तारा संस्थान के बच्चों ने देखा जनजातीय जीवन और संस्कृति की झलक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। तारा संस्थान संचालित शिखर भार्गव स्कूल के विद्यार्थियों ने भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर स्थित क्षेत्रीय मानवविज्ञान संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण किया।

विद्यार्थियों ने यहाँ जनजातीय जीवन, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी प्रदर्शित सामग्री को देखकर भारतीय सांस्कृतिक विविधता को नज़दीक से जाना।

संस्थान के संस्थापक एवं सचिव दीपेश मित्तल ने बताया कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही संस्थान का उद्देश्य है।

इस भ्रमण को सफल बनाने में विजय सिंह चौहान और संग्रहालय के कार्यालय प्रमुख डॉ. नीलांजन खटुआ का विशेष सहयोग रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!