Year: 2024

आय से अधिक संपत्ति के मामले में थर्ड ग्रेड टीचर की जमानत रद्द

आय से अधिक संपत्ति के मामले में थर्ड ग्रेड टीचर की जमानत रद्द

उदयपुर, 4 अक्टूबर : आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। मामले की जानकारी देते हुए विशिष्ट लोग अभियोजक राकेश मित्तल ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो डूंगरपुर द्वारा पकड़ा गआ आरोपी देवीलाल सरकारी स्कूल में थर्ड ग्रेड टीचर है। जिसके विरुद्ध अपनी आय से 94% अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में आरोपी देवीलाल पुत्र धूलजी पाटीदार निवासी नवाडेरा जिला डूंगरपुर तत्कालीन तृतीय श्रेणी अध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरी पंचायत समिति बिछीवाड़ा डूंगरपुर ने कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी लगाई। जिस पर विचार…
Read More
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी किशोरों को कोर्ट से राहत नहीं

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी किशोरों को कोर्ट से राहत नहीं

उदयपुर, 4 अक्टूबर : नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दो किशोरों की जमानत अर्जी कोर्ट ने रद्द कर दी। विशिष्ट लोक अभियोजक सैयद हुसैन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बीते अगस्त महीने में प्रार्थी की 7 वर्षीय बच्ची बिस्कुट लेने दुकान पर गई थी। लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी। जब उसकी बड़ी बहन उसे ढूंढ कर घर लाई तो उसने बताया कि बाहर उसे दो लड़कों ने पकड़ लिया था। दोनों लड़कों ने उसे नीचे पटक कर उसके साथ गलत काम किया। इस पर बच्ची के परिजनों ने गोवर्धन विलास थाने में रिपोर्ट लिखवाकर…
Read More
ग्यारह साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, आरोपी को उम्रकैद

ग्यारह साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, आरोपी को उम्रकैद

उदयपुर, 4 अक्टूबर : नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में कोर्ट ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामले की जानकारी देते हुए विशिष्ट लोक अभियोजक सैयद हुसैन ने बताया कि जनवरी 2024 में ग्यारह वर्षीय नाबालिग बच्ची के माता-पिता हॉस्पिटल गए थे। खेत में बने घर पर बच्ची को अकेला पाकर आरोपी लालूराम उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपी ने घर में खेल रहे बाकि बच्चों को बाहर भेज दिया तथा महज 11 साल की मासूम को अपनी हवस को शिकार बना डाला। बच्ची के चिल्लाने पर उसने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर इस बारे…
Read More
डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक की मौत

डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक की मौत

उदयपुर, 4 अक्टूबर : डबोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे गंभीर घायल हुए बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम इन्द्र सिंह (32) पुत्र नवल सिंह निवासी आसावरा डबोक अपने घर जा रहा था। अचानक उसकी तेज गति में हाइवे पर दौड़ती बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। युवक के सिर में गहरी चोट की वजह से एमबी चिकित्सालय में इजाल के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सलूंबर थाना क्षेत्र में भी चलती बाइक से गिरकर लता…
Read More
राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता समापन समारोह आज

राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता समापन समारोह आज

राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक होंगे मुख्य अतिथि उदयपुर,4 अक्तूबर/ कूडो मुख्यालय राजस्थान एवं एस. आर. ए. एम. एम. ए. के संयुक्त तत्वावधान में “आर्बिट रिजॉर्ट“ पर चल रही 5 दिवसीय 11वीं राजस्थान स्टेट कूडो चैंपियनशिप एवं पांचवी राजस्थान स्टेट फेडरेशन कप प्रतियोगिता के अंतिम दिन उदयपुर जोधपुर व बीकानेर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।कूडो राजस्थान की अध्यक्षा एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सेंसेई राजनंदिनी ने बताया कि प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह जांगेश्वर गर्ग (कैबिनेट मंत्री एवं मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार)  के मुख्य अतिथ्य में  प्रातः 11ः00 बजे आर्बिट रिजॉर्ट न्यू भूपालपुरा लिंक रोड आरके सर्किल पर संपन्न होगा।…
Read More
राष्ट्रपति ने लैक्रोज़ भारतीय टीम की कप्तान सुनीता मीणा को किया सम्मानित

