Month: August 2025

लियो का गुडा में 16 बीघा क्षेत्र में राहडा फाउंडेशन ने शुरु की एक पेड मां के नाम अभियान की सबसे बडी मुहिम

लियो का गुडा में 16 बीघा क्षेत्र में राहडा फाउंडेशन ने शुरु की एक पेड मां के नाम अभियान की सबसे बडी मुहिम

श्री चारभुजा जी सेवा समिति एवं भाजपा भुवाणा मंडल भी बढाया हाथ -प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अन्य जगहों पर भी चलाएगा मुहिम उदयपुर। हरियाळो राजस्थान के तहत एक पेड मां के नाम मुहिम में राहडा फाउंडेशन की ओर से उदयपुर शहर के समीप लियो का गुडा गांव में पांच हजार वृक्षारोपण अभियान का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। करीब 16 बीघा के विशाल क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। इस मुहिम में बच्चों और महिलाओं ने भी बढ चढ कर हिस्सा लिया और एक पेड मां के नाम रोपित कर उसके संरक्षण का भी दायित्व लिया। राहड़ा फाउंडेशन के साथ इस…
Read More
उदयपुर में ऐतिहासिक ‘बिज़कॉन’ का आयोजन आज, व्यापार और नेटवर्किंग को मिलेगा नया आयाम

उदयपुर में ऐतिहासिक ‘बिज़कॉन’ का आयोजन आज, व्यापार और नेटवर्किंग को मिलेगा नया आयाम

श्रीजी हुजूर डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ होंगे मुख्य अतिथि  उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर शहर में पहली बार एक भव्य और ऐतिहासिक बिजनेस कॉन्क्लेव ‘बिज़कॉन’ का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन की पहल भारत के उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप ‘बिजनेस सर्कल इंडिया’ ने की है। कार्यक्रम 7 अगस्त की शाम 4 बजे से उदयपुर के मैरियट होटल में होगा। आयोजन को लेकर शहर के व्यापारियों, स्टार्टअप्स, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स में खासा उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह कार्यक्रम व्यापार और नेटवर्किंग के नए अवसर खोलेगा। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि…
Read More
राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ की माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात, NCERT की इतिहास पुस्तक में गलत चित्रण पर गंभीर चर्चा

राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ की माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात, NCERT की इतिहास पुस्तक में गलत चित्रण पर गंभीर चर्चा

नई दिल्ली, 6 अगस्त. आज राजसमंद की सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से नई दिल्ली में भेंट की। इस मुलाकात में सांसद मेवाड़ ने एनसीईआरटी द्वारा कक्षा 8 की इतिहास पुस्तक में मेवाड़ क्षेत्र के इतिहास से जुड़े गलत चित्रण को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। विशेष रूप से कक्षा 8 की पुस्तक (भाग - 1, इकाई 3, पृष्ठ 71) में दर्शाए गए मानचित्र में मेवाड़ को मराठा साम्राज्य के अधीन दिखाए जाने पर सांसद महिमा मेवाड़ ने आपत्ति जताई। उन्होंने इस संदर्भ में विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ द्वारा भी जताई…
Read More
विद्यालय में छात्रा से दुर्व्यवहार की घटना पर कार्रवाई – व्याख्याता को किया एपीओ

विद्यालय में छात्रा से दुर्व्यवहार की घटना पर कार्रवाई – व्याख्याता को किया एपीओ

उदयपुर, 6 अगस्त। फतहनगर के महात्मा गाँधी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत व्याख्याता श्री जगदीश प्रसाद सिंघल द्वारा कक्षा 10 की एक छात्रा को थप्पड़ मारने एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की घटना प्रकाश में आने के बाद शिक्षा विभाग ने संबंधित कार्मिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे एपीओ कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणजन में रोष व्याप्त हो गया था, मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा व्याख्याता सिंघल को तत्काल प्रभाव से विद्यालय से कार्यमुक्त करते हुए उनका मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,…
Read More
तीन दिवसीय करियर मार्गदर्शन प्रशिक्षण सम्पन्न

तीन दिवसीय करियर मार्गदर्शन प्रशिक्षण सम्पन्न

शिक्षकों ने सीखे करियर शिक्षा के व्यावहारिक आयाम, स्वरोजगार और उद्यमिता पर हुआ मंथन उदयपुर, 6 अगस्त। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय करियर मार्गदर्शन आधारित प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए 40 शिक्षकों ने भाग लेकर करियर शिक्षा के विविध पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण का संचालन कार्यानुभव प्रभाग के प्रभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश कुमावत द्वारा किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को आजीविका के वैकल्पिक रास्ते, सामाजिक एवं महिला उद्यमिता, एग्री-बेस्ड स्टार्टअप्स, स्वरोजगार के प्रेरक उदाहरणों तथा नई शिक्षा नीति में समाहित करियर शिक्षा के…
Read More
राज्यपाल कटारिया 11 अगस्त को सर्किट हाउस में करेंगे जनसुनवाई

