Month: June 2025

शटरिंग सामग्री चोरी, मामला दर्ज

शटरिंग सामग्री चोरी, मामला दर्ज

उदयपुर, 8 जून : शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक व्यक्ति की शटरिंग सामग्री चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार विपुल पानेरी निवासी रावजी का हाटा ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि 7 जून की रात 1 बजे से 4 बजे के बीच चोरी की घटना हुई। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात अभियुक्तों ने उसकी निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली शटरिंग सामग्री चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चुरा ले गए अज्ञात चोर उदयपुर, 8 जून : कोटड़ा थाना क्षेत्र के…
Read More
शी सर्कल इंडिया देगा शहर के हुनरबाजों को नई पहचान

शी सर्कल इंडिया देगा शहर के हुनरबाजों को नई पहचान

उदयपुर। शहर का प्रतिष्ठित महिला उद्यमी समूह शी सर्कल इंडिया द्वारा आयोजित उदयपुर गोट टैलेंट का ऑडिशन का प्रथम चरण भूपालपुरा स्थित श्रुति स्कूल ऑफ म्यूजिक पर संपन्न हुआ ।शी सर्कल इंडिया संस्थापिका तारिका भानुप्रताप ने बताया कि शहर में भिन्न-भिन्न प्रकार की प्रतिभाओं से भरे हुए शहर वासीयों को प्लेटफार्म व पहचान देने हेतु उदयपुर गोट टैलेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें की सभी परफॉर्मिंग आर्ट्स की श्रेणियां को शामिल किया गया है जिसमें मुख्य रूप से डांसिंग ,सिंगिंग इंस्ट्रूमेंट, कॉमेडी, शायरी ,एक्टिंग, हूला हूप आदि को शामिल किया गया है। दूसरे चरण के ऑडिशंस के पश्चात…
Read More
5वीं जिला किक बॉक्सिंग चौंपियनशिप सम्पन्न,उदयपुर मार्शल आर्ट र्चेिम्पयन बनीं

5वीं जिला किक बॉक्सिंग चौंपियनशिप सम्पन्न,उदयपुर मार्शल आर्ट र्चेिम्पयन बनीं

उदयपुर। उदयपुर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से हिरणमगरी से. 5 स्थित लश्करी अग्रवाल समाज भवन आज 5 वीं जिला किक बॉक्सिंग चेम्पियनशीप आयोजित की गई। जिसमें उदयपुर मार्शल आर्ट टीम चेम्पियन बनीं। अध्यक्ष डॉ. हीरेन्द्र कटारिया व महासचिव पंकज चौधरी ने बताया कि इस चेम्पियनशीप का उद्देश्य किकबॉक्सिंग को बढ़ावा देना और क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को निखारना है।  समारोह के मुख्य अतिथि हिरणमगरी थाना के सीआई भारत योगी,एआईसीसी सदस्य दीपक मेवाड़ा,दिनेश गोठवाल,विशिष्ट अतिथि फिजियोथेरेपी कॉलेज के डीन डॉ. दीपक शर्मा,युवराज पालीवाल, दीपेन चौधरी,पर्यवेक्षक मांगीलाल सालवी,उपाध्यक्ष आशीष शर्मा थे। चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की 16 एकेडमी के…
Read More
अनेकता में एकता थीम पर कार्यक्रम आयोजित

अनेकता में एकता थीम पर कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। सखी क्लब मितवा सोसायटी ने आज शिकारबाड़ी में अनेकता में एकता थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया। संरक्षिका मंजू सिंघवाड़िया ने बताया कि सखी क्लब की ओर से समय-समय पर संस्कृति को बढ़ावा देने जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे है। जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक दिखती हो। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का सह-संरक्षिका सुनीता मोदी और निधि कुमट ने स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक संास्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। अंत में आभार अध्यक्ष मोनिका नाहर व मंत्री मधु भण्डारी ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम में तनु शुक्ला,नीतू…
Read More
अपराध को रोकने में सीसीटीवी कैमरों की बहुत बड़ी भूमिका,हर कोलोनी में लगे कैमरेःएसपी गोयल

अपराध को रोकने में सीसीटीवी कैमरों की बहुत बड़ी भूमिका,हर कोलोनी में लगे कैमरेःएसपी गोयल

 नवगठित जैन सोश्यल ग्रुप ग्लोबल का पदस्थापना समारोह आयोजित उदयपुर। नवगठित जैन सोश्यल ग्रुप ग्लोबल का आज वर्ष 2025-27 का पदस्थापना समारोह बड़ी रोड़ स्थित रस्म रिसोर्ट में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, समारोह अध्यक्ष शहर विधायक ताराचंद जैन, विशिष्ठ अतिथि जेएसजीआईएफ के उपाध्यक्ष आर.सी.मेहता, निवर्तमान चेयरमैन एवं अन्तर्राष्ट्रीय डायरेक्टर अनिल नाहर,सम्मानित अतिथि देवस्थान आयुक्त जतिन गांधी,पूर्व चेयरमैन,मोहन बोहरा,चेयरमैन इलेक्ट पारस ढेलावत, सचिव इलेक्ट आशुतोष सिसोदिया,जोइन्ट चेयरमैन सुनील गांग,विनोद फान्दोत थे। समारोह को संबोधित करते हुए एसपी गोयल ने कहा कि यदि शहर में अपराध को रोकना है तो पूरे शहर का हर…
Read More
दीपेश्वर तालाब में गंदगी फैलाने वाला 10 घंटे में सलाखों के पीछे

