Year: 2024

राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर शुरू

राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर शुरू

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर मंगलवार को शुरू हुआ। 7 दिवसीय शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा देहात की जिलाध्यक्ष श्रीमती रीतु अग्रवाल थी। कार्यक्रम अधिकारी बसन्तीलाल खटीक के अनुसार विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनवारीलाल पारीक ने अध्यक्षता की जबकि पूर्व पार्षद हितेश अग्रवाल,ओमप्रकाश टेलर, देवीलाल पालीवाल,खुशनुमा बानो, हेमा चंपावत, रानु रांका,सरोज आमेटा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यकम में राष्ट्रीय सेवा योजना की जानकारी, महत्व, स्वच्छता को महत्व, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचाव की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक अतुल कुमार पंड्‌या ने किया।
Read More
फतहनगर-सनवाड़ पालिका का 53.36 करोड़ का बजट पारित

फतहनगर-सनवाड़ पालिका का 53.36 करोड़ का बजट पारित

फतहनगर। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए फतहनगर-सनवाड़ पालिका का 53.36 करोड़ का बजट मंगलवार को ध्वनिमत से पारित किया गया। बजट पारित करने के लिए पालिका के सभागार में पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील की अध्यक्षता में साधारण सभा का आयोजन किया गया। साधारण सभा में विधायक पुष्करलाल डांगी, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया व पालिका के सदस्यगण एवं पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पालिका अधिशाषी अधिकारी कृष्ण गोपाल माली द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में होने वाले विकास कार्य जैसे फतहनगर पटेल स्टेडियम व कला भवन सनवाड़ में बने पुराने भवन को गिराकर नया भवन बनाने, सनवाड़ स्कुल के पीछे…
Read More
अभिनय बेहतर कलाकार के साथ बनाता है बेहतर इंसान : लव पटवा

अभिनय बेहतर कलाकार के साथ बनाता है बेहतर इंसान : लव पटवा

उदयपुर। अभिनय से ना सिर्फ आपके अंदर की खूबसूरती ओर मेहनत झलकती है बल्कि, अभिनय आपको एक बेहतर कलाकार बनाने के साथ - साथ बेहतर इंसान भी बनाता है, यह कहना है लव पटवा का जो एक दशक से मायानगरी मुम्बई में रहते हुए एक्टर के रूप में सम्राट अशोक, परवरिश जैसे सीरियल में दमदार किरदार निभा चुके है, तो वही बर्गर किंग, बॉश एन्ड लॉम, क्लोजअप जैसे नामी ब्रांड के एड ने भी नजर आए है। मूल रूप से धरियावद निवासी लव ने 2021 में लवकुश प्रोडक्शन का शुभारंभ किया जिसके वो प्रोड्यूसर है, लवकुश के बैनर तले बनी…
Read More
माँझी मंदिर पर  प्री-वेडिंग व प्रवेश शुल्क का विरोध तेज

माँझी मंदिर पर  प्री-वेडिंग व प्रवेश शुल्क का विरोध तेज

श्यामजी माझी मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के साथ जुड़े कई धार्मिक संस्थाएं एवं संगठन, देवस्थान विभाग के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ एवं चलाया हस्ताक्षर अभियान  उदयपुर। देवस्थान विभाग द्वारा पिछले दिनों टेंडर कर माँजी मंदिर पर  प्री-वेडिंग व प्रवेश शुल्क लगाया गया, जिसे हटाने के लिए विगत 2 वर्षों से श्री सरदार स्वरूप श्यामजी माझी मंदिर बचाओ संघर्ष समिति आंदोलनरत है। कई बार विभाग को प्री वेडिंग वी प्रवेश शुल्क लगाए जाने पर आम जनता एवं क्षेत्र वासियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया गया लेकिन विभाग ने इस और  कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण आमजन एवं क्षेत्र…
Read More
संत सेवा से भगवत कृपा मिलना निश्चितः संत दिग्विजयरामजी महाराज

संत सेवा से भगवत कृपा मिलना निश्चितः संत दिग्विजयरामजी महाराज

फतहनगर। नगर की द्वारिकाधीश भूमि पर बागला परिवार के सौजन्य से चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार को कथा प्रवक्ता संत दिग्वििजयरामजी महाराज ने कहा कि संत सेवा से भगवत कृपा मिलना निश्चित है। आज श्रीमद्भागवत कथा में कथा मर्मज्ञ पूज्य श्री दिग्विजयरामजी महाराज द्वारा कथा की भव्य संगीत एवं झांकीमय प्रस्तुति दी गयी। आज कथा में सन्त अमृतराम महाराज, निर्मलराम महाराज, मोक्षुराम महाराज एवं गोऋषि सन्त प्रकाशदास महाराज का पदार्पण हुआ। कथा के तीसरे दिन भक्त ध्रुव चरित्र, यज्ञनारायण प्रसंग, ऋषभदेव अवतार, जड़ भरत प्रसंग,अजामिल उद्धार, ऋषि दधीचि प्रसंग, हिरणाकश्यप प्रसंग, श्री नृसिंह अवतार एवं भक्त…
Read More
सफाई के लिए पालिका में चला विशेष अभियान

