वल्लभनगर नगर पालिका के विरोध में आज से ग्रामीणों की क्रमिक भूख हड़ताल
11 गांव में सघन जनसंपर्क अभियान वल्लभनगर। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वल्लभनगर में बनाई गई चतुर्थ श्रेणी की नगर पालिका को हटाने की माँग लेकर सैकड़ो ग्रामीण सोमवार से यहां उपखंड कार्यालय पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेंगे. नगर पालिका क्षेत्र में आ रहे11 गांव के किसानों का कहना है उनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वह पालिका के भावी करो का भुगतान कर सके. किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ के रणनीतिकार घनेंद्र सिंह सरोहा ने कहा की पालिका क्षेत्र के लिए जरूरी मापदंड शहरी आबादी व क्षेत्र के लोगों की आर्थिक स्थिति को नजर अंदाज कर…
