Month: October 2025

स्ट्रोक जैसे केसेज में वरदान साबित हो सकता है सेतु – प्रो माथुर

स्ट्रोक जैसे केसेज में वरदान साबित हो सकता है सेतु – प्रो माथुर

विश्व स्ट्रोक दिवस पर सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यशाला उदयपुर, 29 अक्टूबर। विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध सुपर  स्पेश्यलिटी हॉस्पीटल के न्यूरोलॉजी विभाग के तत्वावधान में सतत  चिकित्सा शिक्षा कार्यशाला आरएनटी प्रधानाचार्य डॉ विपिन माथुर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ तरूण रलोट ने की। विशिष्ट अतिथि सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य रहे। प्रारंभ में न्यूरोलॉजी विभाग प्रमुख डॉ रलोट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्ट्रोक के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में यह बीमारी तेजी से बढ़ती जा रही है। इसलिए इस पर…
Read More
अनुसूचित जाति की तर्ज पर ही अनुसूचित जनजाति की परिभाषा तय हो: सांसद डॉ रावत

अनुसूचित जाति की तर्ज पर ही अनुसूचित जनजाति की परिभाषा तय हो: सांसद डॉ रावत

-अधिवक्ता परिषद इकाई एवं जनजाति सुरक्षा मंच की ओर से अनुच्छेद 342 एवं डॉ कार्तिक उरांव विषय पर संगोष्ठी आयोजित उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कहा कि अनुसूचित जाति की तर्ज पर ही अनुसूचित जनजाति की परिभाषा तय होनी चाहिए। देश की 700 से अधिक जनजातियों के विकास एवं उन्नति के लिए संविधान निर्माताओं ने आरक्षण एवं अन्य सुविधाओं का प्रावधान किया था, लेकिन इन सुविधाओं का लाभ उन जनजातियों के स्थान पर ऐसे लोग उठा रहे हैं जो अपनी जाति छोड़कर ईसाई या मुस्लिम बन गए हैं। सांसद डॉ रावत ने बुधवार को डॉ कार्तिक उरांव के जन्म…
Read More
मुुस्कान क्लब परिवार दिवाली स्नेह मिलन में उत्कृष्ट नृत्य कार्यक्रम आयोजित

मुुस्कान क्लब परिवार दिवाली स्नेह मिलन में उत्कृष्ट नृत्य कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। मुुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड परिवार के 253 सदस्यों ने दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम में 15 उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुतियों के साथ लजीज पकवान का आनंद लिया । मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि ओरिएण्टल पैलेस रिसोर्ट के रिवाह हाल में  हुए कार्यक्रम की डॉ. श्रद्धा गट्टानी द्वारा चिरपरिचित मनमोहक  एंकरिंग के बीच उच्चस्तरीय एवं शानदार नृत्य प्रस्तुतियों ने उत्सव का वातावरण बना दिया | श्री के के त्रिपाठी ने नृत्य कार्यक्रम के दौरान सुव्यवस्था सुनिश्चित करते हुए पूर्ण सहयोग एवं योगदान दिया, जिसके लिए उनका विशेष आभार प्रदर्शित किया गया। साथ ही,  भोजन व्यवस्था की समर्पित सेवा के लिए…
Read More
पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट

पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट

राजसमंद/उदयपुर, 29 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर शहर के जिला प्रभारी एवं राजसमंद के पूर्व विधायक श्री बंशीलाल खटीक ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास (सीएमआर) जयपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। भेंट के दौरान पूर्व विधायक खटीक ने संगठनात्मक अनुभवों एवं जनसरोकार से जुड़े विविध विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क को निरंतर सुदृढ़ रखने के लिए सराहा। पूर्व विधायक खटीक ने हाल…
Read More
विद्यार्थियों के लिए सीख, मनोरंजन और नेटवर्किंग का अनोखा संगम बना नेशनल यूथ टैलेंट समारोह

विद्यार्थियों के लिए सीख, मनोरंजन और नेटवर्किंग का अनोखा संगम बना नेशनल यूथ टैलेंट समारोह

- यूथ टैलेंट से जगमगाया उदयपुर : आईसीएआई बोस (ओ) नेशनल टैलेंट सर्च 2025 का ग्रैंड फिनाले संपन्न - सीए संस्थान का दो दिवसीय नेशनल टैलेंट सर्च 2025 का रंगारंग समापन उदयपुर, 29 अक्टूबर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के बोर्ड ऑफ स्टडीज़ (ऑपरेशन्स) की ओर से आयोजित नेशनल टैलेंट सर्च 2025 - ग्रैंड फिनाले का दो दिवसीय भव्य आयोजन आईसीएआई उदयपुर शाखा की मेज़बानी में जस्टा सज्जनगढ़ होटल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उदयपुर शाखा के चेयरमैन सीए राहुल माहेश्वरी ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के पाँचों क्षेत्रों से चयनित 60 विजेताओं ने फिनाले में…
Read More
रोटरी क्लब उदयपुर मीरा का ‘यादों के झरोखों से’ दीपोत्सव स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

