Year: 2024

खटीक समाज के 100 से ज्यादा युवाओं, महिलाओं ने किया रक्तदान

खटीक समाज के 100 से ज्यादा युवाओं, महिलाओं ने किया रक्तदान

-खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन की ओर से महिलाओं का सम्मान किया गया -खटीक समाज के विकास के लिए कई काम होंगे: आकाश बागडी उदयपुर। खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन की ओर से रविवार को आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में समाज के युवाओं और महिलाओं ने बढ-चढ कर भाग लिया। कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर रक्तदान करने तथा समाज को मजबूत करने में अग्रणी 50 से अधिक महिलाओं को साडी प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। यहां निम्बार्क कॉलेज सभागार में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में सनराइज कॉलेज के निदेशक विनोद पांडे मुख्य अतिथि तथा समाजसेवी एडवोकेट…
Read More
अक्तूबर शुरू होते ही बदल जाएगा एमबी हॉस्पिटल में ओपीडी टाइम

अक्तूबर शुरू होते ही बदल जाएगा एमबी हॉस्पिटल में ओपीडी टाइम

उदयपुर, 28 सितम्बर: अक्तूबर का म​हीना शुरू होते ही संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल महाराणा भूपाल चिकित्सालय के ओपीडी के समय में बदलाव हो जाएगा। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार महाराणा भूपाल चिकित्सालय व पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय में रोगियों को देखने का समय 1 अक्तूबर से सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक हो जाएगा। ओपीडी का ये नया समय 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक रहेगा। पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय अधीक्षक सुशीला खोईवाल ने बताया कि रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाश के दिन समय सुबह 9 से 11…
Read More
बांसवाड़ा में 8 दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव 20 नवम्बर से

बांसवाड़ा में 8 दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव 20 नवम्बर से

-शिक्षाविद् मनोहर जोशी को सौंपा गया कार्यालय प्रभारी का दायित्व बांसवाड़ा, 28 सितम्बर/ऐतिहासिक एवं सिद्ध तपोभूमि लालीवाव मठ में आगामी 20 नवम्बर से आयोजित होने वाले आठ दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव को लेकर स्थापित कार्यालय के प्रभारी संचालक का दायित्व रचनात्मक सामाजिक एवं धार्मिक व्यक्तित्व, शिक्षाविद् पं. मनोहर जोशी को सौंपा गया है। लालीवाव मठ के पीठाधीश्वर एवं महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदासजी महाराज ने श्री महाविद्या श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वस्तिवाचन मंत्रों से तिलक एवं दिव्य कंकण बंधन तथा पुष्पहार पहनाकर उन्हें कार्यालय के प्रभारी संचालक पद का दायित्व…
Read More
डूंगरपुर जिले में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का आगाज 2 अक्टूबर से

डूंगरपुर जिले में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का आगाज 2 अक्टूबर से

-सागवाड़ा में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा -जिले के 10 ब्लॉक के 638 गांवों में 17 मंत्रालयों के 25 कार्यक्रमों को मिशन मोड में करेंगे पूरा डूंगरपुर, 28 सितम्बर। डूंगरपुर जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत होगी। जिले के सागवाड़ा में पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान अभियान के तहत डूंगरपुर जिले के 10 ब्लॉक के 638 गांवों में 17 मंत्रालयों के 25 कार्यक्रमों और योजनाओं को मिशन मोड…
Read More
नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार अनिवार्य 6 दिवसीय पाठ्यक्रम दीक्षारम्भ का भव्य समापन हुआ

नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार अनिवार्य 6 दिवसीय पाठ्यक्रम दीक्षारम्भ का भव्य समापन हुआ

उदयपुर। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया की "दीक्षारम्भ" संस्कृत शब्द "दीक्षा" से लिया गया है, जो प्रतिबद्धता और परिवर्तन का प्रतीक है । 'आरम्भ' शब्द का अर्थ है शुरुआत। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार यह एक अनिवार्य पाठ्यक्रम है जो छात्रों को, एक-दूसरे के जीवन के अनुभवों से सीखने, विभिन्न पृष्ठभूमि के छात्रों के सांस्कृतिक एकीकरण में मदद करने, कॉलेज और विश्वविद्यालय में शैक्षणिक प्रक्रिया के संचालन ढांचे के बारे में जानने, जीवन और सामाजिक कौशल, सामाजिक जागरूकता, नैतिकता और मूल्य, टीम वर्क, नेतृत्व, रचनात्मकता आदि को विकसित करने के लिए एक मंच बनाने में सक्षम करेगा।…
Read More
जिला कलक्टर असावा का नवाचार: ‘माय ऑफिस, क्लीन ऑफिस’ 

जिला कलक्टर असावा का नवाचार: ‘माय ऑफिस, क्लीन ऑफिस’ 

