डेन्टल ओनकोलोजी एण्ड रिसर्च पर दो दिवसीय द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय काॅन्फ्रेन्स प्रारम्भ
देश में सर्वाधिक कैन्सर रोगी ओरल कैन्सर के उदयपुर, 6 सितम्बर। एशियन हेड एंड नेक कैंसर फाउंडेशन व पेसिफिक डेंटल कॉलेज, देबारी, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में पेसिफिक डेंटल कॉलेज, देबारी में आज से दो दिवसीय डेंटल ऑन्कोलॉजी एंड रिसर्च 2025 पर द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय कान्ॅफ्रेन्स शुरू हुई। काॅन्फ्रेन्स का उद्घाटन आरएनटी के पूर्व प्राचार्य डाॅ. ए.क.ेगुप्ता,डेन्टल कोन्सिल आॅफ इंडिया के संयुक्त सचिव डाॅ. अभिषेक सिंह व डाॅ. जे.एस.बालिया ने किया। डाॅ. गुप्ता ने इस सम्मेलन को दंत चिकित्सा क्षेत्र में क्रान्ति बताया। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में दंत चिकित्सकों की भूमिका उस समय बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है जब उनके पास अनजान…
