सभी पात्र चयनित विद्यार्थियों के संस्था प्रधान स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ी
नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति : अब 20 फरवरी तक हो सकेगा सत्यापन जिला स्तर से भारत सरकार को अग्रेषित करने की अन्तिम तिथि 26 फरवरी ही रहेगी उदयपुर, 18 फरवरी। प्रदेश में नेशनल मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति के तहत पात्र चयनित विद्यार्थियों के शत प्रतिशत आवेदन शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार को भिजवाने के उद्देश्य से संस्था प्रधानों स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी गई है। अब इस तिथि तक संस्था प्रधानों के स्तर पर लंबित आवेदन पत्रों को आवश्यक कार्यवाही के बाद जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) के यहां अग्रेषित किया जा सकेगा। वहीं…
