प्रतिभा सम्मान समोराह में 55 प्रतिभाएं, 20 स्कूल सम्मानित
उदयपुर। ग्लोबल एजुकेशन एजुटेक कॉन्क्लेव में संस्थाओं एवं प्रतिभाओं के सम्मान की कड़ी में बुधवार को 100 फीट शोभागपुरा रोड स्थित अशोका पैलेस के मधुश्री बैंकेट हॉल में 'स्कूल टॉपर अवार्ड 2024' सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजक विकास जोशी ने बताया कि सम्मान समारोह में कुल 75 पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें प्रत्येक स्ट्रीम के टॉपर्स सहित 20 स्कूलों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बतौर अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उदयपुर सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया, पार्षद देवेन्द्र साहू, केडिया वाटर से संजय गुप्ता, लाइफ कोच प्रीत केसवानी, सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी से डीके…
