लेकसिटी को चाइल्ड फ्रेंडली बनाने के लिए एकजुट हुआ शहर
निगम की अर्बन95 परियोजना: वार्षिक कार्यशाला में विशेषज्ञों ने रखे सुझाव उदयपुर. “उदयपुर शहर को अपने पूर्वजों से विरासत में बहुत कुछ मिला है, जिसे देखने देश-दुनिया के लोग यहाँ आने को लालायित रहते हैं. अब बारी है नयी पीढ़ी की, जो अपने इनोवेटिव आइडिया’ज से शहर को ऐसी पहचान दे, जो छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने. ये विचार व्यक्त किये नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी ने. वे नगर निगम द्वारा वेन लीयर फाउंडेशन के साझे में इकली साउथ एशिया के तकनीकी सहयोग से संचालित अर्बन95 परियोजना के अंतर्गत…
