270 एकासन तप के साथ मनाया आचार्यश्री का जन्मोत्सव
उदयपुर, 26 सितम्बर। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के तत्वावधान में केशवनगर स्थित नवकार भवन में चातुर्मास कर रही महासती विजयलक्ष्मी जी म.सा. की निश्रा में आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. के 67वें जन्म दिवस के अवसर पर नौ दिवसीय आराधना पखवाड़े के अन्तर्गत शुक्रवार को सामूहिक एकासन एवं सामूहिक तेले का आयोजन किया गया। श्रीसंघ अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने बताया कि शुक्रवार को नवकार भवन में महासती श्री विजयलक्ष्मी जी म.सा. की निश्रा में आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. के 67वें जन्म दिवस, साधुश्रेष्ठ श्री पारस मुनि जी म.सा., मुनिश्रेष्ठ श्री प्रेम मुनि जी म.सा. के…
