Year: 2025

दादा गुरुदेव इकतीसा का 108 बार हुआ वाचन

दादा गुरुदेव इकतीसा का 108 बार हुआ वाचन

उदयपुर। सूरजपोल स्थित दादावाड़ी में शुक्रवार को दादा गुरुदेव इकतीसा का 108 बार वाचन चातुर्मास के लिए विराजित साध्वी विरलप्रभा श्रीजी आदि ठाणा 3 की पावन निश्रा में गुरु मंदिर में हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष राज लोढ़ा ने बताया कि भगवान महावीर के 76 वें पट्टधर श्री पूज्य परंपरा के 39 वें पट्टधर जंगम युगप्रधान वृहद भट्टारक खरतर गच्छाधिपति श्री पूज्य श्री विजयेंद्र सुरीश्वर जी मा. सा. के शिष्य छड़ीदार कवि श्री गोपाल जी यति ने प्रगट प्रभावी दादा गुरुदेव इकतीसा की रचना की थी , उसी तिथि वार के संयोग से आज उसका सामूहिक 108 बार वाचन किया गया। ट्रस्ट…
Read More
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आराध्या सेन ने गोल्ड मेडल जीत कर दर्ज की उपलब्धि

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आराध्या सेन ने गोल्ड मेडल जीत कर दर्ज की उपलब्धि

उदयपुर। शहर में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आराध्या सेन ने ़68 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस उपलब्धि के साथ ही आराध्या का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है। आराध्या सेन ने अपनी इस जीत से न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि अपने क्षेत्र का भी गौरव बढ़ाया है। आराध्या ने अपनी जीत का श्रेय अपने मातादृपिता एवं परिवारजनों के आशीर्वाद और अपने कोच सर ललित वैरागी को दिया है।…
Read More
अग्रसेन जयंती के अवसर पर महासभा द्वारा होगा महाआरती का आयोजन

अग्रसेन जयंती के अवसर पर महासभा द्वारा होगा महाआरती का आयोजन

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ के द्वारा भगवान अग्रसेन के जन्मोत्सव पर उदयपुर में पूजन एवं महा आरती का 22 सितंबर सोमवार को आयोजन होगा। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल ने बताया गया कि लेक गार्डन सोसाइटी में सोसाइटी के अग्र बंधुओ के सहयोग से विशाल महाआरती की सभी तैयारी कर ली गई है,साथ में मातृशक्ति द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएगी।
Read More
क्षत्रिय रावत वारी समाज की नई कार्यकारिणी के चुनाव 21 को

क्षत्रिय रावत वारी समाज की नई कार्यकारिणी के चुनाव 21 को

उदयपुर। क्षत्रिय रावत वारी समाज उदयपुर की बैठक वारियों की घाटी स्थित रघुनाथजी मंदिर में गत दिवस को संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता समाज अध्यक्ष सांवरलाल वारी ने की। इसमें समाज के सदस्यों की उपस्थिति में समाज की नई कार्यकारिणी के चुनाव 21 सितंबर (रविवार) को करवाया जाना तय हुआ। समाज प्रवक्ता ने बताया कि चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सचिव, प्रचार मंत्री, संगठन मंत्री, सांस्कृतिक मंत्री, विधि सलाहकार, भवन व्यवस्थापक के पदों के लिए करवाये जाएंगे। इसमें चुनाव प्रभारी- सांवरलाल वारी, सह प्रभारी- जुगल किशोर रावत, हरीश रावत (गुमावतवाड़ा ) को बनाया गया है।
Read More
हाईकोर्ट बेंच की मांग पर बार का बिगुल: 19 सितम्बर से धरना-प्रदर्शन

हाईकोर्ट बेंच की मांग पर बार का बिगुल: 19 सितम्बर से धरना-प्रदर्शन

उदयपुर, 18 सितम्बर : मेवाड़ वागड़ हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को संयोजक रमेश नंदवाना की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर स्थित बार एसोसिएशन कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता और बार कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में चन्द्रभान सिंह शक्तावत ने बताया कि उन्हें क्षेत्र के कई विधायकों के पत्र मिले हैं, जो केंद्रीय विधि मंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे गए हैं। इन पत्रों में उदयपुर में हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापित करने की पुरानी मांग दोहराई गई है। बैठक में आगामी कार्यक्रम तय किए गए। निर्णय हुआ कि 19 सितम्बर को अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि,…
Read More
लघु उद्योग भारती को मिला प्रतिनिधित्व – चार सदस्यों का मनोनयन

