विश्व में लोकतंत्र की जननी है भारत – प्रो. सारंगदेवोत
विद्यापीठ में 78 वॉ स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया राजस्थानी, देश भक्ति गीतों पर रंगारंग दी प्रस्तुति उदयपुर 16 अगस्त / 78वें स्वाधीनता दिवस पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के श्रमजीवी महाविद्यालय, प्रतापनगर परिसर, डबोक परिसर में कुलपति प्रो. एस.एस. सांगदेवोत ने झण्डरोहरण कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मुख्य समारोह डबोक परिसर में एग्रीकल्चर महाविद्यालय के प्रांगण में समारोह हुआ, जहॉ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर ने झण्डारोहण कर परेड की सलामी ली। विद्यार्थियों ने राजस्थानी व देश भक्ति गीतों पर रंगारग प्रस्तुतियॉ दे सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर…
