हत्या के दोषी को सुनाई फांसी की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी
उदयपुर जिले की न्यायालय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, मावली ने एक महत्वपूर्ण फैसले में हत्या के आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अपर लोक अभियोजक दिनेश चंद्र पालीवाल ने बताया कि यह प्रकरण वर्ष 2017 का है। वल्लभनगर थाना पुलिस के मृतका लक्ष्मी की हत्या के मामले में आरोपी किशनलाल उर्फ किशनदास पुत्र सीताराम निवासी नवानिया वल्लभनगर को गिरफ्तार किया गया था। लंबे समय तक चले मुकदमे के बाद आरोपी पर आरोप सिद्ध पाया गया। अभियुक्त किशनलाल की ओर से बचाव पक्ष के अधिवक्ता हीरालाल सालवी ने तर्क रखते हुए कहा कि आरोपी लंबे समय से न्यायिक अभिरक्षा…