राज्यपाल कटारिया 11 अगस्त को सर्किट हाउस में करेंगे जनसुनवाई

उदयपुर. पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक  गुलाबचंद कटारिया 8 अगस्त से 13 अगस्त तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। भाजपा नेता अतुल चंडालिया ने बताया कि राज्यपाल कटारिया 8 अगस्त को शाम को 6:30 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे।  राज्यपाल कटारिया रक्षाबंधन के पर्व पर 9 अगस्त को अपने परिवार एवं अन्य के लिए आरक्षित रखा है। 10 अगस्त रविवार को सांय 4:30 शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन्स में हिंदी त्रैमासिक पत्रिका लफ्जों के महफिल समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।  11 अगस्त को सुबह 10:00 से सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे।  12 अगस्त 2025 को सांय 4:00…
Read More
सदन में उदयपुर: सांसद डॉ रावत ने उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से निकलने वाली नदियों को आपस में जोडने का सुझाव दिया

सदन में उदयपुर: सांसद डॉ रावत ने उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से निकलने वाली नदियों को आपस में जोडने का सुझाव दिया

-इससे हरित वनावरण और जैव विविधता बढ़ेगी -लघु वन उपज के माध्यम से स्थानीय जनजातीय समुदाय को रोजगार मिलेगा उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से निकलने वाली नदियों को आपस में जोडकर जल संरक्षण, वन संवर्धन, पर्यावरणीय संतुलन एवं ग्रामीण आजीविका को एकीकृत रूप से बढ़ावा देने का सुझाव दिया है। सांसद डॉ रावत ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना के तहत अपना सुझाव रखते हुए कहा कि उदयपुर लोकसभा क्षेत्र मुख्यतः एक पहाड़ी क्षेत्र है, जहां से निकलने वाली अनेक छोटी-बड़ी नदियां बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ओर प्रवाहित होती हैं।…
Read More
जीवन में ख़ुशी और सफलता के लिए हार्टफुलनेस ध्यान का महत्व पर कार्यशाला

जीवन में ख़ुशी और सफलता के लिए हार्टफुलनेस ध्यान का महत्व पर कार्यशाला

 उदयपुर, 6 अगस्त ।. तकनीकी एवं अभ्यान्त्रिकी महाविद्यालय, एमपीयुएटी के सिविल इंजिनीरिंग विभाग में द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के दौरान हार्टफुलनेस ध्यान से ख़ुशी और सफलता कैसे प्राप्त करें विषय पर विशेष ध्यान सत्र एंव संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस विशेष सत्र के दौरान विशिष्ट अतिथि एवं हार्टफुलनेस केंद्र समन्वयक डॉ राकेश दशोरा ने विषय का परिचय दिया और जीवन में सफलता के सूत्र बताये।  उन्होंने बताया कि किस प्रकार ध्यान हमें सफलता और ख़ुशी के लिए प्रेरित करता है । कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि  हार्टफुलनेस ज़ोन समन्वयक श्रीमति मधु महता ने विद्यार्थियों को ध्यान की अनुभवात्मक खूबी के बारे में बताया…
Read More
मेवाड़ शौर्य व त्याग की भूमि के साथ संस्कृत के अभ्युद की धरती भी है – जोधावत

मेवाड़ शौर्य व त्याग की भूमि के साथ संस्कृत के अभ्युद की धरती भी है – जोधावत

राज्य स्तरीय संस्कृत विद्वत्जनसम्मान समारोह का उदयपुर में आयोजन गर्व का विषय संस्कृत शिक्षा आयुक्त प्रियंका जोधावत ने प्रेस वार्ता में आयोजन के बारे में दी विस्तार से जानकारी संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के संबंध में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर की विस्तृत चर्चा उदयपुर, 06 अगस्त। मेवाड़ की धरती शौर्य एवं त्याग की भूमि होने के साथ-साथ संस्कृत भाषा के अभ्युदय की धरती भी है। महाराणा राजसिंह के शासनकाल में संस्कृत में रचित ग्रंथ राज-प्रशस्ति ने संस्कृत भाषा के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसी मेवाड़ धरा पर संस्कृत दिवस अंतर्गत राज्य स्तरीय संस्कृत विद्वत्जनसम्मान…
Read More
विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सर्व संगठन की बैठक 

विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सर्व संगठन की बैठक 

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श हेतु सर्व संगठन की ओर से लाड देश पट्टे चोराया कानपुर में बैठक आयोजित की गई । जिसमें अमृत कटारा ने बताया कि ढीकवास पंचायत के ऐरा गांव में सुबह 10 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा, इसके बाद कागदर के लिए रवाना होकर आदिवासी वेशभूषा में जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में हरि प्रकाश खराड़ी ,बदामी लाल कसौटा ,अनिल खोकरिया , अंकुर भगोरा ,मुकेश दरंगा ,ईश्वर खोकरिया,चेतन अंसारी ,संजय हंगात आदि उपस्थित थे।
Read More
error: Content is protected !!