गुड सेमेरिटन अवार्ड : 22 जनों को किया सम्मानित
उदयपुर, 23 जुलाई/ सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए सतत कार्यरत आधार फाउंडेशन एवं सीपीएस स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को गुड सेमेरिटन अवार्ड लांच किया गया। इस अवसर पर हेलमेट दिवस की शुरुआत भी की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व राजपरिवार की सदस्य श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह चौहान, एमबी अधीक्षक डॉ.आर.एल.सुमन व सीपीएस की चेयरपर्सन डॉ. अलका शर्मा रही। मुख्य अतिथि श्रीमती मेवाड़ ने बताया कि हमें अपने घर से ही शुरुआत करनी चाहिए और स्वयं रोड सेफ्टी रूल्स का फॉलो करें और अन्यजनों को भी प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि हमारे आदरणीय…
