Year: 2024

विष्णु शंकर बने महर्षि दधीचि आश्रम विकास समिति मातृकुंडिया के अध्यक्ष

विष्णु शंकर बने महर्षि दधीचि आश्रम विकास समिति मातृकुंडिया के अध्यक्ष

फतहनगर। महर्षि दधीचि आश्रम विकास समिति मातृकुंडिया के चुनाव गुरुवार को हुए जिसमें विष्णुशंकर जोशी लुणेरा को सर्व सहमति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। निर्वतमान अध्यक्ष श्यामलाल दाधीच मेहंदुरिया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 12 आवेदन आए। इसके बाद आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें सर्व सहमति से जोशी को अध्यक्ष बनाया गया। अन्य अध्यक्ष दावेदारों ने अपने आवदेन पत्र वापस ले लिए। आमसभा में एक महीने में कार्यकारिणी गठन करने पर भी सहमति बनी। आम सभा का संचालन शंकरलाल जोशी राशमी ने किया। चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम व्यास कपासन, वृद्धिशंकर जोशी, देवी शंकर व्यास गिलूंड, प्रेम शंकर शर्मा…
Read More
गौ शाला संचालकों ने बागला परिवार का किया स्वागत

गौ शाला संचालकों ने बागला परिवार का किया स्वागत

फतहनगर। नगर में श्रीमद् भागवत कथा करवाने वाले बागला परिवार ने यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में न केवल गायों को लापसी खिलाकर पुण्य का काम किया अपितु 51 हजार की सहयोग राशि भी प्रदान की। गौ शाला संचालकों ने इस पर कैलाश,राधेश्याम,निर्मल एवं बागला परिवार के लोगों को सरोपा एवं उपरना ओढ़ा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर गौ शाला अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल,कैलाश खण्डेलवाल,बाबुलाल उनिया,मांगीलाल सांखला, नरेश मण्डोवरा,मनीष पालीवाल,मनीष अग्रवाल,हुकुमसिंह,रमेश आदि उपस्थित थे।
Read More
निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 263 ने लिया लाभ

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 263 ने लिया लाभ

फतहनगर। एपेक्स ग्लोबल एजुकेशन स्कूल और पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सयुंक्त तत्वावधान मे शनिवार को विशनपुरा में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच एवं चिकित्सा शिविर. का आयोजन किया गया जिसमें 263 ग्रामीणों ने लाभ लिया। इस शिविर में उदयपुर पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉ.संजय, डॉ.साहिल, डॉ.ऋतिक, डॉ.सत्या, डॉ.निपेन,डॉ.रजत व्यास,डॉ. दिव्यांश, डॉ. ताराचंद, व डॉ. अरविंद ने अपनी सेवाएं दी जिससे 263 ग्रामीण लाभांवित हुए। मरीजो को इस कैंप मे निशुल्क परामर्श, निशुल्क जांच, निःशुल्क दवाई का भी वितरण किया गया। संस्थान की डायरेक्टर प्रीतिका कुंवर चैहान और संस्था प्रधान ललित सुखवाल ने चिकित्सा दल का स्वागत एवं…
Read More
डी. पी एस, उदयपुर में बच्चे पढेंगे ए आई व कोडिंग का पाठ्यक्रम

डी. पी एस, उदयपुर में बच्चे पढेंगे ए आई व कोडिंग का पाठ्यक्रम

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर में वर्तमान आधुनिक समय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा निति के तहत कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों को इंफर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय के पाठ्यक्रम के अंतर्गत ए आई - आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व कोडिंग के बारे में अध्ययन करवाया जाएगा तथा आने वाले वर्षो में इसे उच्च कक्षाओं में भी प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि एक छात्र को वे सभी विषय पढ़ने की सुविधा मिलनी चाहिए, जो भविष्य में उसके लिए नए आयाम खोलेगी। इसी दृष्टिकोण से आई टी के साथ - साथ ए आई…
Read More
रक्तदान शिविर में 31 यूनिट हुआ रक्तदान

रक्तदान शिविर में 31 यूनिट हुआ रक्तदान

उदयपुर। लोकमित्र ब्लड बैंक एवं थेलेसीमिया रिसर्च सेंटर द्वारा होटल रिजेंटा सेंट्रल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने 31 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का आयोजन होटल के एचआर मैनेजर हरीश त्रिपाठी और महाप्रबन्धक आसित घोष ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के…
Read More
13 साल की बालिका के दुष्कर्मी को मरने तक उम्रकैद

