Month: June 2025

सिन्धी समाज के 120 से अधिक युवाओं ने लिया UPSC परीक्षा मार्गदर्शन

सिन्धी समाज के 120 से अधिक युवाओं ने लिया UPSC परीक्षा मार्गदर्शन

 उदयपुर।S.S.D उदय अकादमी, नागपुर की राजस्थान शाखा द्वारा शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन, उदयपुर में UPSC प्रवेश परीक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को मार्गदर्शन हेतु शिविर का आयोजन किया गया।     पूर्व राज्य मन्त्री व राजस्थान शाखा के मुख्य संरक्षक हरीश राजानी ने बताया कि शिविर में प्रोफेसर कमलेश आहूजा ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी व उसके लिए की जाने वाली पढ़ाई के तरीके के गुण बताए।     अध्यक्ष रमेश दतवानी ने जानकारी दी कि UPSC 2024 में AIR 133 प्राप्त सुश्री नितीशा ठाकवानी ने अपने अनुभव साझा करते हुए परीक्षा के Pre, Mains व Interview तीनो चरणों…
Read More
राजसमंद : श्रमदान: कलक्टर और सीईओ ने तगारी, गेती और फावड़े उठाकर किया श्रमदान

राजसमंद : श्रमदान: कलक्टर और सीईओ ने तगारी, गेती और फावड़े उठाकर किया श्रमदान

श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश, भेरुनाथ नर्सरी देवथड़ी का किया दौरा राजसमंद 16 जून। सोमवार सुबह वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बृजमोहन बैरवा द्वारा ग्राम पंचायत सुंदरचा की भेरुनाथ नर्सरी, देवथड़ी का दौरा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने तगारी, गेती और फावड़े उठाया कर स्वयं श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधारोपण, साफ-सफाई, तालाब गहरीकरण जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमुदाय को प्रेरित किया। कलेक्टर एवं सीईओ…
Read More
डूंगरपुर : विधायक सागवाड़ा डेचा ने एक करोड़ 60 लाख लागत की डामरीकरण सड़क का शिलान्यास कर दी सौगात

डूंगरपुर : विधायक सागवाड़ा डेचा ने एक करोड़ 60 लाख लागत की डामरीकरण सड़क का शिलान्यास कर दी सौगात

डूंगरपुर, 16 जून। विधायक शंकरलाल डेचा ने एक करोड़ 60 लाख की लागत से डामरीकरण सड़क का शिलान्यास कर क्षेत्र वासियों को सौगात प्रदान की। विधायक सागवाड़ा शंकर लाल डेचा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में ढाणी बरवा से बनकोड़ा तक 3 किमी तक एक करोड़ साठ लाख की लागत से डामरीकरण सड़क का शिलान्यास  किया गया। इस अवसर पर विधायक शंकर डेचा ने कहा कि इस सड़क की पिछले लंबे समय से माँग थी। जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणा में हमें यह सौगात दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025 में…
Read More
इनरव्हील क्लब दीवास का समापन समारोह आयोजित

इनरव्हील क्लब दीवास का समापन समारोह आयोजित

उदयपुर। इनरव्हील क्लब दीवास की वर्ष 2024-25 का सत्र समापन समारोह एक निजी होटल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की थीम बॉलीवुड स्टाइल में रखी गयी। जिसमें सभी दीवास मेंबर्स अलग-अलग बॉलीवुड स्टाइल के परिधानों में उपस्थित हुए। क्लब की अध्यक्षा नयना जैन ने कार्यक्रम का बखूबी संचालन किया। उनकी नेतृत्व क्षमता और आयोजन कौशल ने कार्यक्रम को सफल और यादगार बना दिया। कार्यक्रम में क्लब द्वारा किए गए सभी प्रोजेक्ट्स की एक झलक प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई, जिससे सभी सदस्यों को क्लब की उपलब्धियों और प्रयासों का एक व्यापक दृष्टिकोण मिला। यह झलक न केवल प्रेरणादायक…
Read More
शी टेल्स कॉफी टेबल बुक 2.0 का हुआ विमोचन

शी टेल्स कॉफी टेबल बुक 2.0 का हुआ विमोचन

उदयपुर। शी सर्किल इंडिया की ओर से शिल्पग्राम स्थित दौलतगढ़ रिसोर्ट में आयोजित एक समारोह में शी टेलस बुक 2.0 का विमोचन किया गया। इस बुक में शहर की उन चुनिन्दा महिलाओं की आत्मकथा का समावेश किया गया है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में रहकर आज एक मुकाम हासिल किया।  समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट,विशिष्ठ अतिरिक्त जिला एंव सत्र न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ,,अरावली टेक्निकल कॉलेज के निदेशक एन.एल.,खेतान,आलोक संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत,पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी,रोटरी के प्रान्तपाल मनोनीत दीपक सुखाड़िया, दौलतगढ़ रिसोर्ट के लोकेश व कुणाल पांचाल थे। शी सर्किल इंडिया संस्थापिका तारिका भानुप्रताप ने…
Read More
स्पोर्ट्स फ्यूजन पर तीन दिवसीय पिकल अप टुर्नामेन्ट 2.0 सम्पन्न

