Year: 2024

उदयपुर के ठगी पीड़ितों का दिल्ली कूच : संसद का घेराव कर करेंगे आयड़ के जल से छिड़काव कर पवित्रीकरण

उदयपुर के ठगी पीड़ितों का दिल्ली कूच : संसद का घेराव कर करेंगे आयड़ के जल से छिड़काव कर पवित्रीकरण

उदयपुर। ठगी पीढ़ी जमा कर्ता परिवार द्वारा देश के 42 करोड लोगों के के भगतान, निवेशकों व अभिकर्ताओं की सुरक्षा गारंटी की मांग को लेकर देश के साढे चार सौ स्थान पर पिछले 82 दिन के धरने के उपरांत भी केंद्र सरकार द्वारा किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिए जाने से क्षुब्ध होकर संगठन द्वारा 25 नवम्बर को देश की संसद के पवित्रीकरण करने तथा घेराव करने का निर्णय लिया गया है जिसके अंतर्गत देश के कोने कोने से नदियों का पूजन कर जल एकत्रित करके दिल्ली ले जाया जाएगा प्रवक्ता मनोज राजपुरोहित ने बताया कि संगठन द्वारा 25 नवम्बर…
Read More
बांसवाड़ा : लालीवाव मठ में विराट धार्मिक महोत्सव के चौथे दिन उमड़ा श्रृद्धालुओं का ज्वार

बांसवाड़ा : लालीवाव मठ में विराट धार्मिक महोत्सव के चौथे दिन उमड़ा श्रृद्धालुओं का ज्वार

ग्रामीणों और शहरवासियों के साथ दूर-दूर से भी बड़ी संख्या में आए हैं भक्तगण, मन्दिरों और साधु-संतों के दर्शनों के लिए उमड़ी आस्था, आकर्षण जगा रहे तपस्वियों के डेरे, दिन भर जारी रही यज्ञ मण्डप एवं भागवत पारायण धाम की परिक्रमा बांसवाड़ा, 23 नवम्बर/सदियों से धर्म-अध्यात्म की अलख जगा रहे लालीवाव मठ में चल रहे आठ दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को समूचे परिक्षेत्र में मेले जैसा माहौल परवान पर चढ़ने लगा है। बांसवाड़ा शहर और गांवों, कस्बों से बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने के साथ ही आस-पास के राज्यों से भी भक्तगण लालीवाव आकर…
Read More
‘अपाहिज बचपन’ ने सोचने पर किया विवश भाव विभोर हुए दर्शक

‘अपाहिज बचपन’ ने सोचने पर किया विवश भाव विभोर हुए दर्शक

उदयपुर। सामाजिक मुद्दों पर अपनी मजबूत पकड़ और संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए प्रसिद्ध टीम संस्था ने 'अपाहिज बचपन' नामक नाटक का भव्य मंचन किया। यह नाटक समाज में बच्चों के अधिकारों की अनदेखी, उनकी तकलीफों और शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसे मूलभूत मुद्दों को उजागर करता है। समाज में बच्चों के अधिकारों और उनकी चुनौतियों को लेकर जागरूकता फैलाने हेतु  इस नाटक में बच्चों की पीड़ा, उनकी समस्याएं और समाज द्वारा उपेक्षित मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। 'अपाहिज बचपन' की कहानी उन मासूम बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका बचपन गरीबी, बाल श्रम, शिक्षा की कमी और सामाजिक…
Read More
निकाय का पूरा हो रहा कार्यकाल, प्रशासक नियुक्ति की उम्मीद

निकाय का पूरा हो रहा कार्यकाल, प्रशासक नियुक्ति की उम्मीद

-भजनलाल सरकार की नहीं है चुनाव की तैयारी -राजेश वर्मा उदयपुर। उदयपुर नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो रहा है। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के चलते आचार संहिता लगी है। निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार की कोई तैयारी दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में निकायों में जल्द ही प्रशासक नियुक्ति की उम्मीदें लगाई जा रही है। उदयपुर नगर निगम बोर्ड में चुने गए पार्षदों का कार्यकाल यूं तो 19 नवम्बर को पूरा हो चुका है। कारण कुछ भी रहे हो निगम के उपमहापौर पारस सिंघवी नगर निगम भवन में अपना कार्यालय कक्ष और वाहन यह…
Read More
सुखाड़िया विश्वविद्यालय: केन्द्रीय दर्जे की ओर बढ़ता कदम

सुखाड़िया विश्वविद्यालय: केन्द्रीय दर्जे की ओर बढ़ता कदम

एक दिवसीय कार्यशाला में कुलपति ने कर्मचारियों को प्रेरित किया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अग्रणी भूमिका पर चर्चा उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने एक दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से न केवल समय, तनाव, और प्रबंधन के महत्व पर विचार विमर्श किया, बल्कि भविष्य की दिशा भी स्पष्ट की। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा, "सुखाड़िया विश्वविद्यालय केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सभी मापदण्डों को पूरा करता है और इसे केन्द्रीय दर्जा दिलाने के लिए प्रयास जारी हैं।" कर्मचारियों को प्रेरणा और जिम्मेदारी का आह्वान : कार्यशाला में कुलपति ने कर्मचारियों को निष्ठा, समय प्रबंधन और…
Read More
कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हुई मतगणना

