Month: June 2025

सबसे बड़ा धर्म लोक कल्याण

सबसे बड़ा धर्म लोक कल्याण

उदयपुर, 8 जून। व्यक्ति को उस काम से संकोच करना चाहिए जिससे दूसरों का अहित हो। परमार्थ का काम तो हमेशा आगे बढ़कर करना चाहिए। उसी व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है, जो भय और पाप का निडरता के साथ सामना करता है। यह बात नारायण सेवा संस्थान में दिव्यांगजन के लिए आयोजित ' अपनों से अपनी बात' कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि औरों के लिए जीना ही सबसे बड़ा धर्म है। प्रभु को वही व्यक्ति प्रिय होता है जो लोक कल्याण में दत्त चित्त रहता है। धर्म और अधर्म के बीच जगत में…
Read More
निगम ने कम्पोस्ट प्लांट लगाने को लेकर कई सितारा होटल व रेस्टोरेंट को जारी किए नोटिस

निगम ने कम्पोस्ट प्लांट लगाने को लेकर कई सितारा होटल व रेस्टोरेंट को जारी किए नोटिस

कचरा प्रबंधन में निगम आयुक्त की सख्त कार्रवाई, 7 दिन में लगाए प्लांट, नहीं तो जुर्माना राजेश वर्मा/ उदयपुर, 7 जून। शहर में स्वच्छता और ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन को लेकर नगर निगम द्वारा शनिवार को सख्त कदम उठाते हुए कई नामी प्रमुख सितारा होटलों, रेस्टोरेंट्स, मॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कम्पोस्ट प्लांट लगाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अंतर्गत प्रतिदिन 100 किलोग्राम से अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले प्रतिष्ठानों को ‘बल्क वेस्ट जनरेटर’ (BWG) की श्रेणी में रखा गया है और उन्हें गीले कचरे के…
Read More
राष्ट्रीयता के संस्कारों को आगे बढ़ाने में है साहित्य की सार्थकता – स्मित

राष्ट्रीयता के संस्कारों को आगे बढ़ाने में है साहित्य की सार्थकता – स्मित

अखिल भारतीय साहित्य परिषद की प्रांत साहित्य मंत्री रेखा लोढ़ा 'स्मित' रहीं उदयपुर प्रवास पर नवीन सदस्यों का परिचय और उद्बोधन सत्र आयोजित उदयपुर, 07 जून। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की चित्तौड़ प्रांत साहित्य मंत्री प्रख्यात साहित्यकार रेखा लोढ़ा 'स्मित' शनिवार को उदयपुर प्रवास पर रही। इस दौरान सुखाड़िया विश्वविद्यालय गेस्टहाउस सभागार में परिषद की महानगर इकाई की ओर से परिचय एवं उद्बोधन सत्र आयोजित किया गया। अपने उद्बोधन में स्मित ने कहा कि साहित्य के सृजन की सार्थकता तभी है जब इसमें राष्ट्रीयता के संस्कारों को आगे बढ़ाने की क्षमता हो। उन्होने 1966 में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की स्थापना के उद्देश्यों…
Read More
भाई की हत्या कर जंगल में छिपा था आरोपी, गिरफ्तार

भाई की हत्या कर जंगल में छिपा था आरोपी, गिरफ्तार

उदयपुर, 7 जून : जिले थाना कुराबड़ क्षेत्र के फुटापाणा गांव में शराब के नशे में भाई की हत्या करने वाला आरोपी भाई पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी देवीलाल पुत्र स्व. नाथु मीणा निवासी फुटापाणा कुराबड़ ने 3 जून को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 2 जून की शाम वह और उसका छोटा भाई सुरज मजदूरी से लौटे थे। उसी दौरान उनके बड़े भाई हमेरा उर्फ हमेरलाल ने शराब के नशे में दोनों भाइयों से झगड़ा किया और सुरज के सिर पर लोहे के पाइप से वार कर दिया, जिससे सूरज गंभीर रूप से…
Read More
अपहरण के बाद की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अपहरण के बाद की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर, 7 जून : जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए वृद्ध व्यक्ति का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार प्रार्थी मुकेश पुत्र थावरचन्द धांगी निवासी पीपलीमाला ने 4 जून को झाड़ोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता थावरचन्द 1 जून को इलाज के लिए रूपलाल की भैंस देखने गए थे। वापसी में रूपलाल ने उन्हें सोहनलाल के टेंपो में मगवास भेजा, लेकिन गणेशपुरा में मोहनलाल पुत्र भूरा वडेरा निवासी खाखद्ध फला गोपीर झाड़ोल…
Read More
संगठन की मजबूती के लिए रीढ़ बनना जरूरी, दर्शक नहीं

