Year: 2024

गिरजाशंकर को पीएचडी

गिरजाशंकर को पीएचडी

उदयपुर (वि.)। मावली तहसील के ग्राम ईण्टाली निवासी गिरजा शंकर लक्षकार को भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय उदयपुर राजस्थान की ओर से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। इन्हें यह उपाधि ‘उमरड़ा खनन क्षेत्र एवं उदयपुर शहर के बीच भू-जल में प्रदूषकों का आंकलन एवं तुलनात्मक अध्ययन’ शोध प्रबंधन पर दी गई। उन्होंने अपना शोध कार्य प्रोफेसर डॉ. मोहन सिंह राठोड़ के मार्गदर्शन में पूरा किया।
Read More
देश में तेल की आवश्यकता और पूर्ति के अंतर को पाटने की सफल कोशिश कर रही है केंद्र सरकारः राज्यसभा सासंद चुन्नीलाल गरासिया

देश में तेल की आवश्यकता और पूर्ति के अंतर को पाटने की सफल कोशिश कर रही है केंद्र सरकारः राज्यसभा सासंद चुन्नीलाल गरासिया

तेल क्षेत्र विनियम विकास विधेयक पर चर्चा के दौरान राज्यसभा सांसद ने रखी बात उदयपुर, 6 दिसम्बर। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने राज्यसभा में तेल क्षेत्र विधेयक के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश में आवश्यकता और पूर्ति का जो एक बहुत बड़ा अंतर था, उसको पाटने की पूरी कोशिश की। सदन में तेल क्षेत्र विधेयक के संबंध में हो रही परिचर्चा में बोलते हुए राज्यसभा सांसद श्री गरासिया ने कहा कि आयात में किस तरह से कमी लाते हुए देश में ही प्रोडक्ट को कैसे सरप्लस करें, जिससे कि विदेशी मुद्रा का बचाव कर…
Read More
राष्ट्रीय निगम योजना के ऑनलाईन आवेदन अब 31 दिसम्बर तक

राष्ट्रीय निगम योजना के ऑनलाईन आवेदन अब 31 दिसम्बर तक

उदयपुर, 6 दिसम्बर। वर्ष 2024-25 के लिए राष्ट्रीय निगम ऑनलाईन पॉर्टल पर आवेदन करने की तिथि 31 दिसम्बर 2024 तक बढा दी गई है। इससे राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी, राष्ट्रीय पिछडा वर्ग एवं राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं के तहत् ऋण के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। अनुजा निगम के सहायक परियोजना प्रबंधक ने बताया कि निगम की योजनाओं में आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति, अन्य पिछडा वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदक की आय 3…
Read More
शिल्पग्राम उत्सव 2024 हेतु स्टॉलों की खुली निलामी

शिल्पग्राम उत्सव 2024 हेतु स्टॉलों की खुली निलामी

उदयपुर, 6 दिसंबर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कतिक केन्द्र, उदयपुर द्वारा आयोजित शिल्पग्राम उत्सव - 2024 हेतु शिल्पग्राम परिसर में खाने के व्यंजन/फूड, आइस्कीम आदि स्टॉलों की खुली बोली द्वारा निलामी शिल्पग्राम परिसर में की जावेगी। पश्चिम क्षेत्र सांस्कतिक केन्द्र, उदयपुर केन्द्र निदेशक फुरकान खान ने बताया कि खाने के व्यंजन/फूड स्टॉल की खुली निलामी दि. 11 दिसम्बर 2024 को, आईस्क्रीम, ज्यूस स्टॉल व गन्ने का रस, गुड, बैल चालित चरखिया तथा शिल्पग्राम चौपाल ढाबा दि. 12 दिसम्बर 2024 को तथा खुरजा पोट्री, कारपेट सहारनपुर, लकड़ी फर्निचर की खुली निलामी 13 दिसंबर 2024 को शिल्पग्राम परिसर में प्रातः 11 बजे से आयोजित…
Read More
उदयपुर के युवा एंटरप्रेन्योर लेंगे राइजिंग राजस्थान में भाग

उदयपुर के युवा एंटरप्रेन्योर लेंगे राइजिंग राजस्थान में भाग

उदयपुर. उदयपुर के तीन युवा एंटरप्रेन्योर जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान में भाग लेंगे। युवा उद्यमी मनीष कोठारी, राज चंपावत, कौशल कोठारी एक जिला, एक उत्पाद योजना के तहत उदयपुर के मार्बल एवं ग्रेनाइट पर उत्कीर्ण कलाकृतियों के माध्यम से  हस्तशिल्प के विकास पर व्यापार जगत के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। मार्बल एवं ग्रेनाइट पर उत्कृष्ट कलाकृतियों के विकास से हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों के लिए रोजगार की नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। वे इस दौरान विभिन्न डेलिगेट्स को उदयपुर की मार्बल एवं ग्रेनाइट की कलाकृतियां भेंट करेंगे।
Read More
प्रयागराज कुंभ 2025 के लिए उदयपुर मार्बल एसोसिएशन की अनूठी पहल 1111 थालिया और थैले भेट किये

