विनय विजय दिलाता है परंतु विनय अन्तःकरण के भावों से होना चाहियेःसंयम ज्योति
उदयपुर। समता मूर्ति साध्वी जयप्रभा की सुशिष्या साध्वी डा. संयमज्योति ने कहा कि विनय मुक्ति का सोपान है। अंग्रेजी कहावत है -कर्टसी ब्रिंग्स विक्टरी यानी विनय विजय दिलाता है परंतु विनय अन्तःकरण के भावों से होना चाहिये। धूर्त लोग भी झुकते है परंतु उनके झुकने में कपट होता है तभी कहा है कि ज्यादा झुकना ना दगेबाज की निशानी है। ऐसे धूर्तों से सावधान रहना चाहिए। साध्वी ने कहा - विनय से आयु बल, बुद्धि और यश बढ़ता है। व्यक्ति का बौद्धिक, आध्यात्मिक और मानसिक विकास होता है। साध्वी ने कहा- चरण स्पर्श और चरण वंदना सभ्यता और सदाचार के…
