दूसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण को समझना,रिश्तों के निर्माण की कुंजी है
स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम उदयपुर 05 अगस्त । जिले के राजकीय विद्यालयों में संचालित स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के तहत अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में मासिक कैलेंडर के अनुरूप 'पारस्परिक संबंध' थीम पर दूसरों की भावनाओं को समझने संबंधी विविध गतिविधियों का आयोजन हुआ इस दौरान विद्यार्थियों ने समझा कि रिश्तो के निर्माण के लिए दूसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण को समझना बहुत महत्वपूर्ण होता है। डाइट प्रिंसिपल डीईओ शीला काहाल्या के अनुसार आरएससीईआरटी उदयपुर के निर्देशन में डाइट उदयपुर के परिक्षेत्र के समस्त राजकीय उच्च माध्यमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम संचालित किया…
