर्षा की। समाजसेवी श्याम लाल रावत की ओर से आयोजित कवि गोष्ठी की अध्यक्षता  प्रसिद्ध समाजसेवी श्री लक्ष्मण सिंह कर्णावट ने की। मुख्य अतिथि कवि एवं चित्रकार डॉ.श्रीनिवासन अय्यर थे। विशिष्ट अतिथि पत्रकार व कवयित्री डॉ शकुंतला सरूपरिया व कर्नल श्री अजीत सिंह थे। कवि गोष्ठी के शुभारंभ में श्री श्याम लाल रावत ने सभी कवियों का उपरणा, स्मृति चिन्ह…
Read More
साहित्य अकादमी में होगा वरिष्ठ साहित्यकार कुंदन माली का एकल रचना पाठ एवं संवाद कार्यक्रम

साहित्य अकादमी में होगा वरिष्ठ साहित्यकार कुंदन माली का एकल रचना पाठ एवं संवाद कार्यक्रम

उदयपुर, 15 सितम्बर। राजस्थान साहित्य अकादमी और टीम नाट्य संस्थान के साझे में उदयपुर के वरिष्ठ साहित्यकार व आलोचक प्रो. कुंदन माली का एकल रचना पाठ एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। टीम नाट्य संस्थान के सुनील टांक ने बताया कि साहित्य अकादमी पुस्तकालय सभागार भवन में 18 सितम्बर को दोपहर पश्चात 4 बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में शहर के साहित्यक रसिकों की उपस्थिति में प्रो माली हिंदी और राजस्थानी में अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। तत्पश्चात उनकी रचनायात्रा पर खुला संवाद होगा। अकादमी सचिव बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि कला, साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के…
Read More
सेवा के संकल्प को साकार करेंगे शहरी सेवा शिविर

सेवा के संकल्प को साकार करेंगे शहरी सेवा शिविर

बकाया लीज पर ब्याज में मिलेगी 100 प्रतिशत छूट नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग ने जारी की अधिसूचना और भी कई तरह की मिलेंगी राहत उदयपुर, 15 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शहरी सेवा शिविर सही मायनों में सेवा के पर्याय सिद्ध होंगे। राज्य सरकार के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर शिविरों में आमजन को राहत प्रदान करने के लिए कई तरह के प्रावधान लागू किए हैं। इसमें बकाया लीज पर ब्याज में 100 प्रतिशत तक की छूट सहित कई सौगातें शामिल…
Read More
उदयपुर की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की मांग

उदयपुर की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की मांग

उदयपुर। उदयपुर जिला कांग्रेस मीडिया सेंटर की ओर से अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें झीलों की नगरी उदयपुर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की मांग की गई। जिला कांग्रेस मीडिया सेंटर के अध्यक्ष ,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने ज्ञापन में कहा कि उदयपुर अपने ऐतिहासिक किलों, महलों, मंदिरों, बावड़ियों, घाटों, उद्यानों और झीलों के कारण न केवल राजस्थान बल्कि सम्पूर्ण भारत का गौरव है। यहां की स्थापत्य कला, मेवाड़ की वीरता, लोक संस्कृति,…
Read More
error: Content is protected !!