एलपीजी ग्राहकों की सुरक्षा एवं शत प्रतिशत सही एवं प्रामाणिक गैस सिलेंडर डिलीवरी हेतु सरकार एवं गैसकम्पनियों द्वारा ओटीपी सिस्टम लागू
उदयपुर। एलपीजी ग्राहकों की सुरक्षा एवं शत प्रतिशत सही एवम प्रमाणिक डिलीवरी हेतु गैस कम्पनियों ने ओटीपी आधारित सुरक्षा जांच एवं गैस सिलेंडर डिलीवरी शुरू की है। अब ग्राहक के गैस उपकरण की जांच एवम सुरक्षा ट्यूब को जांच करके सुरक्षित उपयोग निश्चित किया जाएगा इस हेतुग्राहक को डिलीवरी या अधिकृत मैकेनिक को ओटीपी बताना होगा। ऐसे ही सिलेंडर की डिलीवरी भी ओटीपी देने पर ही की जाएगी। यह सिस्टम अब लागू हो गया है एवं इस बाबत सूचना ग्राहक को कैश मेमो पर भी उपलब्ध कराई जा रही है जिससे कि ग्राहक खुद मालूम कर सकता है कि उसके…