13 साल की बालिका के दुष्कर्मी को मरने तक उम्रकैद

उदयपुर। राजसमंद की अदालत ने 13 साल की बालिका के दुष्कर्मी को मृत्यु होने तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे जुर्माने से भी दंडित किया है। मिली जानकारी के अनुसार पोक्सो कोर्ट की न्यायाधीश पूर्णिमा गौड़ ने 13 वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले केलवाड़ा निवासी गोपाराम को उक्त सजा सुनाई। बताय गया कि मामला साल 2021 की दीपावली का है। 4 नवम्बर 21 को पीड़िता घर से शौच करने निकली थी, तब गोपाराम उसे रताराम के घर के नीचे बाड़े में खींचकर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे धमकी…
Read More
शिक्षक ने पांचवीं की छात्राओं को बैल्ट से पीटा

शिक्षक ने पांचवीं की छात्राओं को बैल्ट से पीटा

उदयपुर। जिले के कानोड़ कस्बे में निजी स्कूल के एक शिक्षक के खिलाफ पांचवीं की छात्राओं को बैल्ट से पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार कानोड़ कस्बे के आनंद मार्ग उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पप्पू लाल सालवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। बताया गया कि शिक्षक के इस तरह के व्यवहार से छात्राएं खौफ में हैं। वह स्कूल जाने के लिए तैयार नहीं। शिक्षक की मार से छात्राओं के हाथों में नीले निशान बन गए। उनका उपचार…
Read More
कंटेनर में सो रहे तीन व्यक्ति, आग लगा जिंदा जलाने की कोशिश

कंटेनर में सो रहे तीन व्यक्ति, आग लगा जिंदा जलाने की कोशिश

उदयपुर। जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में झामरकोटड़ा में ठेका कंपनी के रहनुमा कटेनर में गुरुवार रात किसी ने आग लगा दी। उस समय कंटेनर में तीन व्यक्ति सोए हुए थे। समय पर बाहर निकलने वह बच गए। इस घटना को लेकर अज्ञात के खिलाफ जिंदा जलाने की कोशिश का मामला दर्ज कराया गय है। कुराबड़ थानाधिकारी दलपतसिह ने बताया कि झामरकोटड़ा में थ्री एस कंपनी के पास खनन का ठेका है। जहां पेटी कान्ट्रेक्ट पर गोदारा कंपनी ने काम ले रखा है। कंपनी में काम करने वाले कामगारों को रहने के लिए कंटेनर में आवास बना रखे हैं। बीती…
Read More
फलासिया सीएचसी प्रभारी पर अपहरण कर फिरौती का गंभीर आरोप

फलासिया सीएचसी प्रभारी पर अपहरण कर फिरौती का गंभीर आरोप

शराब के नशे में धुत डॉक्टर का वीडियो आया सामने उदयपुर। जिले के फलासिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी डॉक्टर एवं अन्य दो चिकित्सकों के खिलाफ अपहरण और फिरौती मांगने का आरोप लगाया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। डॉक्टर्स पर यह आरोप निजी तौर पर प्रेक्टिश करने वाले व्यक्ति ने दर्ज कराई है, जिसकी डिग्री को लेकर सीएचसी प्रभारी को शंका है। वहीं, एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सीएचसी प्रभारी नशे की हालत में बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र उपाध्याय नामक व्यक्ति ने सीएचसी फलासिया…
Read More
विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्टूडेंट ने हॉस्टल में लगाई फांसी 

विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्टूडेंट ने हॉस्टल में लगाई फांसी 

सुसाइड नोट में लिखा-मम्मी आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, यहां से जाना ही ठीक है उदयपुर। शहर के विद्या भवन स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक स्टूडेंट ने गुरुवार रात हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे के पंखे से लटका मिला। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा-मम्मी आपको दुखी करके मैं बहुत दुखी हुआ। आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। क्या करता, यहां से जाना ही ठीक था। मुझे माफ करना। बड़गांव थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि आत्महत्या करने वाला स्टूडेंट राजसमंद जिले के देवगढ़ निवासी…
Read More
error: Content is protected !!