Month: August 2025

गोपाल सरपटा राजस्थान इंटक सेवादल प्रदेश महामंत्री नियुक्त

गोपाल सरपटा राजस्थान इंटक सेवादल प्रदेश महामंत्री नियुक्त

उदयपुर। 20 अगस्त। इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी. संजीव रेड्डी के निर्देशानुसार एवं राजस्थान प्रदेश इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली की अनुशंसा पर गोपाल सरपटा को राजस्थान इंटक सेवादल प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। गोपाल सरपटा राजस्थान इंटक सेवादल नेताओं से समन्वय कर प्रदेश कार्यकारिणी के गठन एवं प्रदेश स्तरीय राजस्थान इंटक सेवादल सम्मेलन करवा कर संगठन संबंधी जानकारी से श्रमिकों को अवगत कराएंगे।
Read More
आधुनिक भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी, देश के विकास, प्रगति, उन्नति में किया गया उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय – कचरू लाल चौधरी 

आधुनिक भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी, देश के विकास, प्रगति, उन्नति में किया गया उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय – कचरू लाल चौधरी 

राजनीति में 'मिस्टर क्लीन' की छवि के साथ देश को आगे बढ़ाने का काम राजीव गांधी ने किया - जगदीश राज श्रीमाली  देहात जिला कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, "भारत-रत्न" स्वर्गीय राजीव गांधी जी को याद किया। उदयपुर। 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री एवं "भारत-रत्न" स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती आज सूरजपोल स्थित देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी रख मनाई गई। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने बताया कि आज देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री, "भारत-रत्न" स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया एवं साथ ही एक विचार गोष्ठी रखी…
Read More
राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) ने सौपा ज्ञापन,आंदोलन की दी चेतावनी

राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) ने सौपा ज्ञापन,आंदोलन की दी चेतावनी

 उदयपुर 20 अगस्त । राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) जिला कार्यकारिणी उदयपुर द्वारा व्याख्याताओं की विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलक्टर नमित मेहता को ज्ञापन दिया गया गया । रेसला जिलाध्यक्ष गिरीश कुमार चौबीसा के अनुसार मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन में प्रस्तावित वरिष्ठ व्याख्याता के पद को डाइंग किया जाने, नव क्रमोन्नत  विद्यालयों में व्याख्याताओ के पद सृजित किये जाने के साथ ही वर्ष 2023-24, 2024 -25  की बकाया उप प्राचार्य पदोन्नति डीपीसी शीघ्र किए जाने, वर्ष 2023-24, 2024-25 की  डीपीसी से चयनित प्राचार्यों की काउंसलिंग शीघ्र की जाने, वर्ष 2025- 26 की प्राचार्य डीपीसी करने…
Read More
राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र 2025-26 का उद्घाटन

राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र 2025-26 का उद्घाटन

उदयपुर। स्थानीय महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय, फतहनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र 2025-26 के उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय द्वारा मिशन हरियालो राजस्थान के तहत ट्री गार्ड एवं पौधा वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नगरवासियों एवं स्टाॅफ सदस्यों को अलग-अलग प्रजाति के पौधे एवं ट्री गार्ड का वितरण किया गया। समारोह की अध्यक्षता डाॅ. प्रतीक विजय आचार्य सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय, राजसमन्द ने की साथ ही कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में राजकीय महात्मा गाॅधी अंगे्रजी माध्यम विद्यालय फतहनगर की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती अनीता यादव समाजसेवी रमेश चन्द्र पालीवाल , प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी…
Read More
डा. पुष्पा खमेसरा का नाम एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

डा. पुष्पा खमेसरा का नाम एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

उदयपुर, 20 अगस्त। डाक टिकट संग्रह के क्षेत्र में अपना विशेष स्थान बना चुकीं डा. पुष्पा खमेसरा ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। पाँच लाख से अधिक डाक टिकटों के विशाल संग्रह में से पक्षियों पर आधारित 372 देशों के लगभग 14,900 डाक टिकटों का अनोखा संग्रह कर उन्होंने एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इससे पहले भी डा. खमेसरा का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में शामिल हो चुका है। डा. खमेसरा का कहना है…
Read More
रेडिसन ब्लू में सोजतिया ज्वेलर्स का भव्य ज्वेलरी फैशन शो

रेडिसन ब्लू में सोजतिया ज्वेलर्स का भव्य ज्वेलरी फैशन शो

मुंबई, दिल्ली और जयपुर से आए मॉडल्स ने पेश किए शानदार ज्वेलरी कलेक्शन उदयपुर। शहर के प्रमुख आभूषण प्रतिष्ठान सोजतिया ज्वेलर्स द्वारा रविवार को रेडिसन ब्लू के बैंक्वेट हॉल में भव्य ज्वेलरी फैशन शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुंबई, दिल्ली और जयपुर से आई नामचीन मॉडल्स ने सोजतिया ज्वेलर्स की ओर से तैयार किए गए विशेष कलेक्शन को रैंप पर प्रदर्शित कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीन आकर्षक राउंड-फैशन शो को तीन विशेष राउंड में विभाजित किया गया। पहला राउंड-राजपूती ज्वेलरी-इसमें आड, बाजूबंद, नेकलेस, माथापट्टी जैसे पारंपरिक आभूषणों के नायाब डिजाइनों की प्रस्तुति हुई। शो-स्टॉपर डॉ.…
Read More
पापों का प्रायश्चित है प्रतिक्रमण-डॉ.सोजतिया

