Year: 2024

गुल़जार-ए-गज़ल़ कार्यक्रम 1 और 2 जून को शिल्पग्राम में

गुल़जार-ए-गज़ल़ कार्यक्रम 1 और 2 जून को शिल्पग्राम में

उदयपुर, 27 मई। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम में 1 और 2 जून को गुल़जार-ए-गज़ल़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि आगामी शनिवार और रविवार को गुल़जार-ए-गज़ल़ कार्यक्रम शिल्पग्राम के मुक्ताकाशी रंगमंच पर सांय 7 बजे से आयोजित किया जाएगा। शनिवार 1 जून को देहरादून से पैशन क्लब ऑफ म्यूजिक की स्वाति एवं दल द्वारा ग़ज़ल प्रस्तुति दी जाएगी। रविवार 2 जून को नीश एंटरटेनमेंट पुणे द्वारा पद्म भूषण एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से अलंकृत गुलज़ार साहब पर ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति ‘गुल़जार-बात पश्मीने की’ सचिन खेड़ेकर, किशोर…
Read More
मेवाड़ में वाचिक साहित्य की परम्परा बहुत समृद्ध

मेवाड़ में वाचिक साहित्य की परम्परा बहुत समृद्ध

(सिद्धों, संतों के जाप मंत्रों पर पुस्तक का प्रकाशन) फतहनगर।  लोक साहित्य मनीषी डॉ. महेंद्र भानावत का मत है कि मेवाड़ में वाचिक और कंठ आधारित साहित्य की सुदीर्घ परंपरा रही है जो अभी भी सुरक्षित है और शोध के योग्य हैं। डॉ. भानावत ने यह बात डॉ. चम्पादास कामड की नवीन पुस्तक "सिद्धों के जाप सबद और कामड लोक गाथाएं" का लोकार्पण करते हुए कही। अपने आवास पर एक संक्षिप्त आयोजन में उन्होंने मेवाड़ की सिद्ध, योगी, संत और साधकों की परंपराओं को रेखांकित किया। उनका कहना था कि बदलती परिस्थितियों के कारण वाचिक परम्परा में प्रचलित बातों का…
Read More
फतहनगर में रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव

फतहनगर में रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव

फतहनगर!  नगर के रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के साइड में एक अज्ञात युवक का शव मिला!  पुलिस के अनुसार 25 मई को प्रातः 9:00 बजे रेलवे के कर्मचारी मुन्नालाल माली  ने ट्रैक के साइड में मृत युवक का शव देखा जिसके पूरे शरीर पर चोटों के निशान एवं सिर फूटा हुआ तथा हाथ पैर टूटे हुए लग रहे थे!  मृतक ने नीले रंग का चड्ढा व केसरिया रंग का शर्ट पहन रखा था जो फट चुका था!  चेहरे पर चोटों के कारण चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था! आसपास के लोग भी मृतक की पहचान नहीं कर…
Read More
गौ माता के लिए छप्पन भोग का किया आयोजन

गौ माता के लिए छप्पन भोग का किया आयोजन

 फतहनगर! मंदिरों में भगवान के लिए 56 भोग के आयोजन होते रहते हैं ! फतहनगर में गो भक्तों की अनूठी पहल के चलते गौ माता के लिए 56 भोग के आयोजन की परंपरा चल पड़ी है!  सोमवार को यहां की श्री कृष्णा महावीर गौशाला में चतुर्थ छप्पन भोग का आयोजन किया गया! उक्त आयोजन उदयपुर के प्रमुख उद्योगपति स्थानीय निवासी ओम प्रकाश अग्रवाल की ओर से किया गया! 56 भोग में विविध प्रकार की सामग्री का उपयोग किया गया ! अग्रवाल के परिवार जनों द्वारा गौ माता की आरती की गई ! महिला मंडल द्वारा कीर्तन किया गया! इसके बाद …
Read More
पक्षियों के स्वास्थ्य के लिए परिण्डों का रखरखाव जरूरी

पक्षियों के स्वास्थ्य के लिए परिण्डों का रखरखाव जरूरी

उदयपुर, 27 मई। पशु पक्षियों को गर्मी से राहत देने के लिए वर्तमान में कई संस्थाओं द्वारा परिण्डों का वितरण किया जा रहा है। इन परिण्डों का उचित प्रबंधन व संरक्षण नितान्त आवश्यक है। राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित संगोष्ठी में उप निदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने कहा कि परिण्डों में पानी रहने से एक उनमे शैवाल (काई) जम जाती है एवं साथ ही पक्षियों की विष्ठा पानी में गिरने से कई बीमारियों का कारक बन जाती है। उन्होंने समय-समय पर परिण्डों को साफ करने एवं दोपहर के समय एक बार परिण्डों का पानी अवश्य बदलने का आह्वान किया।…
Read More
साहित्यकार विमला महरिया को विद्या वाचस्पति की उपाधि

