अब हर शाम सजेगी सुरों की मंडली, जुटेंगे शहरवासी : मुकेश माधवानी
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर के संगीत प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। उदयपुर के प्रख्यात संगीत प्रेमियों के संगठन "सुरों की मंडली" की शाम अब रोज सजेगी। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि अशोक पैलेस स्थित कैफे पर अब हर शाम को सुरों की मंडली के सादक़ बैठा करेंगे , जहां वे शाम को 6 बजे से रात को 10 बजे तक अपनी संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। मुकेश माधवानी ने बताया कि उदयपुर या बाहर से आये कोई भी पर्यटक अगर गायन, गिटार वादन, ढोलक वादन आदि में रुचि रखते हैं, या संगीत सुनना पसंद…