पापों का प्रायश्चित है प्रतिक्रमण-डॉ.सोजतिया

उदयपुर। जैन श्वेताम्बर समुदाय का पर्युषण पर्व 20 अगस्त से 27 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर धार्मिक क्रियाओं के साथ सायंकालीन प्रतिक्रमण का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। डॉ महेन्द्र सोजतिया ने बताया कि प्रतिक्रमण के अंतर्गत आत्मा को अशुभ भावों से हटाकर शुभ भावों की ओर ले जाया जाता है। इसके दौरान व्यक्ति अपने द्वारा किए गए पापों की आलोचना करते हुए यह प्रतिज्ञा करता है कि भविष्य में उन्हें पुनः नहीं करेगा। जानबूझकर अथवा अनजाने में किए गए पापों की आलोचना प्रतिक्रमण में की जाती है। उन्होंने कहा कि आठों दिन सायंकालीन प्रतिक्रमण…
Read More
अणुव्रत क्रियेटिविटी कॉन्टेस्ट-2025 आयोजित,50 स्कूलों ने लिया भाग

अणुव्रत क्रियेटिविटी कॉन्टेस्ट-2025 आयोजित,50 स्कूलों ने लिया भाग

उदयपुर। जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के तत्वाधान में अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा तेरापंथ सभा भवन नाइयों की तलाई में नई पीढ़ी में रचनात्मक और सकारात्मक को प्रोत्साहित करने हेतु राष्ट्रव्यापी अभियान संविधान की धार मर्यादाओं का हो आधार अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टैस्ट 2025 आयोजित किया गया। समिति की प्रणिता तलेसरा ने बताया कि जिसमें जिले के 50 से ज्यादा स्कूलों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगिताएं कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में आयोजित की गई। गायन प्रतियोगिता में संविधान की धार जब मर्यादा से मिले प्यार शक्ति मर्यादा और संतुलन जीत के बोल कम रहे गतिमान और बदले युग की धारा विषय पर…
Read More
बिन बुलाएं आने वाला पयुर्षण महापर्व दे जाता है अनेक आराधनाओं की प्रेरणाःविरलप्रभाश्री

बिन बुलाएं आने वाला पयुर्षण महापर्व दे जाता है अनेक आराधनाओं की प्रेरणाःविरलप्रभाश्री

उदयपुर। पर्वाधिराज पर्युषण के पहले दिन सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में साध्वी विरलप्रभा श्रीजी, साध्वी विपुलप्रभा श्रीजी और साध्वी कृतार्थप्रभा श्रीजी की पावन निश्रा में आठ दिवसीय पर्वाधिराज पर्युषण के कार्यक्रम आरम्भ हुए। धर्मसभा में साध्वी विरलप्रभा श्रीजी ने कहा कि वर्ष में एक बार यह महापर्व बिन बुलाए भी आ ही जाता है। 8 दिन में वो सब करना है जो अब तक चातुर्मास आरम्भ से नही किया हो। ज्ञानी भगवंत कहते हैं कि इसका कितना महत्व है। लौकिक और लोकोत्तर दो तरह के पर्व होते हैं। ये लोकोत्तर पर्व है। न कोई लोभ, लालच। ये आत्मिक शुद्धि के लिए…
Read More
नगर निगम प्रांगण में चल रहे सिल्क मेले में देसी जड़ी-बूटियां एवं वनौषधियों के प्रति भी लोगों का खास आकर्षण, खूब हो रही है बिक्री

नगर निगम प्रांगण में चल रहे सिल्क मेले में देसी जड़ी-बूटियां एवं वनौषधियों के प्रति भी लोगों का खास आकर्षण, खूब हो रही है बिक्री

उदयपुर। स्थानीय नगर निगम के प्रांगण में चल रहे सिल्क इंडिया मेले में इस बार यूं तो हर वस्तु ग्राहकों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है, लेकिन खास बात यह है कि जो भी लोग सिल्क मेले में खरीददारी के लिए आ रहे हैं वह अपने स्वास्थ्य  को लेकर भी जागरूक दिखाई दे रहे हैं वो भी देसी जड़ी-बूटियों और वनौषधियों पर विश्वास करके। सिल्क मेले में बड़ौदा (गुजरात) के ग्रामीण क्षेत्र से आये आदिवासी समुदाय के मणिलाल ने ऐसी ही देसी जड़ी-बूटियों एवं वनौषधियों की आशीर्वाद जड़ी-बूटी उपचार के नाम स्टॉल लगा रखी है। खास बात यह है…
Read More
error: Content is protected !!