लघु उद्योग भारती को मिला प्रतिनिधित्व – चार सदस्यों का मनोनयन

उदयपुर। राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग (ग्रुप-2) द्वारा गठित संयुक्त कार्य समूह में ‘‘लघु उद्योग भारती’’ को भी प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है। विभाग द्वारा आदेश संख्या एफ ()/आ.उ/जेडब्ल्यूजी/2025 दिनांक 22 अगस्त 2025 जारी कर संगठन से चार वरिष्ठ पदाधिकारियों को समूह में सदस्य मनोनीत किया गया है, जिनमें अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड, अखिल भारतीय संयुक्त महासचिव श्री नरेश पारीक, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार खुराना एवं प्रमुख उद्यमी सदस्य श्री मुकेशचंद अग्रवाल शामिल हैं। हाल ही में दिनांक 5 अगस्त 2025 को आदेश संख्या एफ.1 (18)/IND/GR-2/2025/06539 के अंतर्गत इस…
Read More
स्वदेशी खनन उपकरणों को बढ़ावा देने के सांसद डॉ रावत के सुझावों का केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत

स्वदेशी खनन उपकरणों को बढ़ावा देने के सांसद डॉ रावत के सुझावों का केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत

-लोकसभा में नियम 377 के तहत सांसद डॉ रावत ने दिया था सुझाव उदयपुर। स्वदेशी खनन उपकरणों को बढ़ावा देने के संबंध में सांसद मन्नालाल रावत की ओर से लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत उठाए गए मुद्दों तथा सुझावों का स्वागत करते हुए केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के प्रति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्द है। उल्लेखनीय है कि सांसद डॉ रावत ने लोकसभा में नियम 377 के तहत स्वदेशी खनन उपकरणों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय कंपनियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का सुझाव दिया था। केंद्रीय मंत्री…
Read More
साहस, अनुशासन और संस्कारों का सीखा सबक, अब समाज में बिखेरेंगे चमक

साहस, अनुशासन और संस्कारों का सीखा सबक, अब समाज में बिखेरेंगे चमक

राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट-गाइड महोत्सव का समापन जनजाति बाहुल्य 9 जिलों के 450 स्काउट गाइड की रही सहभागिता उदयपुर, 18 सितम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड मुख्यालय के तत्वावधान में उदयपुर के निकट उदयनिवास में 15 सितम्बर से आयोजित राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट-गाइड महोत्सव का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। यह महोत्सव जनजाति बाहुल्य जिलों से आए बच्चों के कौशल, संस्कार और अनुशासन का अद्भुत संगम रहा। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि स्काउट-गाइड के प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व कौशल विकसित होता है। उन्होंने बच्चों से संस्कारवान बनकर…
Read More
चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा : 3 दिन, 6 पारियों में 2 लाख 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा : 3 दिन, 6 पारियों में 2 लाख 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

112 परीक्षा केंद्र स्थापित, प्रशासन ने पूर्ण की तैयारियां उदयपुर, 18 सितम्बर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तत्वावधान में प्रदेश भर में चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितम्बर तक आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। परीक्षा समन्वयक एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि उदयपुर जिले में 112 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें तीनों दिन दो-दो पारियों में परीक्षा होगी, जिसमें उदयपुर सहित बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही, सलूम्बर तथा अन्य राज्यों के कुल 2 लाख 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे।…
Read More
उदयपुर में ‘मनी क्रिएशन और महिला सशक्तिकरण’ पर विशेष कार्यक्रम आज :निशिता सुरोलिया

उदयपुर में ‘मनी क्रिएशन और महिला सशक्तिकरण’ पर विशेष कार्यक्रम आज :निशिता सुरोलिया

उदयपुर। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) और जीबीजेक्स ग्लोबल कॉमर्स काउंसिल की ओर से शहर के अशोका पैलेस में 19 सितंबर को दो खास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ये कार्यक्रम बिजनेस ग्रोथ और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित होंगे। महिलाओं के लिए विशेष सशक्तिकरण कार्यक्रम : जीबीजेक्स ग्लोबल कॉमर्स काउंसिल की चेयरवुमन निशिता सुरोलिया ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल साक्षरता, आर्थिक आत्मनिर्भरता और व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में महिलाओं को आज के…
Read More
error: Content is protected !!