एडवोकेट निर्मल पंडित एकलिंगनाथ राष्ट्रीय संगठन में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के राष्ट्रीय सचिव के पद पर एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित को नियुक्त किया गया है।
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित संरक्षक के तौर पर संगठन में लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ और नारी वैभव मुहिम सफलता पूर्वक संचालित की गई। संगठन में उनकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए अब उन्हें राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। बागडी ने भरोसा जताया कि श्री पंडित के नेतृत्व में संगठन अन्य योजनाओं पर काम करेगा जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। उल्लेखनीय है कि संगठन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण चला रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!