Year: 2024

रोटरी क्लब उदयपुर ने ग्रामीण विद्यालय के 29 शिक्षकों को सम्मानित,विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरीत

रोटरी क्लब उदयपुर ने ग्रामीण विद्यालय के 29 शिक्षकों को सम्मानित,विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरीत

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर कैलाशपुरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कैलाशपुरी में ग्रामीण विद्यालय के 29 शिक्षकों को सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने बताया कि इस अवसर पर इस विद्यालय के 250 बच्चों सहित दो अनरू विद्यालयों महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय कैलाशपुरी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय मूणवास के बच्चों को इस अवसर पर स्टेशनरी, कॉपी, पेन्सिल, स्कूल बैग,रजिस्टर, ज्योमेट्री बॉक्स प्रदान किये। समारोह में पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, वीरेन्द्र सिरोया, दीपक मेहता,सतीश जैन, गजेन्द्र जोधावत व तेजसिंह मोदी मौजूद थे।
Read More
 शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

 शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

शिक्षक अज्ञानता के अंधकार में ज्ञान की ज्योत जलाते उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में आज शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया और उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्र छात्राओं द्वारा सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान के साथ हुई। छात्रा रक्षिता जैन ने अपने संभाषण में कहा की शिक्षक वो हैं जो अज्ञानता के अंधकार में ज्ञान की ज्योत जलाते हैं, जो हमें सही राह दिखाते हैं और जीवन के मूल्यों से परिचित कराते हैं। उनकी प्रेरणा से…
Read More
इनरव्हील क्लब उदयपुर ने शिक्षक दिवस पर किया 9 शिक्षकों का सम्मान

इनरव्हील क्लब उदयपुर ने शिक्षक दिवस पर किया 9 शिक्षकों का सम्मान

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में  प्रतिभाशाली शिक्षकों का सम्मान किया गया। क्लब अध्यक्ष चंद्रकला कोठारी ने सभी टीचर्स और इनरव्हील मेंबर्स का स्वागत किया। उन्होंने कहा गुरु और गोविंद दोनों में गुरु ही अधिक महत्वपूर्ण है। इनरव्हील क्लब सेक्रेटरी डॉ सीमा चंपावत ने कहा कि अध्यापक हमारे देश का भविष्य का निर्माण करते हैं और उनका सम्मान हम अपना और देश के बच्चों का सम्मान करते हैं क्योंकि गुरु ही विद्यार्थियों का सच्चा मार्गदर्शन है। कार्यक्रम संयोजक और इनरव्हील उपाध्यक्ष रेखा जैन ने बताया कि विद्या निकेतन, अशोक नगर में आयोजित समारोह में 9 शिक्षकों…
Read More
जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता भी रमण करते -साध्वी संयमलता

जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता भी रमण करते -साध्वी संयमलता

उदयपुर। सेक्टर 4 श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिया महासाध्वी डॉ.संयमलताजी म. सा.,डॉ.अमितप्रज्ञाजी म. सा., कमलप्रज्ञाजी म. सा., सौरभप्रज्ञाजी म. सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में पर्वाधिराज पर्व पर्युषण के पंचम दिन नारी नर से आगेविषय पर विशेष प्रवचन हुआ। धर्मसभा को संबोधित करते हुए महासती संयमलता ने कहा नारी अबला नहीं सबला है। नर कितना भी शक्तिशाली, साहसी और वीर हो किंतु वह नारी के बिना अधूरा है। साध्वी ने आगे कहा कि नारी लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा का रूप है। जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता भी रमण करते हैं। जो काम पुरुष…
Read More
जिला कलक्टर ने किया उपखंड कार्यालय पीपलखूंट का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया उपखंड कार्यालय पीपलखूंट का निरीक्षण

प्रतापगढ़,5 सितंबर। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने गुरुवार को पीपलखूंट उपखंड का दौरा किया और उपखंड कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान , जिला कलक्टर डॉ. राजोरिया ने उपखंड कार्यालय की व्यवस्थाओं और संचालन की समीक्षा की। उन्होंने उपखंड अधिकारी से उपखंड में चल रही विभिन्न गतिविधियों और कार्यों की जानकारी प्राप्त की और इनसे संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न प्रकार के रजिस्टरों की भी गहन जांच की, ताकि प्रशासनिक कार्यों की प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने उपखंड कार्यालय के कर्मचारियों से संवाद किया और…
Read More
साधक को साधना की सफलता के लिए भगवान महावीर जैसा जीवन बनाना चाहियेः संयम ज्योति

