Day: November 2, 2025

’सैटलाइट चिकित्सालय हिरण मंगरी की बडी उपलब्धि – “लक्ष्य” राष्ट्रीय प्रमाणन हासिल’’

’सैटलाइट चिकित्सालय हिरण मंगरी की बडी उपलब्धि – “लक्ष्य” राष्ट्रीय प्रमाणन हासिल’’

मातृत्व सेवाओं में गुणवत्ता और सम्मानजनक देखभाल के लिए मिला प्रमाणीकरण उदयपुर, 02 नवंबर। हिरणमगरी स्थित राजकीय सैटेलाइट अस्पताल, उदयपुर ने मातृत्व सेवाओं हेतु राष्ट्रीय स्तर का “लक्ष्य” प्रमाणन प्राप्त किया है। यह प्रमाणीकरण प्राप्त करने वाला उदयपुर का पहला राजकीय अस्पताल बन गया है। अधीक्षक डॉ राहुल जैन ने बताया कि 17 अक्टूबर को दिल्ली से आई दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम डॉक्टर सीमा चोपड़ा एवं डॉक्टर प्रीति मदान ने अस्पताल का विस्तृत मूल्यांकन किया था। टीम ने अस्पताल के बुनियादी ढांचे, उपकरणों, मानव संसाधन, गुणवत्ता प्रक्रियाओं और प्रसुता महिलाओं की सम्मानजनक देखभाल से जुड़े मानकों की गहन समीक्षा…
Read More
बिनोली और गोद भराई के साथ संपन्न हुई हल्दी की रस्म 

बिनोली और गोद भराई के साथ संपन्न हुई हल्दी की रस्म 

राष्ट्रसंत पुलक सागर आज देंगे भव्य जैनेश्वरी दीक्षा जवाहर जैन शिक्षण संस्थान में आयोजित होगा दीक्षा संस्कार कार्यक्रम  धर्म नगरी उदयपुर में सजेगा आध्यात्मिक उत्सव, संयम मार्ग पर तीन दीक्षार्थी  उदयपुर, 2 नवम्बर। श्री आदिनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट, सेक्टर 11,  सकल दिगंबर जैन समाज उदयपुर, आदिनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट एवं पुलक मंच के संयुक्त तत्वावधान में आदिनाथ भवन, सेक्टर 11 में प्रवासरत राष्ट्रसंत आचार्य श्री पुलक सागर महाराज के सानिध्य में सोमवार, 3 नवम्बर को सेक्टर 11 स्थित जवाहर जैन शिक्षण संस्थान में भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह का आयोजन होगा । इस पावन अवसर पर  राष्ट्रसंत पुलकसागर क्षुल्लक प्रतिभा सागर, क्षुल्लक पूर्णिमा…
Read More
बांसवाड़ा : देवउठनी एकादशी पर आशापुरी महिला मण्डल द्वारा शालीग्राम-कृष्ण विवाहोत्सव

बांसवाड़ा : देवउठनी एकादशी पर आशापुरी महिला मण्डल द्वारा शालीग्राम-कृष्ण विवाहोत्सव

मंगलगीतों की गूंज के साथ हुए आयेजन ने उमड़ाया श्रृद्धा और आस्था का ज्वार बांसवाड़ा, 2 नवम्बर/देवउठनी एकाद्रशी पर रविवार को आशापुरी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मिथिलेश जी कौशिक के नेतृत्व सभी सखियों ने तुलसी मैया और भगवान शालिग्राम कृष्ण का विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान् मंगल गीतों और विवाह मंत्रों के साथ हल्दी रस्म, मेंहदी रस्म आदि हुए और पौराणिक विधि-विधान के साथ हुए विवाहोत्सव ने आस्था और श्रृद्धा का ज्वार उमड़ाया। विवाहोत्सव के अन्तर्गत भजन-कीर्तन और सत्संग का कार्यक्रम भी हुआ। इसमें आशापुरी महिला मंडल की अध्यक्षा समाज सेविका श्रीमती मिथिलेश कौशिक सहित साधना देवड़ा, उषा…
Read More
स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी में महिलाआेंं को मिला नारी गौरव सम्मान

स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी में महिलाआेंं को मिला नारी गौरव सम्मान

उदयपुर। लघु उद्योग भारती, मुख्य महिला इकाई उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित ‘स्वयं सिद्धा 2025’ प्रदर्शनी के दूसरे दिन महिलाओं की प्रतिभा, नेतृत्व और समाज सेवा को सम्मानित करने हेतु ‘नारी गौरव सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि यूएस ग्रुप ऑफ कॉलेज की प्राचार्या खुशी डिंगल थी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर अपने प्रेरक विचार साझा किए। कार्यक्रम में 30 विशिष्ट महिला उद्यमियों, अधिकारियों और समाजसेविकाओं राजस्थान पर्यटन की सहायक निदेशक दिव्याणी वर्डिया, पीएचईडी की कार्यकारी अभियंता श्रीश मेनारिया,रूपा शर्मा  स्वास्थ्य विभाग  की वरिष्ठ विभागाध्यक्ष,जीएसटी की सहायक आयुक्त,  प्राची,बड़गांव की एसडीएम लतिका पालीवाल, लेखांकन…
Read More
महाप्रज्ञ अलंकरण दिवस मनाया

