खेरवाड़ा के 23 और उदयपुर शहर के 16 राउण्ड में सामने आएंगे नतीजे
लोकसभा आम चुनाव- 2024 उदयपुर संसदीय सीट की मतगणना को लेकर तैयारियां प्रारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौंपे दायित्व उदयपुर, 4 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 के दूसरे चरण में उदयपुर संसदीय सीट के लिए 26 अप्रैल को हुई मतदान प्रक्रिया के बाद अब जिला प्रशासन ने आगामी 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने मतगणना से जुड़े विभिन्न दायित्वों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के तहत उदयपुर संसदीय क्षेत्र की मतगणना 4 जून 2024 को सुबह…
