Month: September 2025

नारायण सेवा संस्थान में 501 कन्याओं का भव्य महापूजन मंगलवार को

नारायण सेवा संस्थान में 501 कन्याओं का भव्य महापूजन मंगलवार को

उदयपुर, 28 सितम्बर। दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर नारायण सेवा संस्थान द्वारा मंगलवार प्रातः 11 बजे सेवामहातीर्थ बड़ी परिसर में भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इन आठ दिनों के दौरान निःशुल्क शल्य चिकित्सा से लाभान्वित हुई दिव्यांग बच्चियों का माता स्वरूपा कन्याओं के रूप में पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर 9 कन्याओं की माता के नौ स्वरूपों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं अन्य सभी कन्याओं को श्रृंगार सामग्री उपहार स्वरूप भेंट कर उनकी पूजा की जाएगी। कार्यक्रम में देवी स्वरूपा कन्याओं को मंच की चौकी पर…
Read More
डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ यूडीसीए अध्यक्ष पर तीसरी बार आसीन

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ यूडीसीए अध्यक्ष पर तीसरी बार आसीन

-नवनिर्वाचित-पूर्व पदाधिकारियों- समाज-संगठनों ने अभिनंदन किया -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अध्यक्ष पद की हैट्रिक के लिए सियासी गुगली से विरोधियों को क्लीन बोल्ड किया  उदयपुर. प्रदेश के बहुचर्चित उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन (यूडीसीए) के चुनाव में डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ रविवार को तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अध्यक्ष पद पर आसीन होने की हैट्रिक के लिए अपनी सियासी गुगली से विरोधियों को क्लीन बोल्ड कर दिया है। एसोसिएशन के नवनिर्वाचि-पूर्व पदाधिकारियों व विभिन्न समाज-संगठनों के पदाधिकारियों ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी…
Read More
मां पद्मावती 5 दिवसीय डांडिया महोतसव सम्पन्न

मां पद्मावती 5 दिवसीय डांडिया महोतसव सम्पन्न

उदयपुर। तरूण प्रभावना फाउन्डेशन गुरु परिवार की ओर से हिरणमगरी से.4 स्थित घुमर गार्डन में 5 दिवसीय मां पद्मावती डांडिया महोत्सव सम्पन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवाह कलेक्शन के सुनील सिपरिया एवं होटल मेम्पल के सुदर्शन जैन, समाज श्रेष्ठी सुमतिलाल दूदावत, घूमरगार्डन के देव किशन मेनारिया थे। राजस्थान ट्रस्ट उपाध्यक्ष एवं प्रभारी राजकुमार अखावत ने बताया कि तरुण प्रभावना फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष निमल नाथुत ने पांचवे दिन के पुरूस्कार की घोषणा की, जिसमें प्रथम पुरस्कार पाँचों दिन के कूलर, ओवन टीवी फ्रिज, वांशिग मशीन एवं विभिन्न पृथक-पृथक अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये। पांचो दिन लक्की ड्रा…
Read More
राज्यपाल बागड़े से किरण व बेबी ने लगाई न्याय की गुहार

राज्यपाल बागड़े से किरण व बेबी ने लगाई न्याय की गुहार

उदयपुर 27 सितम्बर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय संविदा/एस.एफ.एस. कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने सर्किट हाउस में राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागडे से मिलकर पांच सूत्री मांगों और दोनों महिला कर्मचारी किरण तंवर और बेबी गमेती को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। अध्यक्ष नारायण लाल सालवी ने बताया कि मुलाकात के दौरान किरण तंवर और बेबी गमेती की पीड़ा को कुलाधिपति ने इत्मीनान से सुना और किरण तंवर को 9 माह से नहीं मिला वेतन दिलाने का आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। दोनों महिलाओं ने कुलाधिपति को यह भी बताया कि उनके द्वारा प्रतापनगर थाने में दिए परिवाद की…
Read More
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की यूडीसीए अध्यक्ष पर हैट्रिक, तीसरी बार फिर अध्यक्ष बनने की अधिकारिक घोषणा आज 

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की यूडीसीए अध्यक्ष पर हैट्रिक, तीसरी बार फिर अध्यक्ष बनने की अधिकारिक घोषणा आज 

सभी सदस्यों ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह से मुलाकात कर अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की अग्रिम बधाई दी  उदयपुर. उदयपुर में क्रिकेट के सुनहरे भविष्य की उम्मीदें फिर जगी हैं। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ उदयपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (यूडीसीए) के अध्यक्ष पद पर तीसरी बार काबिज होने जा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि अध्यक्ष पद के लिए उनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं भरा, जिसके चलते उनका निर्वाचन निर्विरोध तय हो गया है। आधिकारिक घोषणा रविवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही कर दी जाएगी। यह डॉ. लक्ष्यराज सिंह की…
Read More
राउंड टेबल इंडिया द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ‘नीऑन रात्री 4.0’ गरबा का आयोजन आज