महाप्रज्ञ अलंकरण दिवस मनाया

उदयपुर। अणुव्रत समिति उदयपुर की ओर से आज महाप्रज्ञ विहार में साध्वी श्री त्रिशला कुमारी थाना पांच के सानिध्य में आज महाप्रज्ञ अलंकरण दिवस मनाया गया। साध्वी श्री त्रिशला कुमारी ने बताया कि मां प्रज्ञा अलंकार दिवस आचार्य श्री तुलसी द्वारा मनी नथमल को महाप्रज्ञ अलंकरण प्रदान किया जाने के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह दिवस जीवन विज्ञान के रूप में मनाया जाता है। जिसमें जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। साध्वी श्री कल्प यश ने बताया कि जीवन विज्ञान आचार्य महाप्रज्ञ द्वारा प्रदत्त एक महत्वपूर्ण विषय है जो…
Read More
विश्व कल्याण एवं आपदाओं से राहत हेतु विश्व शान्ति की कामना हेतु जारी

विश्व कल्याण एवं आपदाओं से राहत हेतु विश्व शान्ति की कामना हेतु जारी

नव दिवशीय शतचंडी महायाग एवं महारुद्राभिषेक अनुष्ठान आज अंतिम दिन उदयपुर। परम पूज्य ब्राह्मलीन महंत श्री 1008 श्री बृज बिहारी बन जी महाराज की तपोस्थली उदयपुर का अमरनाथ “श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पऱ महंत श्री 108 श्री तन्मय बन महाराज के पंचम चातुर्मास सिमोल्लघन से पूर्व लाभ पंचमी से प्रारम्भ हुआ नव दिवशीय शतचंडी महायाग एवं महारुद्राभिषेक अनुष्ठान 3 नवम्बर को सम्पन्न होगा। भगवान् श्री गुप्तेश्वर महादेव और भगवती विमलाम्बा के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। जिसके निमित्त महंत श्री तन्मय बन महाराज द्वारा पिछले 4 महीने से लगातार कठोर तप करते हुए भक्तो के सहयोग से नवकुण्डीय यज्ञशाला…
Read More
नारायण सेवा में तुलसी विवाह

नारायण सेवा में तुलसी विवाह

उदयपुर, 2 नवंबर। देव प्रबोधिनी एकादशी रविवार को नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी ग्राम में तुलसी-शालिग्राम विवाह सोल्लास सम्पन्न हुआ। गणपति एवं कलश स्थापना के पश्चात विवाह की वैदिक पारम्परिक रस्में तोरण, हल्दी, मेहंदी व बिन्दौली का निर्वाह हुआ। इसके बाद वैष्णों -देवी मंदिर प्रांगण से शालिग्राम जी की बारात रवाना हुई। पाणिग्रहण की विधियां वर पक्ष के अमेरिका प्रवासी दम्पत्ति वीरेंद्र कुमार - गीता देवी तथा कन्या पक्ष के कैथल (हरियाणा) निवासी ललित कुमार - अंजु देवी के सानिध्य में संपन्न हुई। इससे पूर्व संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने अपने संदेश में इस विवाह को सनातन संस्कृति का…
Read More
ऑपरेशन चक्रव्यूह: सोयाबीन के भूसे की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी पकड़ी

ऑपरेशन चक्रव्यूह: सोयाबीन के भूसे की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी पकड़ी

 डीएसटी और जलोदा जागीर पुलिस ने ₹50 लाख का 331 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त किया, 2 तस्कर गिरफ्तार प्रतापगढ 2 नवंबर। प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत डीएसटी और थाना जलोदा जागीर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 331 किलो 870 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। जब्त किए गए डोडा चूरा की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर मौके…
Read More
आज से जमीन पर उतरी पहले चरण की प्रक्रिया

आज से जमीन पर उतरी पहले चरण की प्रक्रिया

जनगणना-2027 होगी पूरी तरह डिजिटल पहली बार स्मार्टफोन से जुड़ेंगे हर घर के आंकड़े प्रीटेस्ट मैं डूंगरपुर जिले के गलियाकोट तहसील के गांव की शामिल ’डूंगरपुर, 2 नवंबरध् जनगणना-2027 की प्रक्रिया शनिवार से जमीन पर दिखाई दी। इसके एप को सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन प्री-टेस्ट के पहले चरण में चयनित लोगों को स्वगणना का विकल्प दिया जा रहा है। जनगणना प्रगणक के स्मार्टफोन के जरिए होगी। देश में पहली बार यह प्रयोग अपनाया जा रहा है। इससे जनगणना पूर्णतया डिजिटल होने से आंकड़ों की सटीकता व गोपनीयता भी अधिक रहेगी। मोबाइल एप पर मकान सूचीकरण के दौरान प्रगणक के…
Read More
बिजनेस सर्कल इंडिया की ऑफिशियल मीटिंग रेडिसन ग्रीन में हुई सम्पन्न : मुकेश माधवानी

बिजनेस सर्कल इंडिया की ऑफिशियल मीटिंग रेडिसन ग्रीन में हुई सम्पन्न : मुकेश माधवानी

उदयपुर। भारत के सबसे उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) की ऑफिशियल मीटिंग उदयपुर के रेडिसन ग्रीन होटल में सम्पन्न हुई। इस विशेष बैठक में देशभर के विभिन्न चैप्टर्स से जुड़े सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने की। मुकेश माधवानी ने अपने संबोधन में संगठन की अब तक की उपलब्धियों, प्रगति और आने वाले समय की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि बीसीआई उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान कर सहयोग और विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन “साथ बढ़ो, साथ बढ़ाओ”…
Read More
error: Content is protected !!