कार्य करने की मंशा ही आपके कार्य को सफल बनातीःआईपीएस अजयसिंह
रोटरी क्लब सूर्या का शपथग्रहण समारोह आयोजित उदयपुर। रोटरी क्लब सूर्या का आज एक निजी होटल में वर्ष 2024-25 का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जाधपुर में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्टेलिजेन्स डॉ. अजयसिंह,विशिष्ठ अतिथि सहायक प्रांन्तपाल विकास श्रीमाली एवं पदस्थापना अधिकारी पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंधवी थे। इस अवसर पर डॉ. अजयसिंह ने कहा कि रोटरी विश्व में पूरी शिद्दत के साथ मानवता की सेवा कर रही है। मन से पवित्र रहेंगे तो ही मानवता की सेवा कर पायेंगे। हमारी कार्य करने की मंशा ही हमारें कार्य को सफल बनाती है। समारोह में निर्मल सिंघवी ने नव…
