संदीप पाटीदार को मिला राष्ट्रीय सम्मान
उदयपुर, 24 जनवरी। उदयपुर के युवा उद्यमी संदीप पाटीदार को जामनगर एग्रो-फूड प्रोसेसिंग पुरस्कार 2024 के तहत राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया देश भर में आयुर्वेदिक उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाले अमृतांजलि आयुर्वेद प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संदीप पाटीदार को गुजरात के जामनगर में आयोजित "एग्रो फूड प्रोसेसिंग अवार्ड" में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर, गुजरात के कृषि मंत्री राघव भाई पटेल ने संदीप पाटीदार को भारत में कृषि सोलर ड्रायर निर्माता कंपनियों में सर्वश्रेष्ठ उभरती कंपनी के रूप में सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि प्रगतिशील आयुर्वेदिक कंपनी "अमृतांजलि आयुर्वेद" वर्षों से कृषि और आयुर्वेद में नए आयाम…
