तेज रफ्तार कार की चपेट में कार पति—पत्नी की मौत
उदयपुर, 28 जुलाई (ब्यूरो): शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दंपति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 8:45 बजे एक शादी समारोह से लौट रहे सायमा बानो व उसके पति मोइन अहमद को हंसा पैलेस के सामने एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दंपति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले रिटायर्ड ट्रैफिक पुलिस कर्मी मुनव्वर खान की बेटी व दामाद थे। हिरणमगरी…
