Month: September 2025

6 दिवसीय दुर्गा पुजा महोत्सव आज से

6 दिवसीय दुर्गा पुजा महोत्सव आज से

उदयपुर। प्रतिवर्ष की भंाति इस वर्ष भी बंगाली काली बारी सोसायटी हिरणमगरी द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 6 दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव 27 सितम्बर से प्रारम्भ होंगे। सोसायटी अध्यक्ष डाॅ.दीपंाकर चक्रवर्ती ने बताया कि सोसायटी द्वारा विगत 34 वर्षो से यह उत्सव मनाया जा रहा है। इस वर्ष 27 सितम्बर पंचमी को सांय बोधन होगा। 28 को प्रातः छष्ठी पूजा,कल्पसूत्र एवं आमंत्रण अधिवास आदि अनुष्ठान होंगे एवं शाम को आरती होगी। 29 सितम्बर महासप्तमी को नवपत्रिका प्रवेश,महासप्तमी पूजा,पुष्पांजली,भोग एवं संध्या आरती होगी। उन्होंने बताया कि 30 सितम्बर महाअष्टमी को महाअष्टमी पूजा,पुष्पांजली, भोग,दोपहर को…
Read More
नवरात्रि पर अग्रवाल महासभा की महिलाओं द्वारा कीर्तन आयोजित

नवरात्रि पर अग्रवाल महासभा की महिलाओं द्वारा कीर्तन आयोजित

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला महिला प्रकोष्ठ के द्वारा नवरात्री के पावन अवसर पर कीर्तन का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि महासभा की ओर से नवरात्री के शुभ अवसर पर महासभा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकांता दिनेश जी अग्रवाल के निवास पर भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल के अनुसार महासभा की मातृ शक्ति के द्वारा कीर्तन में बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल एवं आयोजक दिनेश चंद्र अग्रवाल ने शिरकत…
Read More
फतहस्कूल बालाजी मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ

फतहस्कूल बालाजी मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ

उदयपुर। नवरात्रि के शुभ अवसर पर जय हनुमान रामचरितमानस प्रचार समिति ट्रस्ट उदयपुर मेवाड़ द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का फतेह बालाजी श्री निरंजनी अखाड़ा मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्वान ब्राह्मण अच्छे-अच्छे संगीत कलाकारों के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसमें पंडित सत्यनारायण चैबीसा एवं उनकी टीम के द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया।
Read More
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

बांसवाड़ा, 25 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को बांसवाड़ा के तलवाड़ा स्थित शक्ति पीठ त्रिपुर सुंदरी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। जनता में प्रधानमंत्री के प्रति विशेष आकर्षण और विश्वास - मुख्यमंत्री इससे पहले मुख्यमंत्री ने नापला हेलीपैड पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति जनता में विशेष आकर्षण, लगाव और विश्वास है, इसलिए इतनी विशाल सभा का आयोजन आज नापला में हुआ। उन्होंने कहा…
Read More
स्वच्छता ही सेवा का संदेश देने हेतु शिल्पग्राम एवं गणगौर घाट पर किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा का संदेश देने हेतु शिल्पग्राम एवं गणगौर घाट पर किया श्रमदान

उदयपुर, 25 सितम्बर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत ‘‘स्वच्छोत्सव’’ मनाने के क्रम में गुरूवार को पर्यटक स्थल शिल्पग्राम में स्वच्छता का संदेश देने हेतु शिल्पग्राम एवं उसके आसपास सड़कों की साफ - सफाई की गई। इसमें बड़ी संख्या में कलाकार, शिल्पकार, पर्यटक एवं केन्द्र के कर्मचारियों ने भाग लिया। यह जानकारी पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने देते हुए बताया कि पर्यटक स्थल शिल्पग्राम तथा उसके आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई एक दिन एक घंटा अभियान के तहत की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।…
Read More
पुलिस मुख्यालय साइबर सेल की कार्रवाई : अंतर-राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय साइबर सेल की कार्रवाई : अंतर-राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

