होण्डा शाइन 100 सीसी बाइक की पहली वर्षगांठ आयोजित
उदयपुर। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत मुख्य डीलर दक्ष होंडा फतहपुरा और साथ ही दक्ष होंडा की ब्रांच मल्लातलाई रामपुरा पर आज शाइन 100 सीसी बाइक की पहली वर्षगांठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक विकास श्रीमाली ने बताया कि होंडा की यह पहली 100 सीसी बाइक है जो कि मात्र 62900 रूपयें की न्यूनतम कीमत पर उपलब्ध है। आकर्षक ग्राफिक्स, बेहतर माइलेज, अलॉय व्हील और सेल्फ स्टार्ट के साथ, आकर्षक पांच कलर में शोरूम पर उपलब्ध है। होंडा की पहली 100 सीसी बाइक ग्राहक की पहली पसंद बन गई है, साथ ही साथ…