राष्ट्रपति ने लैक्रोज़ भारतीय टीम की कप्तान सुनीता मीणा को किया सम्मानित

उदयपुर, 4 अक्टूबर/ एशियाई लैक्रोज़ प्रतियोगिता की रजत पदक विजेता भारतीय टीम की कप्तान सुनीता मीणा को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू द्वारा आदि रत्न गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया उन्होंने पदक विजेता खिलाडियों व प्रशिक्षक नीरज बत्रा से मुलाकात कर लैक्रोज़ खेल व उपकरणों के बारे जानकारी ली, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी की पदक विजेता सुनीता सहित  लैक्रोज़ खिलाड़ियों व प्रशिक्षक नीरज बत्रा की तारीफ की
Read More
राज्य स्तरीय विद्यालयी 19 वर्ष छात्र हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

राज्य स्तरीय विद्यालयी 19 वर्ष छात्र हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रदेश की 43 टीमों के 764 खिलाड़ी ले रहें हैं भाग मेजबान टीम सत्र पर्यंत फ़तह स्कूल उदयपुर ने बूंदी को 19- 0 से हरा कर धमाकेदार शुरुआत की उदयपुर 4 अक्टूबर/ 68वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी 19 वर्ष छात्र हॉकी प्रतियोगिता आज पीएम श्री राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल में शुरू हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम के उप महापौर पारस सिंघवी थे। अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला सचिव कुलदीप शर्मा ने की । विशिष्ट अतिथि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की साध्वी चिन्मया भारती, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक लोकेश भारती, उप जिला शिक्षा अधिकारी…
Read More
पीपीआर रोग टीकाकरण कार्य का शुभारंभ

पीपीआर रोग टीकाकरण कार्य का शुभारंभ

उदयपुर, 4 अक्टूबर/ विश्व पशु कल्याण दिवस के अवसर पर पीपीआर रोग टीकाकरण कार्यक्रम का जिला स्तरीय शुभारंभ पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ शरद अरोडा ने मावली के वीरदोलिया में किया। कार्यक्रम में 600 भेड, बकरियों का टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजकिशोर बंसल, नोडल अधिकारी मावली डॉ मनोज बालासाहेब, पशु चिकित्सालय वीरदोलिया के प्रभारी डॉ किशन पाल तंवर, उपसरपंच जवान सिंह झाला, पशुधन सहायक भगवान लाल, दिनेश डांगी, दिलखुश गोचर उपस्थित रहें। अतिरिक्त निदेशक डॉ अरोडा ने पशुपालकों को जीव जन्तु की रक्षा करने एवं प्रेम करूणा भाव रखने का आग्रह किया। साथ ही…
Read More
जिला कलक्टर ने किया विश्व पशु दिवस के पत्रक का विमोचन

जिला कलक्टर ने किया विश्व पशु दिवस के पत्रक का विमोचन

उदयपुर, 4 अक्टूबर/ विश्व पशु दिवस के अवसर पर राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पशु कल्याण, संवर्द्धन, संरक्षण विषय पर प्रकाशित पत्रक का विमोचन जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने किया। कलक्टर ने आमजन से आग्रह किया कि वे पशुओं पर होने वाली क्रूरता की रोकथाम की पहल करे एवं  जिविकापार्जन के लिए उन्नत पशुपालन का कार्य करे। संस्थान के उपनिदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने बताया कि विश्व पशु दिवस मनाने का उद्देश्य आमजन को पशुओं की सुरक्षा के लिए प्रेरित करते हुए पशुओं का कल्याण, उनका संवर्द्धन, संरक्षण एवं विकास करना है। इस अवसर पर विभाग के अतिरिक्त निदेशक, डॉ.…
Read More
आचार संहिता लगते ही अवैध नकदी, मादक पदार्थों और मुफ्त वितरण वाली वस्तुओं पर सख्त निगरानी होगी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

आचार संहिता लगते ही अवैध नकदी, मादक पदार्थों और मुफ्त वितरण वाली वस्तुओं पर सख्त निगरानी होगी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

चुनावी खर्च निगरानी व्यवस्था के लिए बैठक में निर्देश आम नागरिकों, व्यापारियों और पर्यटकों आदि को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा जयपुर---उदयपुर, 4 अक्टूबर. राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव-2024 के दौरान चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र एवं पारदर्शी तथा धनबल, बाहुबल और लोभ-लालच रहित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सम्बंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लगने के उपरांत अवैध नकदी, मादक पदार्थों और मुफ्त वितरण के लिए आने वाली वस्तुओं के परिवहन पर सख्त निगरानी की जाएगी. इस कार्य में राजस्थान सरकार और भारत सरकार की विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ संदिग्ध वस्तुओं के अवैध परिवहन पर निगरानी और धरपकड़…
Read More
error: Content is protected !!