Month: August 2025

मोहित मेनारिया बने मेनारिया समाज शहर अध्यक्ष

मोहित मेनारिया बने मेनारिया समाज शहर अध्यक्ष

उदयपुर, 17 अगस्त। मेनारिया समाज उदयपुर शहर अध्यक्ष पद पर मोहित मेनारिया निर्वाचित हुए हैं। मेनारिया नवयुवक मंडल (शहर) उदयपुर के बैनर तले राव जी का हाटा स्थित समाज भवन में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर मोहित मेनारिया को रवि शंकर मेहता की तुलना में 107 मत अधिक प्राप्त हुए। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर दर्पण पानेरी एवं संगठन मंत्री पद पर दिलीप पानेरी निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर डॉ पंकज पानेरी, सचिव पद पर संजय पानेरी एवं सांस्कृतिक मंत्री पद पर प्रवीण पानेरी का पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। निर्वाचन प्रक्रिया में महिलाओं और युवा…
Read More
गडरियो के चंगुल से तीन मासूम को छुड़ाया, बालश्रम व तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

गडरियो के चंगुल से तीन मासूम को छुड़ाया, बालश्रम व तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

गायत्री सेवा संस्थान की पहल पर तीन बच्चे हुए बंधुआ मजदूरी से आजाद, गडरियो द्वारा जनजाति अंचल से नन्हे बच्चों को ले जाकर करवाई जा रही मजदूरी (लंबे अरसे बाद पुनः गडरियो द्वारा जनजाति बच्चों से बालश्रम करवाने का आया मामला, तीन लोगो के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज) प्रतापगढ़, 17 अगस्त 2025 l स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतापगढ़ जिले में बालश्रम और मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन जनजाति बच्चों को गडरियो के चुंगल से स्थानीय स्वयं सेवी संगठन गायत्री सेवा संस्थान की सूझ-बूझ से आजाद करवाया गया, जिसके तहत आज देवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मामला भी…
Read More
दो पारियों में 21 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दिया इम्तिहान

दो पारियों में 21 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दिया इम्तिहान

पटवार भर्ती परीक्षा - 2025 जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई पटवार भर्ती परीक्षा उदयपुर, 17 अगस्त। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से आयोजित राजस्थान पटवार भर्ती परीक्षा - 2025 रविवार को जिले के 39 केंद्रों पर दो पारियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान दोनों पारियों में 21 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तथा औसत उपस्थिति 91.69 प्रतिशत रही। परीक्षा समन्वयक एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में परीक्षा को लेकर माकूल बंदोबस्त किए गए। पहली पारी सुबह 9…
Read More
प्रॉपर्टी के मुनाफे के लिए खून का सौदा: मामा के बेटे को कुचलकर मारने वाला आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार

प्रॉपर्टी के मुनाफे के लिए खून का सौदा: मामा के बेटे को कुचलकर मारने वाला आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार

जयपुर 17 अगस्त। प्रॉपर्टी के मुनाफे को लेकर हुए एक विवाद ने रिश्तों को खून से रंग दिया। अपने मामा के बेटे को गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी राजेश शर्मा को अलवर पुलिस ने जोधपुर से धर दबोचा है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड जैसे कई राज्यों में फरारी काटी थी। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि यह सनसनीखेज वारदात बख्तल चौकी के पास हुई थी। आरोपी राजेश शर्मा का अपने मामा के…
Read More
उदयपुर में जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश: शिक्षक सहित 6 गिरफ्तार

उदयपुर में जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश: शिक्षक सहित 6 गिरफ्तार

हथियारों से लैस होकर रात के समय घात लगाकर कर दी थी युवक की हत्या उदयपुर 17 अगस्त। उदयपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक सरकारी शिक्षक भी शामिल है। यह गिरफ्तारी महज चार दिनों में हुई है। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि यह मामला 12 अगस्त 2025 की रात का है, जब नवीन भगोरा नाम का युवक अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। पाटिया थाना क्षेत्र के मालीफला पंचायत पूल के पास 10 से 15 हथियारबंद बदमाशों ने अचानक उनकी…
Read More
जार इकाई उदयपुर का स्वतंत्रता दिवस पर स्नेह मिलन, पत्रकारों ने सपरिवार लिया सामूहिक भोज व पूल पार्टी का आनंद

जार इकाई उदयपुर का स्वतंत्रता दिवस पर स्नेह मिलन, पत्रकारों ने सपरिवार लिया सामूहिक भोज व पूल पार्टी का आनंद

