उदयपुर के कराते खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
1 स्वर्ण सहित 12 पदक जीते उदयपुर, 5 अगस्त। हाल ही में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सम्पन्न भारत की सबसे बड़ी प्रतियोगिता ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराते चैंपियनशिप 2024 में उदयपुर के 21 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमे से 11 खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 10 काँस्य पदक जीतकर लेकसिटी को गौरवान्वित किया है। उदयपुर टीम के कोच रेंशी हरीश सांवरिया ने बताया कि टूर्नामेंट मे खिलाड़ियों ने काता और कुमिते स्पर्धा मे अलग अलग केटेगरी मे पदक जीते। सब जूनियर वर्ग मे साकेत सांवरिया ने 11 साल के आयुवर्ग के काता स्पर्धा मे काँस्य पदक और…
