कैडेंस – अ रिदम ऑफ चेंज: सांस्कृतिक समृद्धि और प्रतिभा उत्सव का भव्य आयोजन
उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सी.से. स्कूल में बहुप्रतीक्षित वार्षिकोत्सव समारोह कैडेंस-अ रिदम ऑफ चेंज का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। विद्यालय की प्राचार्या शुभा जोस ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। ब्रिजेस टू टुमॉरो शीर्षक से एक वीडियो प्रस्तुति ने स्कूल के दृष्टिकोण को बखूबी दर्शाया गया। सार्वजनिक सभा में उपप्राचार्य अनिल गोस्वामी द्वारा अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों और अभिभावकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया । विद्यालय प्रबंधक फादर वर्गीस थॉमस ने अपने उद्बोधन में छात्रहित को सर्वाेपरि बताया। इस अवसर पर अहमदाबाद डायसिस के बिशप…
