Year: 2024

फोटोग्राफी कार्यशाला का समापन

फोटोग्राफी कार्यशाला का समापन

उदयपुर, 24 मई। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से चार दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हुआ। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि इस कार्यशाला में शहर के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट राकेश शर्मा ‘राजदीप’ और सहयोगी  खुशवंत सिंह सरदलिया ने प्रतिभागियों को फोटोग्राफी के बारे में विस्तार से समझाया। अंतिम दिन शुक्रवार को ऑन द स्पॉट केंडिड फोटो शूट के बारे में बताया गया। समापन समारोह में प्रतिभागियों ने अपने चार दिवसीय कार्यशाला के अनुभव साझा किए। अंत में सभी प्रतिभागियों को केंद्र की ओर से आकर्षक सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिए…
Read More
रणकपुर रोड पर स्टेयरिंग फेल होने से 30फीट गहरी खाई में गिरी बस,करीब दो दर्जन सवारियां घायल

रणकपुर रोड पर स्टेयरिंग फेल होने से 30फीट गहरी खाई में गिरी बस,करीब दो दर्जन सवारियां घायल

गोगुंदा।उपखंड के सायरा थाना क्षेत्र के रणकपुर रोड पर गुरुवार को राजस्थान रोडवेज की बस अचानक 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में करीब दो दर्जन सवारियां घायल हो गई।इनमें से कुछ लोग गंभीर घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार यह बस जोधपुर डिपो की है जो उदयपुर से जोधपुर जा रही थी। तभी सायरा-रणकपुर रोड पर पड़ने वाले विकट मोड़ में अचानक बस की स्टेयरिंग फेल हो गई और बस नीचे खाई…
Read More
प्यार में अंधी बेटी ने किया माँ—बाप को पहचानने से इंकार

प्यार में अंधी बेटी ने किया माँ—बाप को पहचानने से इंकार

पिता ने शोक संदेश छपवाकर किया मृत्युभोज उदयपुर, 23 अप्रैल (ब्यूरो): जिले के सायरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक लड़की के प्रेमविवाह से उसके माता—पिता इतने आहत हुए कि उन्होंने लड़की के नाम से शोक संदेश छपवाकर मृत्युभोज तक कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीबन दो महीने पहले एक लड़की एकाएक घर से गायब हो गई। परिजनों ने अपनी गुमशुदा बेटी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। त्वरित कार्रवाई करते पुलिस ने जब लड़की को ढूंढा तो वह अपने ही गांव के एक लड़के से अंतरजातीय विवाह कर चुकी थी। हद तो तब हुई जब लड़की के परिजन थाने…
Read More
झाला 15 दिन की न्यायिक हिरासत में

झाला 15 दिन की न्यायिक हिरासत में

उदयपुर, 23 अप्रैल. मार्बल व्यवसायी कपिल सुराणा पर हमले के आरोपी लक्ष्मण सिंह झाला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शहर की सुखेर थाना पुलिस ने बीजेपी नेता लक्ष्मण सिंह झाला को गुरूवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। बता दें कि पुलिस ने कोर्ट से दो दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन पुलिस को सिर्फ एक दिन का रिमांड मिला था। झाला को मार्बल व्यवसायी कपिल सुराणा पर हमला करवाने के आरोप में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से गिरफ्तार किया था।
Read More
उफ! यह गर्मी…. डूंगरपुर में पारा 46 पार:

उफ! यह गर्मी…. डूंगरपुर में पारा 46 पार:

गर्मी से चमगादड़ों तोड़ा दम, पंखे से लेकर एसी ने भी दिया जवाब: डूंगरपुर, २३ मई . आसमान से आग बरसाती गर्मी ने आमजन के लिए घर से निकलना मुश्किल कर दिया। वहीं, दूसरी ओर जीव - जंतु भी भीषण गर्मी के चलते दम तोड़ रहे है।  जी हां हम बात कर रहे है वागड़ के डूंगरपुर जिले की जहा  प्रचंड गर्मी की वजह से लोग अपने घरों में एयरकंडीशनर व कूलरों के साये तले घरों में दुबके बैठें है, बाजार की सड़के विरान और शहर में आने वाले ग्रामीणों की शीतल पेयजल की दुकानों में भिड़ देखी जा रही है…
Read More
मानसिक रुप से बीमार वृद्ध ने पेड़ से लटकर की आत्महत्या

