उदयपुर के अपूर्व दवे रचेंगे इतिहास, इंटरनेशनल बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में शहर का पहला प्रतिनिधित्व
उदयपुर। उदयपुर राजस्थान के अपूर्व दिनेश दवे आगामी 23-24 अगस्त 2025 को हैदराबाद में आयोजित होने जा रही आईसीएन बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर शहर के पहले एथलीट बनेंगे जो इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। आईसीएन एक प्रतिष्ठित वैश्विक फेडरेशन है जो नैचुरल फिटनेस मॉडलिंग, बॉडीबिल्डिंग, फिजीक और फैशन इवेंट्स के लिए जाना जाता है। इसकी उपस्थिति 88 देशों में है, और यह फेडरेशन डब्ल्यूएडीए स्तर की टेस्टिंग के साथ शुद्ध, ड्रग-फ्री प्रतियोगिताओं के लिए प्रसिद्ध है। दुनिया भर में इसके 31,000 से अधिक सदस्य हैं। अपूर्व दवे की फिटनेस यात्रा एक बेहद साधारण उद्देश्य से शुरू हुई थी।…