सफाई के लिए पालिका में चला विशेष अभियान

फतहनगर। निदेशक एवं संयुक्त सचिव स्वायत्त शासन विभाग के आदेशानुसार शनिवार को नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ का कार्यालय विशेष अभियान के तहत खुला रखा गया। अभियान में कार्यालय परिसर एवं कार्यालय की सभी शाखाओं में साफ-सफाई कार्य किया गया। कुशल किशोर कोठारी, उपनिदेशक (क्षे.) स्थानीय निकाय विभाग, उदयपुर द्वारा पालिका की सभी शाखाओं व पालिका परिसर में भ्रमण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया एवं पालिका अधिशाषी अधिकारी कृष्ण गोपाल माली व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि इस तरह की सफाई व्यवस्था हमेशा बनाये रखें व कार्यालय को हमेशा साफ-सुथरा व व्यवस्थित रखें।
Read More
स्काउट एक आंदोलन है जिसमें बच्चों से बड़ों तक में उच्च कोटि की नैतिकता व योग्यता का विकास किया जाता हैः नरेंद्र ओदिच्य

स्काउट एक आंदोलन है जिसमें बच्चों से बड़ों तक में उच्च कोटि की नैतिकता व योग्यता का विकास किया जाता हैः नरेंद्र ओदिच्य

लूणदा के शिविर में सरकारी और निजी विद्यालयों से चयनित 250 स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण ले रहे फतहनगर। हिंदुस्तान स्काउट गाइड के द्वारा देश के किशोर वय एवं युवा बालक बालिकाओं का मानसिक ,शारीरिक एवं आध्यात्मिक विकास करके उन्हें परिवार, समाज और देश सेवा के लिए तैयार किया जाता है ताकि वे बाहरी और अस्तित्व कौशल पर मजबूती से ध्यान देने के साथ ही समाज में रचनात्मक भूमिका निभा सके। स्काउट गाइड का मूल मंत्र समाज व राष्ट्र सेवा है। स्काउट का मतलब सेवा, प्रतिबद्धता,एकता, अवसर और टीम होता है। यह एक आंदोलन है जिसमें बच्चों से बड़ों तक में…
Read More
वन मंत्री ने किया सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क एवं लवकुश वाटिका माछला मगरा का निरीक्षण

वन मंत्री ने किया सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क एवं लवकुश वाटिका माछला मगरा का निरीक्षण

उदयपुर, 12 फरवरी। प्रदेश के वनमंत्री संजय शर्मा ने सोमवार को सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क का अवलोकन किया। उन्होंने बरगद का पौधा लगाया और बायोलोजिकल पार्क में स्थित एनक्लोजर एवं वन्यजीवों के बारे में जानकारी ली। मंत्री शर्मा टाईगर, स्लोथ-बीयर, लॉयन को देखकर अभिभूत हुए। उन्होंने निर्माणाधीन रेप्टाइल सेक्शन कार्य का भी अवलोकन किया एवं संबंधित अधिकारियों को बायो पार्क की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक एस.आर.वी.मूर्थी व वन संरक्षक सुनील कुमार उपस्थित रहे। वन मंत्री ने लव कुश वाटिका माछला मगरा का भी निरीक्षण किया गया, जहां कचनार एवं जामुन का पौधा रोपण…
Read More
जयपुर रिंग रोड फेज-2 के लिए 5 हजार करोड़ रू. की मंजूरी

जयपुर रिंग रोड फेज-2 के लिए 5 हजार करोड़ रू. की मंजूरी

जोधपुर एलिवेटेड रोड को भी मिली हरी झंडी राजमार्गों के विकास से राजस्थान में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति - केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की प्रगति हुई चौगुनी - मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा - 2500 करोड़ रुपये से अधिक की 17 सड़क परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास उदयपुर/जयपुर,12 फरवरी। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने जयपुर रिंगरोड के द्वितीय चरण के लिए 5 हजार करोड़ की मंजूरी देने की घोषणा की है। रिंग रोड परियोजना के अंतर्गत 92 किलोमीटर के 6 लेन ग्रीनफील्ड हाईवे का काम 3 महीने में प्रारम्भ किया…
Read More
कोटड़ा में नारायण सेवा सहायता शिविर

कोटड़ा में नारायण सेवा सहायता शिविर

दो हजार से अधिक लोगों को अन्न व वस्त्र वितरण उदयपुर,12 फरवरी। नारायण सेवा संस्थान की ओर से सोमवार को आदिवासी बहुल कोटड़ा तहसील के उपलवास गांव में अन्नदान-वस्त्रदान व भोजन सेवा शिविर संपन्न हुआ। शिविर के विशेष अतिथि सोहन चड्ढा, मुक्ता चड्ढा (अमेरिका) भरत भाई सोलंकी (इंग्लैंड) व एस.पी. कालरा (दिल्ली) ने उपस्थित दो हजार से ज्यादा स्त्री, पुरुष और बच्चों को स्वेटर, बूट, चप्पल, मौजे,टूथपेस्ट -ब्रश, साबुन, कंघी, तेल, कंबल, लुंगड़ी, धोती, टी-शर्ट, 5-5 किलो मक्का के पैकेट वितरित किए। शिविर में सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इससे पूर्व अतिथियों ने बच्चों को नहलाया व उन्हें नए…
Read More
error: Content is protected !!