संगठन की मजबूती के लिए रीढ़ बनना जरूरी, दर्शक नहीं

लघु उद्योग भारती की कलड़वास इकाई की प्रथम बैठक उदयपुर, 7 जून। “संगठन तभी सशक्त होता है जब प्रत्येक सदस्य स्वयं को उसकी रीढ़ माने। संवाद, समर्पण और संरचना संगठन की तीन आधारशिलाएं हैं।” यह बात लघु उद्योग भारती की नवगठित कलड़वास इकाई की प्रथम बैठक में उभर कर आई। इकाई के नए अध्यक्ष बाबू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित प्रदेश मीडिया प्रमुख तरुण दवे ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केवल उपस्थित न रहें, बल्कि संगठन के भावनात्मक और नैतिक ढांचे में रीढ़ बनें। बैठक में महानगर इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा…
Read More
राजसमंद : सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ का मेड़ता एवं डेगाना विधानसभा क्षेत्रों का दौरा

राजसमंद : सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ का मेड़ता एवं डेगाना विधानसभा क्षेत्रों का दौरा

राजसमंद। सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने आज मेड़ता और डेगाना विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। दौरे की शुरुआत उन्होंने कुड़की (मीरा बाई की जन्मस्थली) से की, जहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना कर अपने क्षेत्र की जनता के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके पश्चात वे रियाबड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर मेड़ता सिटी विधायक श्री लक्ष्मणराम कलरू भी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने शिक्षा पर अपने विचार रखते हुए कहा की शिक्षा सबसे बड़ा दान होता है, और यह एक पुण्य कार्य है। जो शिक्षा में योगदान देता…
Read More
CCTV में कैद हुए साइकिल चोर

CCTV में कैद हुए साइकिल चोर

उदयपुर, 7 जून : शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो साइकिल चोर कैमरे में कैद हो गए। पुलिस के अनुसार यूनिवर्सिटी रोड के एक मकान से शुक्रवार शाम करीब 8 बजे दो शातिर चोरों ने साइकिल चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कैमरे में चोर साइकिल लेकर निकलते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। सुबह पता चला कि साइकिल घर पर नहीं है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी शुरू कर दी है। साइड नहीं दी तो ऑटो चालक…
Read More
खाटूश्याम मंदिर गर्भगृह आधार पूजन 10 को, तैयारियां पूरी

खाटूश्याम मंदिर गर्भगृह आधार पूजन 10 को, तैयारियां पूरी

तुलसीदास सराय के हाईवे पर 41फीट पर बिराजेंगे खाटूश्याम, 91फीट ऊंचा बनेगा मंदिर उदयपुर, 7 जून: श्री श्याम सेवा ट्रस्ट उदयपुर की ओर से उदयपुर-चित्तौड़ मार्ग पर देबारी के समीप तुलसीदास सराय के हाईवे पर निर्माणाधीन खाटूश्याम मंदिर गर्भगृह आधार शिला पूजन कीर्तन 10 जून को होगा। इसकी तैयारियां लगभग हो चुकी है। मंदिर 91फीट ऊंचा बनेगा जिसमें 41फीट पर खाटूश्याम बिराजेंगे। ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने शनिवार को मंदिर परिसर में पत्रकारों को बताया कि निर्माण कार्य को एक वर्ष होने के उपलक्ष्य में वृन्दावन के आचार्य ब्रजेश महाराज के सानिध्य में सायं 5.15 बजे शिला पूजन अर्चन कर…
Read More
इंटेक उदयपुर चैप्टर की कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न

इंटेक उदयपुर चैप्टर की कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न

विरासत संरक्षण को लेकर बनाई गई प्रभावी योजनाएं, पर्यावरण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी हुई चर्चा उदयपुर, 7 जून। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) के उदयपुर क्षेत्रीय चैप्टर की कार्यकारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक संयोजक गौरव सिंघवी की पहल पर संपन्न हुई। बैठक में शहर की स्थापत्य, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु योजनाएं बनाई गईं। बैठक में सह-संयोजक सुशील दशोरा, डॉ. बी.पी. भटनागर, एम.एल. नागदा, सुनील वशिष्ठ, श्रीमती रानू सिंघवी, राहुल भटनागर एवं श्रीमती प्रियंका वैष्णव उपस्थित रहे। बैठक में फड़ एवं गौरी चित्रकला शैली के संरक्षण हेतु विशेषज्ञों से सलाह लेकर बहाली कार्य…
Read More
error: Content is protected !!