साधक को साधना की सफलता के लिए भगवान महावीर जैसा जीवन बनाना चाहियेः संयम ज्योति

उदयपुर। सुरजपोल बाहर स्थित दादाबाड़ी में श्री जैन श्वेताम्बर वासुपूज्य महाराज मन्दिर का ट्रस्ट द्वारा आयोजित किये जा रहे चातर्मास में समता मूर्ति साध्वी जयप्रभा की सुशिष्या साध्वी डॉ. संयम ज्योति ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी का व्यक्तित्व अद्वितीय था कृतित्व अतुलनीय था तो प्रकृतित्व अनुपम था वे प्रेरणापुंज और प्रकाश स्तंभ थे और आज प्रेरणास्त्रोत है। साध्वी संयम ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के साधना काल में उपसर्गों, कष्टों की हारमाला आई थी। जितने उपसर्ग, कष्ट महावीर भगवान के जीवन में आये उतने अन्य तीर्थकरों के जीवन में नहीं आये परंतु उपसर्ग देने वाले हार गये और…
Read More
जनजातिय क्षेत्र के 15 शिक्षकों का हुआ सम्मान

जनजातिय क्षेत्र के 15 शिक्षकों का हुआ सम्मान

उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे झाड़ोल क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, गुरुजनों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष डॉ. स्नेहदीप भाणावत ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गोदाना में आयोजित इस कार्यक्रम में इसमें विभिन्न विद्यालयों के 15 शिक्षकों लक्ष्मण लोलावत,सत्यनारायण सुथार,प्रभुलाल मेघवाल,बबीता खथुरिया,किरण मेघवाल,महावीर जैन,नीना गुगलानी,नरेश पूर्बिया,गुणवेन्द्रसिंह झाला,तरूण झाला,नरेश कोडिया,पवन जोशी,गोपीलाल लूर,मनीष जोशी,राजेन्द्र को शॉल, उपरना, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटरी मेवाड़ सर्विस ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश पगारिया ने बच्चों से ईमानदारी और मेहनत…
Read More
इनरव्हील क्लब द्वारा धात्री महिला व शिशु को संपूर्ण डिलीवरी करवाने की सामग्री भेंट की

इनरव्हील क्लब द्वारा धात्री महिला व शिशु को संपूर्ण डिलीवरी करवाने की सामग्री भेंट की

उदयपुर। इनरव्हील क्लब द्वारा एक जरूरतमंद मां और शिशु को डिलीवरी के पश्चात आवश्यक सभी सामग्री पोशाक पोषण युक्त खाद्य सामग्री नारियल मुनक्का सुखे मेवे आदि चद्दर कपड़े बर्तन दिए गए। शिशु हेतु कपड़े खिलौने मालिश इत्यादि हेतु व्यवस्था की गई। इंजीनियरिंग क्लब अध्यक्ष चंद्रकला कोठारी ने कहा कि औरत जब किसी बच्चे को जन्म देती है तो उसे के लिए दूसरे जन्म के समान होता है आकाश के पोषण के लिए कुछ काम करने का मौका मिला तो इससे बड़ा पुण्य नहीं हो सकता। इनरव्हील क्लब सेक्रेटरी डॉ सीमा चंपावत ने कहा कि आज स्वस्थ राष्ट्र के रूप में…
Read More
10 दिवसीय शिवसेना क्रिकेट प्रीमियर लीग 14 अक्टूबर से,ट्रॉफी का हुआ अनावरण

10 दिवसीय शिवसेना क्रिकेट प्रीमियर लीग 14 अक्टूबर से,ट्रॉफी का हुआ अनावरण

उदयपुर। शिवसेना संस्थापक बालासाहब ठाकरे एवं धर्मवीर आनन्द दीघे की स्मृति में शिव सेना के उदयपुर इकाई द्वारा शहर में पहली बार 10 विसीय शिवसेना प्रीमियर लीग का आयोजन 14 अक्टूबर से एमबी कॉलेज ग्राउण्ड पर किया जा रहा है। जिसकी ट्राफी का आज शिवसेना के राज्य प्रमुख लखनसिंह पंवार, उप प्रमुख रविराज सिंह सोनी,राहुल राठौड़,गिरीराज,यश साहू सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस सम्बन्ध में शिवसेना प्रीमियम लीग के बारें में जानकारी देते हुए शिव सेना के राज्य प्रमुख लखनसिंह पंवार ने बताया कि राजस्थान के उदयपुर शहर में इस तरह का यह पहला आयोजन है। शिवसेना प्रीमियम लीग…
Read More
भादवी बीज पर गाजे बाजे के साथ बाबा रामदेव की निकली शोभायात्राएं

भादवी बीज पर गाजे बाजे के साथ बाबा रामदेव की निकली शोभायात्राएं

फतहनगर। भादवी बीज पर गुरूवार को क्षेत्र में बाबा रामदेव की शोभायात्राओं समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। चंगेड़ी के रेगर मोहल्ला स्थित रामदेव मंदिर पर भजन कीर्तन एवं जागरण के अलावा सुबह शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बाबा रामदेव की सज्जित झांकी का वेवाण शामिल किया गया। लोगों ने बाबा रामदेव की झांकी के दर्शन किए तथा अपनी आस्था प्रकट की। इसी प्रकार से निकटवर्ती ईंटाली मे भी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा गांव के रामदेव मंदिर से डीजे की धुन पर नाचते गाते राम सा पीर के जे कारे लगाते निकाली गयी। शोभायात्रा बस स्टैंड,बड़ा…
Read More
error: Content is protected !!