बीएन फार्मेसी फाइनल वर्ष का विदाई समारोह और फार्मासिस्ट ओथ सेरेमनी का आयोजन
उदयपुर 4 जून : बीएन कॉलेज फार्मेसी में भावनात्मक माहौल में, कॉलेज के छात्रों, कर्मचारियों और प्रबंधन ने एक भव्य विदाई समारोह में 2020-24 के छात्रों को विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत बीएन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के अधिष्ठाता डॉ. युवराज सिंह सारंगदेवोत के संबोधन से हुई, जहां उन्होंने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक बातें कहीं। और कहा की विदाई एक छात्र के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है क्योंकि यह कॉलेज, स्कूल या कार्यस्थल से किसी की शैक्षिक यात्रा के समापन का प्रतीक है। यह आपके दोस्तों, सहपाठियों, कनिष्ठों और सबसे महत्वपूर्ण रूप से आपके शिक्षकों…
