सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल बोले, प्रताप का संघर्ष साम्राज्य विस्तार के लिए नहीं, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए था
-प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का उद्घाटन -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रहा मुख्य आतिथ्य उदयपुर, 8 जून। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का संघर्ष साम्राज्य विस्तार के लिए नहीं, बल्कि संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए था। उन्होंने आततायी-बर्बर विचार वाली ताकतों के सामने खड़ा होने की हिम्मत की। मातृभूमि के प्रति समर्पण का उन्होंने ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया जिसकी बदौलत आज भी सम्पूर्ण भारतवर्ष में उनकी जयकार होती है। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने शनिवार को यहां प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ में महाराणा प्रताप जयंती समारोह…
