राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदेसरा का किया निरीक्षण
उदयपुर, 27 मई। मावली के उपखण्ड अधिकारी मनसुख राम डामोर ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदेसरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डामोर ने चिकित्साधिकारी को ग्रीष्मकाल के मध्यनजर चिकित्सालय परिसर में पेयजल व्यवस्था रखने, अस्पताल में आने वाले मरीजों को उसी दिन चिकित्सा जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने, अस्पताल के टॉयलेट की स्वच्छता और बेडशीट समय पर बदलने के के निर्देश दिए। उपखण्ड अधिकारी ने गायनिक वार्ड तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों से चर्चा कर अस्पताल में प्रदान की और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उपखण्ड अधिकारी ने चिकित्साधिकारी चंदेसरा को हीट वेव को लेकर…