साहित्यकार विमला महरिया को विद्या वाचस्पति की उपाधि

उदयपुर, 27 मई। मरू और मेरू की सिरमौर शेखावाटी धरा की प्रख्यात कवयित्री, साहित्यकार, समाजशास्त्री, समीक्षक एवं शिक्षाविद् विमला महरिया को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा उनके द्वारा समाजशास्त्र विषय में किए गये शोध कार्य के लिए विद्या वाचस्पति की उपाधि से विभूषित किया गया है। इस अवसर पर शोध निर्देशिका डॉ. आशा गुप्ता, विभागाध्यक्ष डॉ. पूरनमल यादव, प्रोफेसर राजू सिंह, प्रोफेसर ज्योति उपाध्याय (एक्टर्नल), डॉ. कामिनी व्यास सहित अन्य विभागीय अधिकारी और शोधार्थी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विमला महरिया ने डॉ. आशा गुप्ता के निर्देशन में “स्वास्थ्य और सामाजिक विकास में योग की भूमिका : राजस्थान का एक समाजशास्त्रीय…
Read More
संभागीय आयुक्त और कलक्टर ने किया एमबी अस्पताल का निरीक्षण

संभागीय आयुक्त और कलक्टर ने किया एमबी अस्पताल का निरीक्षण

- हॉस्पीटल में पेयजल, कुलिंग और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा - लू-तापाघात के संभावित मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था की भी ली टोह - अस्पताल प्रबंधन की ली बैठक, दिए निर्देश उदयपुर, 27 मई। भीषण गर्मी के मद्देनजर अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर सरकार और प्रशासन कटिबद्ध है। राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासन की ओर से अस्पतालों में आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की टोह ली जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने महाराणा भूपाल अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। साथ ही राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ…
Read More
पौधारोपण अभियान को सफल बनाने समन्वित प्रयास जरूरी

पौधारोपण अभियान को सफल बनाने समन्वित प्रयास जरूरी

एसीएस ग्रामीण विकास ने वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से ली बैठक उदयपुर, 27 मई। आगामी वर्षा ऋतु में प्रदेश में प्रारंभ होने वाले सघन पौधरोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज अभयकुमार ने वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से बैठक ली। एसीएस ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में भीषण गर्मी का आलम है। इसे देखते हुए पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की और अधिक आवश्यकता है। राज्य सरकार की ओर से प्रारंभ किया जा रहा पौधरोपण अभियान इसमें सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने प्रदेशव्यापी अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित…
Read More
पर्यटकों को उदयपुर की जैव विविधता की ओर करें आकर्षितः संभागीय आयुक्त

पर्यटकों को उदयपुर की जैव विविधता की ओर करें आकर्षितः संभागीय आयुक्त

अभ्यारण्य और बायोलॉजिकल पार्कस् में सुविधाएं बढ़ाने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश बाघदर्रा क्रोकोडाइल संरक्षित क्षेत्र के समुचित विकास पर भी मंथन जन्तुआलय विकास ट्रस्ट की बैठक उदयपुर, 27 मई।उदयपुर जन्तुआलय विकास ट्रस्ट की बैठक सोमवार को संभागीय आयुक्त व ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में हुई। बैठक में जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, नगर निगम के महापौर गोविन्दसिंह टांक तथा मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एस आर वी मूर्थी भी मंचासीन रहे। बैठक में संभागीय आयुक्त भट्ट ने कहा कि उदयपुर में प्रति वर्ष जितने देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं उनमें से बहुत कम सज्जनगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य…
Read More
तीसरा महिला / पुरूष उदयपुर केसरी कुश्ती दंगल का आगाज

तीसरा महिला / पुरूष उदयपुर केसरी कुश्ती दंगल का आगाज

पहलवानों ने दिखाया दमखम देर रात तक चली कुश्ती प्रतियोगिता खेल को खेल की भावना से खेले - सत्यनारायण चौधरी उदयपुर 27 मई / उस्ताद श्री अम्बालाल चौधरी स्मृति में दंगल समिति की ओर से आयोजित तीसरी महान उदयपुर केसरी एवं उदयपुर महिला केसरी कुश्ती दंगल का शुभारंभ सोमवार को गंगु कुंड प्रांगण में मुख्य अतिथि निर्मल कुमार पंडित,मायापुर वासी प्रभुश्री इस्कान मंदिर,प्रभुलाल चितौड़ा, जितेन्द्र मारू, अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, संरक्षक एवं गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, यशवंत चौधरी, संयुक्त सचिव भगवती लाल पालीवाल, चित्रांशु चौधरी, संरक्षक महेश भावसार, ने पहलवानों का परिचय प्राप्त कर किया। देर रात तक कुश्ती प्रतियोगिता…
Read More
error: Content is protected !!