-छुट्टी के दिन सुबह से शाम तक जिलेभर में कार्मिकों ने तन-मन से की अपने-अपने कार्यालयों की साफ सफाई -कलेक्ट्रेट परिसर में कलक्टर ने अधिकारियों सहित श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश -कलक्टर स्वच्छता को बना रहे 'जन-जन का अभियान'  राजसमंद, 28 सितंबर। आमतौर पर शनिवार को राजकीय अवकाश होता है और अधिकारी-कर्मचारी अवकाश पर रहते हैं, लेकिन राजसमंद जिले में यह शनिवार कुछ अलग ही तस्वीर पेश कर रहा था। यहां सुबह से ही सभी सरकारी विभागों के शहर से लेकर गांवों तक समस्त कार्यालय छुट्टी के दिन भी सुबह से शाम तक खुले और अधिकारी-कर्मचारी हाथों में झाड़ू,…
Read More
डूंगरपुर जिले के 121 वरिष्ठ नागरिक हवाई जहाज से और 606 यात्री ट्रेन से करेंगे तीर्थ यात्रा

डूंगरपुर जिले के 121 वरिष्ठ नागरिक हवाई जहाज से और 606 यात्री ट्रेन से करेंगे तीर्थ यात्रा

-देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना -जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति ने लॉटरी निकाली डूंगरपुर, 28 सितम्बर। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के तहत पंजीकृत आवेदकों की फाइनल लॉटरी शनिवार को जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी की मौजूदगी में निकाली गई। एनआईसी कार्यालय में डीओआईटी के कंप्यूटराइज्ड सॉफ्टवेयर के माध्यम से लॉटरी निकाली गई। देवस्थान विभाग, ऋषभदेव के निरीक्षक शिवराज सिंह राठौड़ ने बताया कि हवाई यात्रा के लिए कुल 2178 एवं रेल यात्रा के लिए 2177 आवेदन प्राप्त हुए। निर्धारित कोटा अनुसार 121 हवाई यात्रा व 606 यात्री…
Read More
विजेता टीम को बमोतर विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

विजेता टीम को बमोतर विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

प्रतापगढ़ 28 सितम्बर।68वी जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2024 राउमावि केसरियावाद नवाघर-धरियावद में आयोजित की गई। जिसमें रा.उ.मा.वि. बमोतर प्रतापगढ़ के 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान ‌प्राप्त किया एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनो ही वर्ग में जनरल चैंपियनशिप बमोतर ने जीती। विजेता टीम बमोतर पहुंचने पर विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अब विजेता खिलाडी नीमराना बहरोड जिला कोटपुतली में राज्य स्तर पर छ खिलाडी भाग लेंगे। संस्थाप्रधान नारायण लाल मीणा, टीम प्रभारी भगवती लाल आजना, रामनारायण शा०शि, सत्यनारायण शर्मा व समस्त स्टाफ की मेहनत से सफलता मिली।
Read More
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024 आयोजित

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024 आयोजित

डूंगरपुर, 28 सितम्बर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर ) 2024 शनिवार, 28 सितंबर को भी डूंगरपुर जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि दो दिवसीय परीक्षा के दूसरे दिन का तृतीय चरण प्रातः 9 बजे से 12रू00 आयोजित किया गया जिसमें पंजीकृत 10344 परीक्षार्थी मे से 9886 उपस्थित तथा 458 अनुपस्थित रहे। वहीं, अपराह्न 3ः00 बजे से सायं 6ः00 तक चतुर्थ चरण में पंजीकृत 10344 परीक्षार्थियों में से 9966 परीक्षार्थी उपस्थिति तथा 378 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। इस प्रकार द्वितीय दिवस के पहले चरण…
Read More
भारत तिब्बत समन्वय संघ राष्ट्रीय कोर परिषद की उत्तरार्द्ध बैठक ‘तप 2024’ उदयपुर में आरंभ

भारत तिब्बत समन्वय संघ राष्ट्रीय कोर परिषद की उत्तरार्द्ध बैठक ‘तप 2024’ उदयपुर में आरंभ

उदयपुर, 28 सितम्बर। भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीनिवास राव ने कहा कि यदि हम इतिहास को नहीं जानते हैं तो हमारा पतन निश्चित है। यह बात उन्होंने शनिवार को उदयपुर में शुरू हुई भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय कोर परिषद की उतरार्द्ध बैठक ‘तप-2024’ के उद्घाटन सत्र में कही। बेंगलूरु से आए राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान राज्य प्रभारी लेफ्टिनेंट कर्नल ने कहा कि चीन ने धोखे से हमारी जमीन पर कब्जा किया। चीन हमारा दुश्मन है। उसकी नीति विस्तारवादी है। उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता। उसकी विस्तारवादी नीति का ही नतीजा है…
Read More
error: Content is protected !!