उदयपुर, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) इकाई उदयपुर के स्नेह मिलन समारोह का आयोजन तीतरड़ी स्थित कृष्ण फार्मा में किया गया। इस मौके पर शहर एवं देहात क्षेत्र के पत्रकारों और उनके परिजनों ने सामूहिक भोज, स्विमिंग पूल पार्टी, आपसी संवाद तथा साथियों के जन्मदिन उत्सव का आनंद उठाया। इस दौरान कचरू लाल चौधरी के सुपुत्र संदीप चौधरी और पत्रकार मदन चौधरी सहित अन्य साथियों का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया गया। विशिष्ट अतिथि सम्मान : कार्यक्रम में देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी ने विशेष आतिथ्य प्रदान किया। इस अवसर पर उनका…
Read More
कान्हा रूठे तो मनाया यशोदा मैया ने, मानो साक्षात् लीला के दर्शन किए नयनों ने

कान्हा रूठे तो मनाया यशोदा मैया ने, मानो साक्षात् लीला के दर्शन किए नयनों ने

उदयपुर। प्रताप गौरव केन्द्र पर जन्माष्टमी मेला-महोत्सव के अंतर्गत कान्हा-यशोदा और राधा-कृष्ण प्रतियोगिता उदयपुर, 17 अगस्त। प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर स्वाधीनता दिवस से शुरू हुआ तीन दिवसीय जन्माष्टमी मेला महोत्सव रविवार को नन्हे-मुन्नों की कान्हा-यशोदा और राधा-कृष्ण प्रतियोगिता के साथ विदा हुआ। सज-धज कर आए बच्चों की मनमोहक मुद्राओं ने हर किसी का मन मोह लिया। कान्हा बने कुछ बच्चे तो वाकई ऐसे रूसे कि यशोदा बन कर आई मैया को उन्हें मनाने में एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ गया। दृश्य ऐसा हो गया मानो भगवान श्रीकृष्ण की बालसुलभ लीलाओं के साक्षात् दर्शन नेत्रों के समक्ष उपस्थित हो…
Read More
बेडवास में सांवरिया नगर रोड का हुआ शिलान्यास

बेडवास में सांवरिया नगर रोड का हुआ शिलान्यास

विधायक फूल सिंह मीणा एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ उदयपुर. बेडवास क्षेत्र में सांवरिया नगर रोड का शिलान्यास बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर ग्रामीण विधायक आदरणीय फूल सिंह मीणा जी एवं पूर्व गिर्वा प्रधान तखत सिंह शक्तावत जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमलेश शर्मा जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष हिम्मत सिंह देवड़ा जी एवं यू.डी.ए. के सहायक अभियंता तरुण जी पालीवाल मंचासीन रहे। कार्यक्रम में मनोहर सिंह देवड़ा, दीपक माली, सुरेश शर्मा, दिनेश सोलंकी, कन्हैया लाल शर्मा,…
Read More
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर पूर्व मेवाड़ राज परिवार ने किये  भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के दर्शन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर पूर्व मेवाड़ राज परिवार ने किये  भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के दर्शन

उदयपुर, 16 अगस्त। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को उदयपुर के ऐतिहासिक श्री जगदीश मंदिर में नंदोत्सव महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़, हरितराज सिंह मेवाड, मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ एवं प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। श्री जगदीश मंदिर पुजारी परिषद् एवं ॐ धर्मोत्सव समिति मेवाड़ के पावन निमंत्रण पर पूर्व मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य जगदीश मदिर में आयोजित नंदोत्सव महोत्सव ने सम्मिलित हुए। जहां मंदिर पुजारियों की ओर से सभी को उपरना ओढ़ाया और…
Read More
स्कूली व कॉलेज  विद्यार्थियों की सामूहिक परेड 

स्कूली व कॉलेज  विद्यार्थियों की सामूहिक परेड 

विद्या भवन में अभिव्यक्त हुई  किशोर व युवा शक्ति  उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस पर विद्या भवन के तीन स्कूलों तथा चार कॉलेजों के विद्यार्थियों की  परेड में देश की  किशोर व युवा शक्ति का  सामूहिक जोश व संकल्प अभिव्यक्त हुआ। झंडारोहण तथा परेड सलामी के पश्चात अध्यक्ष डॉ जे के तायलिया ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा व स्वावलंबन जरूरी है। इस अवसर पर देश प्रेम तथा राजस्थान के  शौर्य, पराक्रम तथा  भक्ति को प्रदर्शित करने वाले विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शित किए गए। प्रारंभ में मुख्य संचालक राजेंद्र भट्ट ने स्वागत उद्बोधन दिया । समारोह में बोर्ड…
Read More
error: Content is protected !!