• 6 मोबाइल, 5 बैंक पासबुक, 6 चेकबुक, 12 एटीएम, 19 सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक क्रेटा कार जब्त जयपुर 25 सितम्बर। पुलिस मुख्यालय की साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पूरे देश में लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहा था। इस गिरोह के चार सदस्यों को जयपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 6 मोबाइल, 5 बैंक पासबुक, 6 चेकबुक, 12 एटीएम, 19 सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक क्रेटा कार सहित मादक पदार्थ भी…
Read More
छात्रों ने किया व्यवसायिक शिक्षा अन्तर्गत औद्यौगिक भ्रमण

छात्रों ने किया व्यवसायिक शिक्षा अन्तर्गत औद्यौगिक भ्रमण

उदयपुर/ खेमली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने सुखेर स्थित अरिहंत मार्बल प्रा.लि. परिसर का भ्रमण किया। संस्था प्रधान डॉ  नरेन्द्र कुमार टॉक ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में व्यवसायिक शिक्षा के तहत संचालित ट्रेड रिटेल के छात्रों को व्यवसायिक शिक्षा की जानकारी देने के लिए इण्डस्ट्रीयल विजिट (औद्यौगिक भ्रमण) कराया गया। मार्बल व्यवसायी खुशवेन्द्र कुमावत ने छात्रों को अरिहंत मार्बल प्रा.लि. के व्यवसायिक परिसर का भ्रमण कराते हुए मार्बल के उत्पादन, कय-विक्रय, आयात-निर्यात संबंधित जानकारी दी गई।इस अवसर पर विद्यालय से ट्रेड प्रभारी जय प्रकाश मेघवाल, हेमन्त दाधीच उपस्थित रहे। ट्रेड भ्रमण व्यवस्था कुणाल जोशी,…
Read More
गांधी दर्शन कार्यशाला की तैयारियों का लिया जायजा

गांधी दर्शन कार्यशाला की तैयारियों का लिया जायजा

उदयपुर/महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति उदयपुर के तत्वाधान में आयोजित होने वाली गांधी दर्शन की प्रस्तावित कार्यशाला की तैयारियों को लेकर आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सभागार का निरीक्षण किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता तथा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति उदयपुर के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि चित्तौड़गढ़ के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने 25 सितंबर (गुरुवार) की शाम आरएनटी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। शर्मा ने बताया कि दिनांक 27 सितंबर 2025 (शनिवार) को महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की संभाग स्तरीय कार्यशाला का…
Read More
सीमा पर आईएसआई का नया जासूस गिरफ्तार, भारतीय सेना की जासूसी कर रहा था हनीफ खान

सीमा पर आईएसआई का नया जासूस गिरफ्तार, भारतीय सेना की जासूसी कर रहा था हनीफ खान

• जासूस ने ऑपरेशन सिंदूर की भी भेजी थी जानकारी, इस साल जासूसी के आरोप में जैसलमेर से चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार जयपुर 25 सितंबर। राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने एक बड़ी कार्रवाई में जैसलमेर से एक जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति पैसों के लालच में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था। सोशल मीडिया पर ISI से संपर्क महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी (सुरक्षा) डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान की टीम राज्य में जासूसी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी। इसी दौरान उन्हें…
Read More
नवजात को पत्थरों में फेंकने की घटना पर बाल सुरक्षा नेटवर्क का आक्रोश

नवजात को पत्थरों में फेंकने की घटना पर बाल सुरक्षा नेटवर्क का आक्रोश

—उदयपुर बाल सुरक्षा नेटवर्क बोला – यह मानवता को शर्मसार करने वाला अपराध उदयपुर, 25 सितम्बर: भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया क्षेत्र में नवजात शिशु के मुंह में पत्थर फंसा कर उसे पत्थरों के बीच फेंकने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस घटना को लेकर उदयपुर सहित दक्षिण राजस्थान में सक्रिय बाल सुरक्षा नेटवर्क ने आपात बैठक बुलाकर गहरी निंदा व्यक्त की। नेटवर्क के संयोजक बी.के. गुप्ता ने कहा कि यह कृत्य न केवल बाल अधिकारों के चार्टर बल्कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी कानूनों की अवहेलना है। समाज में ऐसे अपराध किसी भी रूप में…
Read More
error: Content is protected !!