Year: 2024

संघ की एक घंटे की शाखा ने भारत और विश्व की दिशा बदली है- जगदीश प्रसाद

संघ की एक घंटे की शाखा ने भारत और विश्व की दिशा बदली है- जगदीश प्रसाद

जागरूक समाज और संघ के प्रयास से धारा 370 का हल और श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई - जगदीश प्रसाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उदयपुर महानगर का गुणवत्तायुक्त शारीरिक प्रदर्शन एवं एकत्रीकरण उदयपुर, 4 फ़रवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उदयपुर महानगर द्वारा रविवार को प्रातः हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित विद्या निकेतन विद्यालय में गुणवत्ता  युक्त शारीरिक प्रदर्शन एवं एकत्रीकरण का आयोजन हुआ।  एक घंटे के गुणवत्ता प्रदर्शन में पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने दंड के स्वागताप्रकार, शिरमार, क्रमिका चतुष्क, भेद, भुज दंड, नियुद्ध के भूमिवंदन, मुष्ठिमार, पार्श्व अस्थि प्रयोग, पद प्रहार, योगासन में ताड़ासन, अर्द्ध कटी चक्रासन, वीरभद्रासन, त्रिकोणासन, उत्कटासन के साथ…
Read More
ग्रामीण नारी सशक्तिकरण पर हुआ  स्पन्दन सम्मेलन का आयोजन

ग्रामीण नारी सशक्तिकरण पर हुआ  स्पन्दन सम्मेलन का आयोजन

-उनवास गांव में बांटे  गए कंबल और ऊनी वस्त्र -200 से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने कुरीतिया त्यागने का लिया संकल्प -गांव की नारी शक्ति को भी अब अपने साहस और अपनी कर्मशीलता से आगे आने की पहल करनी होगी: डाॅ. कुमावत उदयपुर 03 फरवरी।  नारी  शक्ति केवल अब  शहरों की नहीं बल्कि गांवो की भी नारी शक्ति को आगे आकर अब आधुनिक वैचारिक दृश्टिकोण के साथ, आधुनिक परिवेश और वातावरण को अपनाना होगा। वर्तमान परिस्थितियों के बीच में समग्र ग्राम विकास की दृष्टि से महिलाओं को भी भागीदार बनाना होगा। उक्त विचार ग्रामीण नारी सशक्तिकरण सम्मेलन में बोलते हुए प्रसिद्व…
Read More
सेन्ट एन्थोनिज का वार्षिक खेलकूद दिवस सम्पन्न

सेन्ट एन्थोनिज का वार्षिक खेलकूद दिवस सम्पन्न

चमचमाते मेडल ने बच्चों को ललचाया, खिलाड़ियों का सम्मान उदयपुर। स्थानीय सेन्ट एन्थोनिज सीनियर सैकण्डरी स्कूल का वार्षिक खेलकूद दिवस सम्पन्न हुआ। मिडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि कक्षा नर्सरी से 5वीं तक का खेलकूद दिवस में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आए छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सवर्ण, रजत, कास्य पदक प्रदान किये गयें इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी गिरीश कुमार जयंतीलाल शर्मा, फादर जेम्स, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज चौधरी, किशन चौधरी, अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी कियाना परिहार, व कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य विलियम डिसूजा  द्वारा…
Read More
18 वां बाबा  मेमोरियल क्रिकेट मैच सम्पन्न

18 वां बाबा  मेमोरियल क्रिकेट मैच सम्पन्न

 रोमांच से भरा रहा विद्या भवन ग्राउंड,  विद्या बंधु संघ  टीम ने जीती ट्रॉफी  उदयपुर,04-02-2024/ विद्या भवन ग्राउंड पर रविवार को आयोजित रोमांचकारी  क्रिकेट  मैच में विद्या बंधु संघ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर अठारवें बाबा  स्मृति मैच को 80 रनों से जीत लिया। संयोजक जय प्रकाश श्रीमाली ने बताया कि प्रसिद्ध कलाविद गोवर्द्धन लाल  जोशी की स्मृति में प्रतिवर्ष होने वाले इस मैच में  विद्या बंधु संघ की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। कप्तान विवेक शर्मा के नेतृत्व में संघ की टीम ने 20 ओवर में 207 रन बनाये। जवाब में विद्या भवन सोसायटी  टीम के…
Read More
समाज का कड़वा सच दिखाता ‘एनिमी ऑफ द पीपल’

समाज का कड़वा सच दिखाता ‘एनिमी ऑफ द पीपल’

‘सबसे मजबूत इंसान वह है जो अकेला खड़ा होता है’ शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में ‘एनिमी ऑफ द पीपल’ नाटक का मंचन उदयपुर, 4 फरवरी 2024। रविवार को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ में ‘एनिमी ऑफ द पीपल’ नाटक का मंचन किया गया। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक मो. फुरकान खान ने बताया कि माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के तहत ‘एनिमी ऑफ द पीपल’ नाटक हेनरिक इब्सन द्वारा लिखित एवं प्रसिद्ध कवि और लेखक नेमीचंद जैन द्वारा रूपांतरित नाटक…
Read More
वार्षिक खेल संपन्न