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हुई मतगणना

सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव- 2024 भाजपा की शांतादेवी रही विजयी चुनाव प्रेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी पूरे समय तैनात रहे मतगणना कक्ष में उदयपुर, 23 नवम्बर। विधानसभा उपचुनाव- 2024 के तहत सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शनिवार को पीएमश्री राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरजपोल में चुनाव प्रेक्षक जे विजया रानी और जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हुई। संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के निष्पक्ष, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए पीठ थपथपाई। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुरूप शनिवार सुबह ठीक 8…
Read More
डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव के परिणाम घोषित

डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव के परिणाम घोषित

रिटर्निंग अधिकारी कपिल कोठारी ने सौंपा विजेता प्रमाण पत्र डूंगरपुर, 23 नवम्बर। विधानसभा उप चुनाव-2024 के तहत डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा सीट के लिए मतगणना शनिवार को श्री भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय, डूंगरपुर में संपन्न हुई। अंतिम परिणाम के अनुसार चौरासी विधानसभा क्षेत्र-161 से भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कुमार कटारा विजयी हुए। उन्हें अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के कारीलाल ननोमा से 24,370 अधिक मत प्राप्त हुए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्री भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय में सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। सबसे पहले ईटीपीबीएस और पोस्टल बैलेट की गणना की गई। इसके बाद…
Read More
प्रतापगढ़ : झोलाछापों के खिलाफ धरपकड़ अभियान : कोई दुकान छोड़ भागा, कोई रोगी को छोड़कर

प्रतापगढ़ : झोलाछापों के खिलाफ धरपकड़ अभियान : कोई दुकान छोड़ भागा, कोई रोगी को छोड़कर

बिना वैद्य लाइसेंस और डिग्री के प्रैक्टीस करते मिले कथित झोलाछाप  प्रतापगढ़। बिना डिग्री और वैद्य लाइसेंस के कथित चिकित्सक बनकर इलाज करने वाले झोलाछाप के विरूद्ध चिकित्सा विभाग ने सख्त रूख अपना लिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जीवराज मीणा की अगुवाई में शनिवार को जिलेभर में झोलाछाप के विरूद्ध छापामार कार्यवाही चली। इस दौरान कोई दुकान छोड़कर भागा तो कोई रोगी को ही छोड़कर झोलाछाप फरार हो गए। इस छापेमार कार्यवाही के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाईयां, इंजेक्षन, ग्लूकोज की खाली और इस्तेमाल हुई बोतलें मिली। जबकि कई झोलाछाप छूट भागे। हालांकि चिकित्सा विभाग की…
Read More
राजसमंद : बार एसोसिएशन के सेमिनार में न्यायाधिपति श्री फरजंद अली और श्री कुलदीप माथुर ने की शिरकत

राजसमंद : बार एसोसिएशन के सेमिनार में न्यायाधिपति श्री फरजंद अली और श्री कुलदीप माथुर ने की शिरकत

ई फाइलिंग, साइबर क्राइम, बीएनएसएस सहित कई विषयों पर हुई चर्चा राजसमंद, 23 नवंबर। माननीय उच्च न्यायालय, जोधपुर के न्यायाधिपति श्री फरजंद अली और न्यायाधिपति श्री कुलदीप माथुर ने शनिवार को राजसमंद के भिक्षु निलयम में बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित सेमिनार में शिरकत की। कार्यक्रम में राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी भी पहुंची जिन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में दोनों न्यायाधिपतिगण का बार एसोसिएशन द्वारा स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंच पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री राघवेंद्र काछवाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुशील कुमार पाराशर, सचिव…
Read More
ऐश्वर्या कॉलेज में सशक्त नवाचार और स्थिरताः एक बहु-विषयक दृष्टिकोण पर 14वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

ऐश्वर्या कॉलेज में सशक्त नवाचार और स्थिरताः एक बहु-विषयक दृष्टिकोण पर 14वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

उदयपुरं ऐश्वर्या कॉलेज में दो दिवसीय सशक्त नवाचार और स्थिरताः एक बहु-विषयक दृष्टिकोण पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आज सफल समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. रितु पालीवाल, डॉ. राशी माथुर और गजराम सिरीवी ने की। कॉन्फ़्रेंस में अतिथि और वक्ता के रूप में होटल मेनेजमेंट मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कोर्स डायरेक्टर प्रो.हनुमान प्रसाद एवं एममीयूएटी की प्रोफेसर डॉ. गायत्री तिवारी द्वारा कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया गया। उन्होंने नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत स्मृतिचिह्न भेंट कर किया। सम्मेलन में विभिन्न…
Read More
error: Content is protected !!