रोटरी क्लब उदयपुर मीरा का ‘यादों के झरोखों से’ दीपोत्सव स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

- रस्सी कूद, पोश-अम्बा, खो-खो, कंचे, चंगा-बित्ती, कंकड़, एक्की-बिक्की जैसे पुराने खेलों को खेलकर किया पुनर्जीवित - किसी ने सौ वर्ष पुराना हार पहना, तो किसी ने अपनी दादी का पुराना लहंगा धारण कर किया रैंप वॉक - साठ और सत्तर के दशक की सुनहरी यादों याद कर रोमांचित हुई सदस्याएं उदयपुर, 28 अक्टूबर। रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की ओर से ‘दीपोत्सव - यादों के झरोखों से’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें साठ और सत्तर के दशक की सुनहरी यादों को अत्यंत सुंदरता से पिरोया गया। अध्यक्ष डॉ रेखा सोनी ने बताया कि इस अवसर पर सभी सदस्यों ने…
Read More
विरासत के साथ विकास, नायकों के विचारों से राष्ट्र निर्माण का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाना है- डॉ मन्नालाल रावत

विरासत के साथ विकास, नायकों के विचारों से राष्ट्र निर्माण का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाना है- डॉ मन्नालाल रावत

लौह पुरुष सरदार पटेल एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती को लेकर सांसद डॉ मन्नालाल रावत की प्रेस वार्ता उदयपुर, 29 अक्टूबर। मुख्य वक्ता माननीय सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने मीडिया को संबोधित करते हुए सरदार पटेल जी के योगदानों को याद किया। उन्होंने कहा कि यह “यूनिटी मार्च” भारत के युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और एकता की भावना को सशक्त करने का प्रयास है। सांसद डॉ रावत ने आगामी भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी साझा की। उदयपुर सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा…
Read More
एमपीयूएटी का 26 वां भव्य स्थापना दिवस समारोह 1 नवम्बर को

एमपीयूएटी का 26 वां भव्य स्थापना दिवस समारोह 1 नवम्बर को

एमपीयूएटी के पांच पूर्व कुलगुरू रहेंगे उपस्थित अनुसंधान एवं विस्तार उपलब्धियों से जुड़े प्रकाशनों का होगा विमोचन उदयपुर, 29 अक्टूबर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर का 26 वां स्थापना दिवस एक नवम्बर शनिवार को भव्य समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। राजस्थान कृषि महाविद्यालय के नूतन सभागार में प्रातः 11.00 बजे आयोजित समारोह से पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं डॉ. ए. राठौड़ की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। समन्वयक राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता, डॉ. एम.के. महला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरू एवं सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलगुरू डॉ. भगवती…
Read More
स्व. भानु कुमार शास्त्री व स्व. किरण माहेश्वरी जी की जयंती पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न

स्व. भानु कुमार शास्त्री व स्व. किरण माहेश्वरी जी की जयंती पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद स्व. भानु कुमार शास्त्री जी तथा लोकप्रिय पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री स्व. किरण माहेश्वरी जी की जन्म जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यालय, पटेल सर्कल पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महान व्यक्तित्वों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में स्व. भानु कुमार शास्त्री, पूर्व केबिनेट मंत्री स्व. किरण माहेश्वरी की जन्म जयंती तथा…
Read More
अतिक्रमण को हटाया जाए हो नई सड़क से जुड़ सकेगी शहर की जनता

अतिक्रमण को हटाया जाए हो नई सड़क से जुड़ सकेगी शहर की जनता

उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी शहर जिला महामंत्री देवीलाल सालवी के नेतृत्व में नगर निगम उदयपुर के निवर्तमान निर्माण समिति अध्यक्ष सीए आशीष कोठारी, पार्षद मुकेश शर्मा, भारत जोशी और प दीनदयाल उपाध्याय मण्डल के अध्यक्ष महेश पुरी गोस्वामी ने उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन को क्षेत्र में नव विकसित आवासन मंडल की 100 फीट सड़क को रेलवे लाइन क्रॉस करते हुए जड़ाव नर्सरी - सेवाश्रम सड़क से जोड़ने हेतु पत्र दिया । उदयपुर शहर के मास्टर प्लान में  यह सड़क प्रस्तावित है  सेवाश्रम से जडाव नर्सरी तक की जो सड़क बनी है यह आगे इस अवरोधक से वीआईपी कॉलोनी,…
Read More
error: Content is protected !!