उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन 31 अक्टूबर को
उदयपुर। 30 अक्टूबर 2025।भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र का आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन भाजपा के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रखा गया है। मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक उपस्थित रहेंगे। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड की अध्यक्षता और विशिष्ट अतिथियों में सांसद राज्यसभा चुन्नीलाल गरासिया सांसद लोकसभा डॉ. मन्नालाल रावत विधायक शहर…