मानसिक रुप से बीमार वृद्ध ने पेड़ से लटकर की आत्महत्या

डूंगरपुर, २३ मई । दोवड़ा थाना क्षेत्र के पाल थूर गांव में एक मानसिक रुप से बीमार वृद्ध ने पेड से फंदा लगाकर अपने जीवन को समाप्त कर दिया। दोवड़ा पुलिस को मिली लिखित रिपोर्ट के अनुसार अशोक पुत्र वालजी ननोमा उम्र 32 साल ने बताया की वो तीन भाई और चार बहने है। घर पर उसके पिता वालजी ननोमा उम्र 70 साल रहते थे। घर के पास खेडा सामोर के खेतों में चौकीदार करने जाते थे। इसके लिए रोज शाम 5 बजे घर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9 बजे वापस आते थे। कभी कभार अपनी मर्जी से…
Read More
बबूल की आड़ में शराब तस्करी, बिछीवाड़ा पुलिस ने पकड़ी 6 लाख की अवैध शराब 

बबूल की आड़ में शराब तस्करी, बिछीवाड़ा पुलिस ने पकड़ी 6 लाख की अवैध शराब 

डूंगरपुर, २३मई । जिले की बिछीवाड़ा  पुलिस ने 6 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ को जब्त किया है। पुलिस ने चालाक को गिरफ्तार किया है। वहीं, जब्त की गई शराब गुजरात तस्करी की जा रही थी। यह शराब बबूल की लकड़ी की आड़ में तस्करी की जा रही थी। रतनपूर चौकी प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि, एनएच 48 पर  रतनपुर चौकी के सामने नाकाबंदी दौरान मुखबिर की सूचना अनुसार  एक आयसर गाड़ी आते हुई दिखाई दी। जिसे रुकवाकर चालक का नाम पता पूछने पर चालक ने  झालावाड़ जिला निवासी भानु प्रताप प्रजापत होना बताया। पुलिस पूछताछ में…
Read More
विधायक घोघरा ने बल्ब की माला पहन कर किया बिजली व पानी विफलता पर प्रदर्शन

विधायक घोघरा ने बल्ब की माला पहन कर किया बिजली व पानी विफलता पर प्रदर्शन

महिलाओ फोड़े मटके, पुरुषों ने हाथों में ट्यूबलाईट लेकर किया प्रदर्शन:  - जुगल कलाल डूंगरपुर, २३मई ।  बिजली और पेयजल में विफलता को लेकर  गुरुवार को कांग्रेस के विधायक गणेश घोगरा ने बल्ब की माला पहनकर कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। उनके साथ आए लोगों ने मटके, बल्ब और ट्यूबलाइट के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कलेक्ट्री मार्ग पर विधायक गणेश घोगरा के निवास पर एकत्रित हुए। करीब 45 डिग्री के तापमान में विधायक के नेतृत्व में सभी प्रदर्शनकारी रवाना हुए। पुरुष वर्ग ने हाथों में ट्यूबलाइट लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े, वही महिलाओं ने सिर पर मिट्टी का मटका…
Read More
बुद्ध पूर्णिमा पर श्री पीताम्बरा आश्रम में किया गया वृक्षारोपण

बुद्ध पूर्णिमा पर श्री पीताम्बरा आश्रम में किया गया वृक्षारोपण

बांसवाड़ा, 23 मई/बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री मण्डल द्वारा संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में गुरुवार को दिव्य हरित उत्सव के द्वितीय चरण में वैदिक ऋचाओं एवं वृक्ष मंत्रों के साथ पेड़-पौधों की पूजा कर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में पूर्व वन अधिकारी एवं गायत्री मण्डल के संरक्षक डॉ. दिनेश भट्ट के निर्देशन में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। वृक्ष पूजा पीताम्बरा परिषद के संयोजक पं. नरेन्द्र आचार्य(छींछ) के आचार्यत्व में हुई। इसमें गायत्री मण्डल के सचिव विनोद शुक्ल, सह सचिव सुभाष भट्ट, कार्यकारिणी सदस्य पं. प्रदीप शुक्ला एवं पं. राजेश त्रिवेदी(छींछ), आश्रम के कार्यक्रम समन्वयक पं. मनोज…
Read More
नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में 352 मरीज हुए लाभान्वित

नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में 352 मरीज हुए लाभान्वित

फतहनगर. स्थानीय फतह एकेडमी परिसर में आयोजित विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर स्व. श्रीमती कमला देवी एवं स्व. श्री फतह लाल जैन की पावन स्मृति में उनके परिजनों द्वारा आयोजित हुआ जिसमें चिकित्सकों व मरीजों को शानदार व्यवस्था दी गई । शिविर में 352 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। शिविर का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि कृष्ण गोपाल पालीवाल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत के हाथों संपन्न हुआ। इस शिविर में मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेश यादव, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सिंघल, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा शर्मा, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र जाटव,…
Read More
error: Content is protected !!