प्रयागराज कुंभ 2025 के लिए उदयपुर मार्बल एसोसिएशन की अनूठी पहल 1111 थालिया और थैले भेट किये

उदयपुर। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में 144 वर्ष के बाद 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित हो रहे हरित महाकुंभ में भाग लेने के लिए विश्व भर से लगभग 40 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे।  महाकुंभ को प्रदूषण मुक्त करने के एक थाली एक थैला अभियान के क्रम में उदयपुर मार्बल एसोसिएशन ने 1111 थालिया और थैले उदयपुर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत स्वयंसेवी संस्थान (छळव्) प्रमुख गणपत लोहार को भेट की। गणपत लोहार ने बताया कि कुंभ को पर्यावरण युक्त, प्लास्टिक मुक्त हो ऐसा संकल्प सभी समाज ने लिया है, जिसमे सम्पूर्ण समाज अपनी भागीदारी करने वाला है।…
Read More
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर जागरूकता रैली

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर जागरूकता रैली

उदयपुर, 6 दिसंबर। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के एनसीसी की तीनों विंग आर्मी, नेवी एवं एयर फोर्स के कैडेट्स एवं पूर्व सैनिकों द्वारा शुक्रवार को सेना के प्रति सम्मान एवं पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों एवं परिजनों के कल्याणार्थ स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग देने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों व प्रबुद्धजनों ने स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग प्रदान किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल के.एस.भाटी (से.नि.) ने आमजन से आह्वान किया है कि इस पुनीत कार्य में उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग (दान) देकर सशस्त्र सेनाओं…
Read More
ट्रांजिट पास समाप्त करना लघु उद्योग भारती के सतत प्रयासों का परिणाम: जोशी

ट्रांजिट पास समाप्त करना लघु उद्योग भारती के सतत प्रयासों का परिणाम: जोशी

लघु उद्योग भारती उदयपुर ने किया रजनी डांगी का अभिनंदन   उदयपुर, 6 दिसम्बर। राजस्थान सरकार द्वारा ’ट्रांजिट पास (टीपी)’ को समाप्त करने के ऐतिहासिक निर्णय का लघु उद्योग भारती उदयपुर ने स्वागत किया है। साथ ही, इस समस्या के समाधान में लघु उद्योग भारती के शीर्ष नेतृत्व के साथ सरकार के समक्ष समस्या को उचित रूप से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उदयपुर की पूर्व महापौर रजनी डांगी का अभिनंदन भी किया गया। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि रजनी डांगी का उपरणा ओढ़ाकर, मिठाई बांटकर और पुष्पमाला से अभिनंदन किया गया।…
Read More
कौशल विकास के लिए एकीकृत नीति बनाई जाए- मन्नालाल रावत

कौशल विकास के लिए एकीकृत नीति बनाई जाए- मन्नालाल रावत

सांसद रावत ने युवाओं में कौशल विकास का मुद्दा संसद में उठाया उदयपुर, 6 दिसम्बर  । उदयपुर लोकसभा सांसद मन्नालाल रावत ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि युवाओं में कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कार्य करने की रणनीति अपनाई जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा रोजगार परक कौशल कार्यक्रमों में निपुण हो सके। सांसद रावत ने शुक्रवार को संसद में नियम 377 के तहत युवाओं में कौशल विकास को लेकर मुद्दा उठाया था। सांसद रावत ने संसद में कहा कि युवाओं के देश में कौशल अन्तराल एक बहुत बड़ी चुनौती है, जो विकसित…
Read More
पैडल टू जंगल का आठवां संस्करण बांसवाड़ा में

पैडल टू जंगल का आठवां संस्करण बांसवाड़ा में

टीम ने बांसवाड़ा में देखी तैयारी उदयपुर 5 दिसंबर। ग्रीन पीपल समिति के तत्वावधान में पैदल टू जंगल का आठवां संस्करण बांसवाड़ा जिले के प्राकृतिक स्थलों के बीच 21 और 22 दिसंबर को आयोजित होगा।  प्रकृति के बीच साइकिलिंग के इस रोमांच की तैयारी का जायजा लेने के लिए समिति के अध्यक्ष राहुल भटनागर सेवानिवृत्त आईएएस विक्रम सिंह और सेवानिवृत्ति उपवन संरक्षक प्रतापसिंह चूंडावत ने गुरुवार को बांसवाड़ा जिले का दौरा किया और यहां चाचा कोटा बेणेश्वर, माही डैम आदि स्थानों पर इस रोमांच भरी  यात्रा के लिए रूट मेप को तैयार किया। भटनागर ने बताया कि 21 और 22…
Read More
error: Content is protected !!