दीपेश्वर तालाब में गंदगी फैलाने वाला 10 घंटे में सलाखों के पीछे

प्रतापगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: प्रतापगढ़ 08 जून। प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए शहर के प्रतिष्ठित दीपेश्वर तालाब में अपशिष्ट पदार्थ फेंककर गंदगी फैलाने वाले आरोपी ईशाक मोहम्मद पुत्र अब्दुल लतीफ (66) निवासी बापु गली, प्रतापगढ़ को महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि घटना 7 जून 2025 की रात 8:30 से 9:00 बजे के बीच की है। भाटपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रतापगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने दीपेश्वर तालाब में अपशिष्ट पदार्थ फेंका है।…
Read More
वंदे गंगा प्रभात फेरी एवं जागरूकता अभियान रैली का आयोजन

वंदे गंगा प्रभात फेरी एवं जागरूकता अभियान रैली का आयोजन

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तीसरे दिन पंचायत राज विभाग की ओर से विकास अधिकारी मदन लोहार के निर्देशन एवं नेतृत्व में ग्राम पंचायत सुन्दरा में पौधारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रा.प. सुन्दरा में वाटरशेड ओर्गेनाइजेशन ट्रस्ट खेरवाडा के सहयोग से स्थानिय ग्रामवासियों / जनप्रतिनिधियों तथा नेहरू युवा केन्द्र आदि अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से वंदे गंगा प्रभात फेरी एवं जागरूकता अभियान रैली का ग्राम पंचायत स्तर पर एवं वार्ड स्तर पर आयोजन किया गया। इससे पूर्व पंचायत परिसर में अभियान के बारे में बताया गया और फिर पंचायत में…
Read More
पटेलवाडा में 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू 

पटेलवाडा में 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू 

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, तहसील खेरवाड़ा के ग्राम पंचायत भाणदा के पटेलवाडा में बाबूलाल पटेल के घर के पास रविवार सुबह 9 बजे के लगभग अजगर नजर आने पर आस पास के ग्रामीण एकत्रित हो गये कुछ देर के लिए तो ग्रामीण दहशत में आ गए। देखते देखते मौके पर कई लोग इकठ्ठा हो गए। भाणदा पटेलवाडा निवासी परेश पटेल ने बताया कि पटेलवाड़ा गांव के अंदर 12 फीट अजगर नजर आया जिसकी सूचना वन विभाग को देने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका। पास ही गोगर वाडा निवासी पूर्व वनकर्मी व वर्तमान शिक्षक मनीष गरासिया ने ग्रामीणों…
Read More
बीसीआई सदस्यों का ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम रेडिसन ग्रीन में सम्पन्न, व्यापार, संवाद और आपसी सहयोग पर हुई चर्चा 

बीसीआई सदस्यों का ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम रेडिसन ग्रीन में सम्पन्न, व्यापार, संवाद और आपसी सहयोग पर हुई चर्चा 

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) का 'मीट एंड ग्रीट' 07 जून, शनिवार को होटल रेडिसन ग्रीन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बीसीआई के अध्यक्ष, पदाधिकारी और विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों से जुड़े सदस्य शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य आपसी परिचय, संवाद और व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करना रहा। इस कार्यक्रम की मेजबानी रेडिसन ग्रीन की ओर से की गई। होटल के महाप्रबंधक अंकुश कटवाल ने सभी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा, रेडिसन ग्रीन हमेशा से ऐसे आयोजनों के लिए प्रतिबद्ध रहा है जो व्यवसायिक समुदाय को एक साथ लाएं। हमें खुशी है कि हमने बीसीआई…
Read More
ओंकारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

ओंकारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

उदयपुर। हरीश चौबीसा सचिव ओंकारेश्वर विकास समिति के अनुसार गंगा दशहरा के पर्व पर आचार्य श्री देव शंकर शास्त्री के आचार्यत्व में एवं ओंकारेश्वर प्रबंध समिति के संरक्षक ओंकार सिंह भाटी, सचिव हरीश जी चौबीसा, मार्गदर्शक कमल भटनागर, उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह राठौड़, रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में श्री राम दरबार, श्री राधा कृष्ण और माँ दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हेमाद्रि संकल्प , दशविधि स्नान और कलश यात्रा से प्रारंभ होकर मंडप प्रवेश, गणपति, मातृकारही पूजन, पुण्याह वाचन, अग्नि स्थापन ग्रह होम , मूर्तियों का जलाधिवासन, धान्याधिवास संपादित कर सायं आरती के साथ प्रथम दिवस॥ दूसरे दिन वास्तु मंडल,…
Read More
error: Content is protected !!