राउंड टेबल इंडिया द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ‘नीऑन रात्री 4.0’ गरबा का आयोजन आज

उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया उदयपुर द्वारा एक भव्य परोपकारी कार्यक्रम ‘नीऑन रात्री 4.0’ गरबा का आयोजन रविवार को रानी रोड़ स्थित मेंशन बैंक्वेट बाई रेडिसन में किया जायेगा। इस आयोजन से प्राप्त राशि का उपयोग सरकारी विद्यालयों में आधुनिक कक्षाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा। राउंड टेबल इंडिया के चेयरमैन साहिल नवलखा ने बताया कि यह एक चैरिटेबल फंड रेजिंग कार्यक्रम है और उदयपुर में अपने तरह का अद्वितीय आयोजन है। उन्होंने बताया कि राउंड टेबल इंडिया अब तक पूरे देश में 537 करोड़ रुपयों की लागत से 10040 कक्षायें सरकारी विद्यालयों में बना चुका है और उदयपुर में…
Read More
उदयपुर में गांधी जीवन दर्शन समिति की संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित

उदयपुर में गांधी जीवन दर्शन समिति की संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित

उदयपुर /27 सितंबर/ महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति उदयपुर के तत्वावधान में आरएनटी सभागार में संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ गांधीवादी नेता अशोक गहलोत ने समिति के जिला, उपखंड एवं ब्लॉक स्तर के संयोजकों एवं सह-संयोजकों से सीधा संवाद कर गांधी विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत में गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर सूत की माला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा एवं जिला संयोजकों ने गहलोत का स्वागत गांधी टोपी, तिरंगी…
Read More
अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रवास : समाज में जागरूकता का संकल्प

अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रवास : समाज में जागरूकता का संकल्प

कुशलगढ़ में हुई बैठकों और पत्रकार वार्ता में जनजाति समाज की मूल आस्थाओं पर जोर बांसवाड़ा,27 सितंबर। अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सांसद श्री गुमानसिंह डामोर तथा मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी कालूसिंह मुजाल्दा का दो दिवसीय प्रवास जनजाति अंचल के कुशलगढ़ क्षेत्र में रहा। इस दौरान मंच पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तथा एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर जनजाति समाज में हो रहे धर्मांतरण के विषय पर विस्तृत विचार साझा किए। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जिला संगठन मंत्री वेलजी देवदा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रवास के दौरान कुशलगढ़ क्षेत्र…
Read More
टचिंग द फ्लावर – मोनोप्रिन्ट/कोलाज कार्यशाला में खिला रचनात्मकता का रंग

टचिंग द फ्लावर – मोनोप्रिन्ट/कोलाज कार्यशाला में खिला रचनात्मकता का रंग

उदयपुर, 27 सितम्बर। रंगों, पत्तों और फूलों की महक से महकते हरे-भरे वातावरण में शनिवार को आर्ट जंक्शन रेजीडेंसी, बड़ंगा में लिथुआनिया की ख्यातनाम कलाकार ज़िद्रिजा जानुशाइते ने एक अनोखी और प्रेरणादायी कला कार्यशाला “टचिंग द फ्लावर” आयोजित हुई। यह रचनात्मक सत्र न केवल कला-प्रेमियों बल्कि गाँव के बच्चों और शहर से आए प्रतिभागियों के लिए भी कल्पना और प्रकृति के संग संवाद का अनूठा अवसर बना। इस कार्यशाला में प्रतिभागियों ने मोनोटाइप प्रिंटिंग तकनीक का अनुभव किया, जिसमें पत्तियों, फूलों, रंगों और रेखाओं का जादुई मेल दिखाई दिया। हर प्रिंट अपनी तरह का एकमात्र और अद्वितीय था – सचमुच…
Read More
तारा संस्थान के बच्चों ने देखा जनजातीय जीवन और संस्कृति की झलक

तारा संस्थान के बच्चों ने देखा जनजातीय जीवन और संस्कृति की झलक

उदयपुर। तारा संस्थान संचालित शिखर भार्गव स्कूल के विद्यार्थियों ने भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर स्थित क्षेत्रीय मानवविज्ञान संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने यहाँ जनजातीय जीवन, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी प्रदर्शित सामग्री को देखकर भारतीय सांस्कृतिक विविधता को नज़दीक से जाना। संस्थान के संस्थापक एवं सचिव दीपेश मित्तल ने बताया कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही संस्थान का उद्देश्य है। इस भ्रमण को सफल बनाने में विजय सिंह चौहान और संग्रहालय के कार्यालय प्रमुख डॉ. नीलांजन खटुआ का विशेष सहयोग रहा।
Read More
error: Content is protected !!