वार्षिक खेल संपन्न

उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सी. से. स्कूल में शनिवार को पूर्व प्राथमिक कक्षाओं का वार्षिक खेलोत्सव संपन्न हुआ। विद्यालय प्रधानाचार्या शुभा जोस ने बताया कि खेल समारोह के प्रारंभ की घोषणा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अभिषेक एंथोनी की। स्वागत एचकेजी कक्षा की छात्रा रिंकल बोहरा ने किया। नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए 50 मीटर दौड़, बाधा दौड़, बास्केट रेस ,बलून रेस, तितली दौड़ एवं रिले दौड़ का आयोजन हुआ। विद्यालय अध्यापिका शार्लेट डिसूज़ा ने रोचक अंदाज में कमेंट्री करके बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सभी बच्चों के लिए भाग लेना अनिवार्य किया गया था, जिसका बच्चों ने खूब लुत्फ़ उठाया।  प्राचार्या शुभा जोस, शारीरिक…
Read More
श्रीमाली, सेन को मिली पीएचडी की उपाधि

श्रीमाली, सेन को मिली पीएचडी की उपाधि

उदयपुर 03 फरवरी / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय ने मैनेजमेंट संकाय में दामिनी श्रीमाली को उदयपुर शहर के निजी बैंकिग क्षेत्र में कर्मचारियों पर कटौती के प्रभाव का एक अध्ययन विषय पर शोध कार्य करने, एज्यूकेशन संकाय में भावना सेन को प्राचीन भारतीय शिक्षा व्यवस्था से लगाकर वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में व्यावसायिक शिक्षा की वस्तुस्थिति , उपादेयता एवं भावी संदर्भो में प्रावधान विषय पर शोध कार्य करने पर पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। डॉ. दामिनी श्रीमाली ने अपना शोध कार्य डॉ. हीना खान , डॉ. भावना सेन ने अपना शोध कार्य डॉ. अमित कुमार…
Read More
राष्ट्रीय राजपूताना संघ द्वारा पूर्व राज परिवार का स्वागत, अभिनंदन

राष्ट्रीय राजपूताना संघ द्वारा पूर्व राज परिवार का स्वागत, अभिनंदन

उदयपुर। पूर्व राज परिवार के सदस्य एवं विधानसभा नाथद्वारा के विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ का आज राष्ट्रीय राजपूताना संघ की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया ,कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि विश्वराज सिंह मेवाड़ के अयोध्या पधारने के पश्चात वहां पर साधु संतों का आशीर्वाद लेकर के वहां का दर्शन भ्रमण कार्यक्रम करके पुनः उदयपुर निवास पर पधारने पर उनका स्वागत अभिनंदन निरुपमा कुमारी मेवाड के सानिध्य में किया गया ,इस अवसर पर मेवाड़ ने बताया कि अयोध्या में प्रभु श्री राम से पूरे राजस्थान के लिए एवं विशेष कर मेवाड़ के लिए खुशहाली…
Read More
भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी एंव पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में दीवार लेखन

भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी एंव पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में दीवार लेखन

एक बार फिर से मोदी सरकार!, कहो दिल से मोदी जी फिर से, भारत माता की जय!’ भीलवाडा। राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार अभियान के मध्य नजर भीलवाडा शहर में विधायक अशोक कोठारी एंव पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में दीवार पर ’’एक बार फिर से मोदी सरकार’’ स्लोगन लिखकर चुनाव प्रचार की शुरूआत की। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल जी तेली ने बताया कि देश की जनता 2024 में फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है, क्योकि एक कुशल नेतृत्व वाली मजबूत सरकार ही मजबूत निर्णय ले सकती है।…
Read More
माधवानी का अभिनंदन

माधवानी का अभिनंदन

उदयपुर, 03 फरवरी। समाजसेवी मुकेश माधवानी को उदयपुर आइकॉन अवार्ड की ओर से सम्मानित किए जाने पर जय हनुमान राम चरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट ने हर्ष व्यक्त करते हुए माधवानी का अभिनंदन किया है। जय हनुमान राम चरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट, उदयपुर मेवाड़ के संस्थापक ट्रस्टी सत्यनारायण चौबीसा ने बताया कि समाजसेवी—भामाशाह मुकेश माधवानी को उदयपुर आइकॉन अवार्ड की ओर से एक्सीलेन्स श्रेणी प्रोडक्शन एंड इवेन्ट प्लानर 2023—24 के सम्मान से नवाजा गया। इस पर जय हनुमान रामचरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डॉ. ओ पी महात्मा, महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती बसंती वैष्णव व अन्य सदस्यों…
Read More
error: Content is protected !!