स्पोर्ट्स फ्यूजन पर तीन दिवसीय पिकल अप टुर्नामेन्ट 2.0 सम्पन्न

उदयपुर। स्पोर्ट्स फ्यूजन की ओर से फ्लोरा कॉम्पलेक्स स्थित सेन्टर पर तीन दिवसीय पिकल अप टुर्नामेन्ट 2.0 आज सम्पन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि इन्दिरा आईवीएफ के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया थे। विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। स्पोर्ट्स फ्यूजन के अनमोल सिंघवी ने बताया कि इस टुर्नामेन्ट में उदयपुर, अहमदाबाद, बड़ौदा एवं चित्तौड़गढ़ से 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सिंगल्स,डबल्स, मिक्स डबल्स व एडवांस केटैगरी की इस प्रतियोगिता में हर उम्र के महिला-पुरूष,बच्चों व वृद्धों ने भाग लिया। प्रतीक पगारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों व बड़ों के बीच आयोजित हुए मैचों में बच्चों ने दिल से मैच…
Read More
आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज एवं एमबी अस्पताल के विस्तार के लिए पशु चिकित्सालय व चर्च भूमि अधिग्रहण को लेकर सांसद रावत का मुख्यमंत्री को पत्र

आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज एवं एमबी अस्पताल के विस्तार के लिए पशु चिकित्सालय व चर्च भूमि अधिग्रहण को लेकर सांसद रावत का मुख्यमंत्री को पत्र

-सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने भविष्य के लिए विस्तार को जरुरी बताया उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज एवं महाराणा भूपाल अस्पताल, उदयपुर के परिसर विस्तार के लिए पास ही स्थित पशु चिकित्सालय एवं चर्च (गिरजाघर) की भूमि के अधिग्रहण के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। सांसद ने मुख्यमंत्री को बताया है कि इस भूमि के अधिग्रहण से उदयपुर में चिकित्सा व्यवस्था को और सुदृढ किया जा सकता है। सांसद डॉ रावत ने प्रधानाचार्य, रवीन्द्रनाथ टेगौर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं नियंत्रक, संयुक्त चिकित्सालय संघ के साथ ही कुछ संगठनों के आग्रह पत्र का उल्लेख करते हुए…
Read More
लफ्जों की महफिल की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह हुआ आयोजित :मुकेश माधवानी

लफ्जों की महफिल की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह हुआ आयोजित :मुकेश माधवानी

उदयपुर। लफ़्ज़ों की महफ़िल की हर माह आयोजित होने वाली काव्य गोष्ठी रविवार को अशोका पैलेस के मधुश्री हॉल में आयोजित हुई। इस गोष्ठी में शहर के कई वरिष्ठ और युवा कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की और श्रोताओं का दिल जीत लिया। गोष्ठी देर रात तक चलती रही। संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि गोष्ठी में मई माह में आयोजित काव्य प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। साथ ही पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शहर के पाँच वरिष्ठ साहित्यकारों को भी उनके साहित्यिक योगदान…
Read More
पीड़ितों की सेवा ही वैकुंठ दर्शनः मेहता

पीड़ितों की सेवा ही वैकुंठ दर्शनः मेहता

उदयपुर, 16 जून। श्रीहनुमान परिवार, उज्जैन के संत एवं अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. विजय शंकर मेहता ने सोमवार को नारायण सेवा संस्थान का अवलोकन कर कार्यकत्र्ताओं को जीवन प्रबंधन के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग वैकुंठ की कामना करते हैं, उन्हें दुखियों, पीड़ितों और गरीबों की सेवा पूरे मन से करनी चाहिए। नर में ही नारायण का निवास है। उन्होंने कहा कि सफल जीवन जीने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को हनुमान चालीसा का पाठ कर उसकी हर चैपाई पर मंथन करना चाहिए। व्यक्ति अपने शरीर की सेवा में जितना व्यस्त रहता है, उससे थोड़ा सा समय भी वह…
Read More
पारख समाज के चुनाव संपन्न

पारख समाज के चुनाव संपन्न

उदयपुर। पारख समाज के द्वि वार्षिक चुनाव समाज भवन में चुनाव अधिकारी गोपाल दास के नेतृत्व में संपन्न हुए। चुनाव में अध्यक्ष जयंतीलाल मदनलाल, सचिव यशवंत, उपाध्यक्ष नवनीत लाल, कोषाध्यक्ष सुनील द्वारकादास, भवन मंत्री श्याम सुंदर गोविंद दास और दिलीप कृष्ण दास सलाहकार गोपाल दास, नवनीतदास तथा कार्यकारिणी सदस्य रूपेश द्वारकादास, नितिन दामोदरदास, विशाल रमेश चंद्र, अशोक नाथू लाल, विकास रमेश चंद्र, मुकेश रमेश चंद्र, लोकेश श्यामलाल, पवन रमेश चंद्र, सुमित गोपाल दास चुने गए। बैठक में आगामी वर्ष में सेक्टर 14 में न्यास द्वारा आवंटित भूमि पर निर्माण कार्य, धार्मिक यात्रा एवं अन्य कार्य विभिन्न कमेटियों द्वारा संपन्न करवाए…
Read More
error: Content is protected !!